Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Eid ul-Adha 2024: जानवरों के साथ लालच, दहेज, बुराइयां और साफ-सफाई के लिए दीजिए कुर्बानी
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Eid ul-Adha 2024: जानवरों के साथ लालच, दहेज, बुराइयां और साफ-सफाई के लिए दीजिए कुर्बानी

17/06/2024 1 minute read
Eid-al-Adha-2024-Make-sacrifices-for-greed-dowry-evils-and-cleanliness-3
  • मुल्क में अमन के लिए दुआओं में उठे हाथ। तीन दिन तक चलने वाला कुर्बानी का सिलसिला शुरू।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। ईद-उल-अज़हा (Eid-ul-Azha) का त्योहार मनाया जा रहा है। देशभर में सोमवार सुबह ईदगाह और मस्जिदों में दो रकाम नमाज अदा की गई। बकरीद की नमाज के बाद घरों में कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ, जो तीन दिन तक चलता रहेगा। देशभर में अमन-ओ-अमान के साथ बकरीद मनाई जा रही है। कई जगहों पर मौसम ने भी साथ दिया। भोर में बारिश की वजह से नमाज को लेकर काफी परेशानी होती दिख रही थी, लेकिन चंद समय में ही मौसम ने यू-टर्न लिया और नमाजियों को राहत मिली। ईदगाह और मस्जिदों में खासा भीड़ उमड़ी।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant के अधिकारी की बेटी घर से लापता, इस नंबर पर दीजिए सूचना

भोपाल ईदगाह में शहर काज़ी सय्यद मुस्ताक अली नदवी ने नमाज अदा कराई। नमाज से पहले तकरीर के दौरान उन्होंने हजरत इब्राहिम की सुन्नतों पर अमल करने का जिक्र किया। कुर्बानी का वाक्या बयां किया। साथ ही मुसलमानों से अपील किया कि जिस तरह से कुर्बानी देने जा रहे हैं, वही जज़्बा अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करने का रखें। बच्चों की बेहतर परवरिश कीजिए, ताकि वह दीन की राह पर चलें और समाज के लिए बेहतर काम कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में पहला सर्विलांस ऑडिट, पढ़िए डिटेल

एक कहावत नेकी कर दरिया में डाल का जिक्र करते हुए कहा-आज हर कोई कुछ भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। कुर्बानी करने के बजाय अपनी ताकत दिखाने वाले यह जरूर सोचें कि हमारे पड़ोस में गरीब भी रहता है। किसी को तकलीफ न दें। इस हरकत से बचें। साथ ही शादी के नाम पर फिजूल खर्च और दहेज ने बुराइयों का दायरा बढ़ा दिया है। सुन्नत तरीके से निकाह करें और शादी भी…।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL E0 Executive: जूनियर ऑफिसर अब कहलाएंगे जूनियर मैनेजर, कर्मचारियों के पदनाम पर कैसे होगा समझौता?

इधर दुर्ग-भिलाई में इबादत और कुर्बानी

ट्विन सिटी में तीन दिन के ईद उल अजहा त्यौहार की शुरुआत सोमवार से हुई। कुर्बानी के जज्बे के साथ लोग ईद मना रहे हैं। 19 जून बुधवार तक हैसियत के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के लोग बकरों की कुर्बानी करेंगे। पहले दिन ईद-उल-अजहा की नमाज शहर के तमाम ईदगाह व मस्जिदों में सुबह पढ़ाई गई। जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। नमाज के बाद समाज के सभी समुदाय के लोगों ने मुस्लिम भाईयों को गले मिल कर मुबारकबाद दी। इसके साथ ही हज पूरा होने पर दुआएं की गईं।

ये खबर भी पढ़ें : Modi सरकार बनते ही Pension Ministry हरकत में, पेंशनभोगियों के लिए बड़े फैसले

मुल्क में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता

जामा मस्जिद सेक्टर-6 (Jama Masjid Sector-6) के इमाम इकबाल अंजुम हैदर ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट (Bhilai Nagar Masjid Trust) के सदर जमील अहमद की ओर से सालाना रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें ट्रस्ट की ओर से मस्जिद में जारी निर्माण कार्य की जानकारी दी गई। वहीं मुल्क में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने की मांग की गई। इमाम के खुत्बे के बाद मुल्क में अमन व भाईचारे की दुआएं की गई।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: SAIL के कर्मचारियों का बदला पदनाम, अब कहलाएंगे जूनियर इंजीनियर

दुआ के लिए उठे लाखों खास

ईद-उल-अज़हा (Eid-ul-Azha) के मौके पर मक्का मुअज्जमा में हज पूरा होने पर सभी लोगों ने दुआएं की। खास तौर पर दुर्ग-भिलाई से गए हाजियों ने अपने-अपने परिवार में फोन-वीडियो कॉल कर हज पूरा होने की जानकारी दी और लोगों ने उनसे दुआओं की गुजारिश की। ईद की नमाज के मौके पर भिलाई में तमाम मस्जिदों व ईदगाहों में हज पूरा होने पर हाजियों को मुबारकबाद पेश की गई। ईद उल अजहा पर शहर के कब्रिस्तान हैदरगंज में लोग नमाज के बाद पहुंचे और अपने दिवंगत परिजनों की कब्र पर दुआएं की।

ये खबर भी पढ़ें : BSP प्रबंधन से नाराज BMS नेता पहुंचे छत्तीसगढ़ सरकार के पास, गिनाई खामियां, दिया न्यौता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bokaro Steel Plant: निजी अस्पतालों के विकास के लिए BGH को किया जा रहा बर्बाद
Next: EPS 95 Higher Pension Big News: BSP के पूर्व अधिकारी पहुंचे NCOA के कार्यकारी अध्यक्ष के पास, सुप्रीम कोर्ट की दुहाई

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.