Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर पेंशन और EPFO पर ये दावा
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर पेंशन और EPFO पर ये दावा

23/02/2025 1 minute read
Employees Provident Fund Organization This claim on EPS 95 Higher Pension and EPFO

पेंशनर का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों की पेंशन के संबंध में फैसला सुनाया है

ईपीएस 95 हायर पेंशन और न्यूनतम पेंशन को लेकर कुछ और ही दावा किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization-EPFO) से उम्मीदें पेंशनभोगियों को बहुत है। सुप्रीम कोर्ट से आदेश आने के बाद ईपीएस 95 हायर पेंशन की कवायद शुरू हुई, लेकिन अब भी विवाद बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम पेंशन पर अड़चन बनी हुई है। लगातार पेंशनर को मायूसी से सामना करना पड़ रहा है।

पेंशनभोगी रामलाल समराई ने दावा किया कि ईपीएफओ सदस्यों की पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों की पेंशन के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है, जिससे पेंशन राशि में बढ़ोतरी होगी।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय पेंशन योजना: व्यापारियों और स्वनियोजित व्यक्तियों के लिए 55 से 200 तक अंशदान, 3000 मिलेगी पेंशन

दावा किया जा रहा है कि इस फैसले से हजारों पेंशनभोगियों को फायदा होगा। फैसले के अनुसार, ईपीएफओ सदस्य जो निर्धारित सीमा के बजाय अपने वास्तविक वेतन पर पेंशन योजना में योगदान करते हैं, वे उच्च पेंशन के पात्र होंगे। कहा जा रहा कि पहले पेंशन की गणना एक निश्चित वेतन सीमा के आधार पर की जाती थी, लेकिन अब यह कर्मचारी के वास्तविक वेतन पर आधारित होगी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों को बड़ा झटका, मोदी सरकार का न्यूनतम पेंशन पर दो-टूक जवाब

रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले से हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वित्तीय राहत मिलेगी। नई पेंशन गणना उन कर्मचारियों पर लागू होगी, जिन्होंने ईपीएफ योजना के तहत अपने वास्तविक वेतन के आधार पर योगदान का विकल्प चुना था।

इस फैसले से करीब 15,000 पेंशनभोगियों को फायदा होने की उम्मीद है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि उन्हें उनके पिछले योगदान के आधार पर उचित राशि मिले। पेंशनभोगियों और कर्मचारी यूनियनों ने इस निर्णय का स्वागत किया है, क्योंकि इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा और स्थिरता मिलेगी। इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो ईपीएफओ ही स्पष्ट कर सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, FDI, KYC, कंपनियों के विलय पर वित्त मंत्री की बजट 2025 में बड़ी घोषणाएं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: रिसाली, मरोदा, रुआबांधा समेत सेक्टर एरिया में यहां कटेगी 1 मार्च तक बिजली
Next: श्रम ब्यूरो, ईपीएफओ और ESIC मॉडल अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री, बोले-सुधर रही EPFO की कार्य प्रणाली

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.