Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी पेंशन योजना 1995, पेंशनभोगी, बैंक, ईपीएफओ पर सरकार का ये कदम
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी पेंशन योजना 1995, पेंशनभोगी, बैंक, ईपीएफओ पर सरकार का ये कदम

18/03/2025 1 minute read
Employee Pension Scheme 1995, Government's move on pensioners, banks, EPFO

पेंशनभोगियों के जीवन को सुगम बनाने के लिए भारत सरकार की पहलों के संदर्भ में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास।

  • पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, पंजाब नेशनल बैंक के लिए बैंकर्स जागरूकता और पेंशनभोगी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
  • पेंशनभोगियों के जीवन को सुगम बनाने और पेंशनभोगियों की शिकायतों को कम करने की पहल।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह के निर्देश पर पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के जीवन को सुगम बनाने के लिए भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने पेंशन नीति के साथ-साथ पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण में कई कल्याणकारी कदम उठाए हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization – EPFO) और बैंक पर बड़ा कदम उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई आखिरी तारीख, पढ़ें कौन कर सकता है आवेदन

विभाग ने पेंशनभोगियों को एक ही पोर्टल से निर्बाध बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए पीएनबी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पेंशन पोर्टल को एकीकृत किया है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी न्यूज: जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन आईएलओ की बैठक में भारत ने इंडस्ट्री, श्रमिक, सेफ्टी पर ये कहा

पेंशन का वितरण करने में प्रमुख प्राधिकरण बैंक हैं, इसलिए पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने बैंकों के केंद्रीय पेंशन प्रसंस्करण केंद्रों (सीपीपीसी) के साथ-साथ बैंक में पेंशन से संबंधित कार्य संभालने वाले उनके क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के लिए जागरूकता कार्यशालाओं की एक श्रृंखला का शुभारंभ किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: युवा कर्मियों का जोर पेंशन नहीं वेतन संशोधन पर, यूनियनों से उठा विश्वास

इसके अलावा, विभाग ने पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए कई पहल की हैं और उन्हें पेंशन से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देशों और नीतियों से परिचित कराने की आवश्यकता है। पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाने के लिए उठाए गए उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, विभाग पेंशनभोगियों की बड़ी संख्या वाले क्षेत्रों में पेंशनभोगी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: Food Corporation of India के कर्मचारी और अधिकारी Post Retirement Medical Scheme को लेकर बेचैन

इस प्रयोजन के लिए, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की एक केंद्र सरकार की टीम पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों और जयपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के पेंशनभोगियों के लिए 18 मार्च, 2025 को राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, जयपुर में पी एंड पीडब्ल्यू के सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

ये खबर भी पढ़ें: Food Corporation of India News: सेवानिवृत्त कर्मचारी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य बीमा पर सीएमडी को बड़ा सुझाव

इन कार्यशालाओं का उद्देश्य पेंशन वितरण करने वाले बैंकों के लिए प्रासंगिक विभिन्न नियमों और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है और साथ ही पेंशनभोगियों के लिए “जीवन की सुगमता” सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी देना है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनर का सुझाव राहुल गांधी के जरिए बजट सत्र में ईपीएस 95 पेंशन पर घेरें सरकार को

कार्यशाला में इन प्रक्रियाओं को संभालने में बैंक अधिकारियों के सामने आने वाली समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाएगा ताकि पेंशनभोगियों की शिकायतों को कम किया जा सके। इससे विभाग पेंशनभोगियों को बेहतर सेवा देने के लिए नई डिजिटल पहल करने में सक्षम होगा। इन परस्पर संवादात्मक कार्यक्रमों में सीपीपीसी और पंजाब नेशनल बैंक की पेंशन डीलिंग शाखाओं के 150 से अधिक पेंशनभोगी और 70 अधिकारी भाग ले रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: तनिष्क शो रूम से 25 करोड़ की लूट पर बड़ा अपडेट, फायरिंग में 2 बदमाश घायल, सोने से भरा मिला बैग   

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टील प्रोडक्शन में कोकिंग कोल पर लोकसभा में उठा मुद्दा, सरकार का ये जवाब
Next: कम कीमत वाले स्टील और चीन-वियतनाम पर मोदी सरकार ने ये कहा…

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.