Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में 4-5 कर्मचारी मरते-मरते बचे, क्रेन ऑपरेटर सस्पेंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में 4-5 कर्मचारी मरते-मरते बचे, क्रेन ऑपरेटर सस्पेंड

15/01/2025 (Last updated: 15/01/2025) 1 minute read
Employees narrowly escape from accident at Bhilai Steel Plant, crane operator suspended

क्रेन ऑपरेटर जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट प्रशांत नायक पर आरोप है कि वह लापरवाहीपूर्वक क्रेन को ऑपरेट कर रहा था।

बीआरएम के कंट्रोल पुलपिट नंबर 3 में घटना हुई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के चार-5 कर्मचारी मरते-मरते बचे हैं। बाल-बाल बचे कर्मचारी दहशत में हैं। बार एंड रॉड मिल-बीआरएम में क्रेन ऑपरेटर की लापरवाही की वजह से बड़ी घटना हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: क्यूसीएफआई न्यूज: भिलाई चैप्टर को मिला बेस्ट चैप्टर अवार्ड, इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल के प्रयासों को मिला बल

गुस्साए प्रबंधन ने आरोपित क्रेन ऑपरेटर को सस्पेंड कर दिया है। अलग से एक चार्जशीट भी सौंपी जाएगी। फिलहाल, कर्मचारी को घर भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SC ST Employees Federation से बड़ी खबर, गुटबाजी पर पलटवार, मान्यता नहीं मिलने का दावा

बीआरएम के कंट्रोल पुलपिट नंबर 3 में घटना हुई है। क्रेन ऑपरेटर जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट प्रशांत नायक पर आरोप है कि वह लापरवाहीपूर्वक क्रेन को ऑपरेट कर रहा था। नशे का भी आरोप लगाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट विरोध-प्रदर्शन से नहीं थमने वाला, कब्जेदारों को खदेड़ने का अभियान रहेगा जारी

क्रेन को अनियंत्रित रूप से चलाने की वजह से सीपी-3 की रेलिंग को तोड़ दिया। केबिन को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, अंदर मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हादसे के समय कर्मचारी भाग खड़े हुए, अन्यथा चपेट में आ जाते।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के युवा कर्मी चाहते हैं अंडमान निकोबार की सैर, कॅरियर ग्रोथ, प्रमोशन, पढ़िए जीएम से और क्या कहा

क्रेन को पुलपिट में ठोंक दिया है। इसको नियंत्रित करने के लिए पैनल को बंद करना पड़ा, तब क्रेन रुकी। फिलहाल, इस हादसे को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारियों ने भी मामले का गंभीरता से लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी न्यूज: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल में सेफ्टी पर खास इवेंट

सेफ्टी को लेकर बीएसपी प्रबंधन हर तरफ से घेराबंदी किए हुए है। शून्य हादसे का नारा बुलंद किया जा रहा है। ऐसे में लापरवाही से क्रेन ऑपरेशन का मामला कई लोगों पर सवाल उठा रहा है। विभागीय अधिकारियों की सक्रियता पर भी सवाल उठ गया है।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड को मिला बड़ा सर्टिफिकेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन योजना: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की अटक रही पेंशन, जानिए कारण
Next: बीएसपी के सभी ठेका श्रमिकों को मिले ऑनलाइन आईडी नंबर, रुकेगा फर्जीवाड़ा और शोषण

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.