Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: BSL OA अध्यक्ष एके सिंह संग 5 अफसरों का ट्रांसफर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BSL OA अध्यक्ष एके सिंह संग 5 अफसरों का ट्रांसफर

05/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-Transfer-of-5-officers-along-with-BSL-OA-President-AK-Singh-1
  • जीएम डब्ल्यूएमडी लंबोदर उपाध्याय का जीएम टीई-डब्ल्यूएस (नगर सेवा विभाग के वाटर सप्लाई) कर दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के आधा दर्जन अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एक जूनियर आफिसर और 4 जनरल मैनेजर का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर की चपेट में बोकारो आफिसर एसोसिशन के अध्यक्ष एके सिंह का नाम भी शामिल है। वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट (Water Supply Department) के जीएम एके सिंह का विभाग बदल दिया गया है। ट्रांसफर को लेकर प्लांट से लेकर टाउनशिप तक तरह-तरह की बातें हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant और खदान के विजिलेंस अफसरों का तबादला, हैप्पी स्ट्रीट पर लूट का शिकार होने वाले सीएंडआइटी के DGM अब विजिलेंस में

जीएम डब्ल्यूएमडी लंबोदर उपाध्याय का जीएम टीई-डब्ल्यूएस (नगर सेवा विभाग के वाटर सप्लाई) कर दिया गया है। इसी तरह जीएम सीसी-एनडब्ल्यू (कांट्रैक्ट सेल नॉन वर्क्स) प्रभाकर कुमार अब जीएम पर्सनल-आइआर बनाए गए हैं। जीएम टीए-एलआरए (लैंड रिकॉर्ड एंड अलॉटमेंट) अंजली कुमार अविनाश अब जीएम टीई-पीएच (टाउन इंजीनियरिंग एंड पब्लिक हेल्थ) और जीएम टीई-डब्ल्यूएस (टाउन इंजीनियरिंग वाटर सप्लाई) अशोक कुमार अब जीएम टीए-एलआरए बनाए गए हैं। वहीं, पर्सनल-एफसीएस के जूनियर आफिसर दिवाकर सरन अब टीए-एलएंडई में ट्रांसफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Mahila Samaj: 66वें स्थापना दिवस की मस्ती में खोई नारी शक्ति, उषा बारले ने भरा दम, सेक्टर-10 क्लब बेस्ट

बता दें कि कुछ माह पूर्व अंजनी अविनाश वाटर सप्लाई में थे। इसके बाद इन्हें टीए एलआरए लाया गया था, जहां से अब पब्लिक हेल्थ में ट्रांसफर कर दिया गया है। टाउनशिप में गार्बेज कलेक्शन को लेकर विवाद चल रहा। ठेकेदारों की मनमानी चल रही थी। समस्या बढ़ती जा रही थी। इसलिए अंजनी अविनाश को यहां लाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: देश-विदेश की हर आपदा में मदद का फरिश्ता बनकर पहुंचते हैं SAIL कर्मी मनोज

वहीं, लंबोदर उपाध्याय का वाटर मैनेजमेंट का पुराना अनुभव है। इसलिए इन्हें टाउनशिप में लाया गया है। टाउनशिप में अवैध पानी पाइपलाइन कनेक्शन को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। गंदे पानी से लोग परेशान थे। अवैध कनेक्शन करने वालों पर केस करने का आदेश जारी किया गया है। इसके लिए संबंधित विभाग को एफआइआर दर्ज कराना है।
चर्चा इस बात की है कि विवाद से बचने के लिए एके सिंह ने खुद ही दूसरे विभाग की तरफ रुख कर लिया है। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो प्रबंधन या एके सिंह ही बता सकते हैं। वहीं, जूनियर आफिसर दीवाकर शरण 1994 से पर्सनल विभाग के अंतिम निपटारा में काफी सक्रिय रहे हैं। जूनियर आफिसर शरण को अब एलएंडई लाया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IISCO Employees Co-Operative Credit Society के 12 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव 8 सितंबर को
Next: 200 दिनों के धरना-प्रदर्शन का असर, नंदिनी रोड शराब दुकान पर लगा ताला, भाजपाई खिला रहे मिठाई

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.