Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Pakistan से Bhilai Steel Plant के इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर के पास आया फोन, बेटे के एक्सीडेंट के नाम पर 11 हजार की ठगी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Pakistan से Bhilai Steel Plant के इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर के पास आया फोन, बेटे के एक्सीडेंट के नाम पर 11 हजार की ठगी

03/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Enforcement-Inspector-of-Bhilai-Steel-Plant-received-a-call-from-Pakistan-fraud-of-Rs-11-thousand-
  • झांसे में लेकर ठग ने लल्लन सिंह को 91: 9123439354 नंबर दिया। बताया कि यह अस्तपाल का नंबर है, इसी पर पेमेंट कर कर दीजिए।

अज़मत अली, भिलाई। साइबर क्राइम (Cyber Crime) का ताजा मामला हैरान करने वाला है। पाकिस्तान के नंबर से भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट एरिया इंस्पेक्टर से ठगी हो गई है। ठग ने इंस्पेक्टर के बेटे का एक्सीडेंट होने की खबर देकर कोहराम मचाया। जल्दबाजी में 20 हजार रुपए मांगा, ताकि अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organization: पेंशनभोगियों का दर्द दूर करने 1 माह का महा अभियान शुरू

बेटे की जिंदगी-मौत की खबर सुनते ही इंस्पेक्टर ने तत्काल 11 हजारर रुपए फोन-पे से पेमेंट कर दिया। इसके बाद घर फोन लगाया तो बेटे ने ही फोन उठाया। आवाज सुनते ही इंस्पेक्टर को एहसास हो गया कि उसके साथ ठगी हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट गैस रिसाव पर बड़ा अपडेट, सीनियर मैनेजर समेत 9 मजदूर पहुंचे अस्पताल, जानिए नाम

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) के एरिया इंस्पेक्टर लल्लन सिंह नगर सेवाएं विभाग स्थित कार्यालय में बैठकर रिपोर्ट बना रहे थे। सुबह 10.30 बजे उनके मोबाइल पर 92-3286569011 नंबर से कॉल आया।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: Rourkela Steel Plant में गैस रिसाव, सीनियर कर्मी समेत 5 ठेका मजदूर भर्ती

वाट्सएप कॉल करने वाला हड़बड़ाहट में बात कर रहा था। खुद को पुलिस आफिसर बताते हुए कहा-आपका बेटा कोई कांड करके भाग रहा था, किसी वाहन से टकरा गया है। हेड इंज्युरी हुई है। पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाया गया है, जहां तत्काल 20 हजार रुपए जमा करना है।
इतना सुनते ही लल्लन सिंह परेशान हो गए। कुछ समझ में ही नहीं आया। बस, एक ही जवाब दे पाए कि मेरे एकाउंट में अभी 11 हजार ही है, बाकी मैं इंतजाम करके भेजता हूं।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: Rourkela Steel Plant में गैस रिसाव, सीनियर कर्मी समेत 5 ठेका मजदूर भर्ती

बेटा पैतृक जिला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में है

अपने झांसे में लेने के बाद ठग ने लल्लन सिंह को दूसरा नंबर 91: 9123439354 दिया। बताया कि यह अस्तपाल का नंबर है, इसी पर पेमेंट कर कर दीजिए। लल्लन सिंह ने पेमेंट भी कर दिया। इसके बाद डबडबाई आंखों से घर के नंबर पर फोन लगाया। वहां बेटे ने ही फोन रिसीव किया।

घबराहट के बीच बेटे की आवाज सुनते ही लल्लन पूरा माजरा समझ गए। बेटा पैतृक जिला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में है। जबकि, लल्लन सिंह भिलाई के सेक्टर 4 के सड़क 29 में रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: Rourkela Steel Plant में गैस रिसाव, सीनियर कर्मी समेत 5 ठेका मजदूर भर्ती

अब बैंक और थाने का चक्कर

जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय में सारे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। विभाग के मुखिया जीएम केके यादव, मैनेजर मिलिंद बंसोड ने तत्काल मदद के लिए पुलिस से संपर्क कराया। कानूनी कार्रवाई के लिए एक टीम लगाई।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बायोमेट्रिक पर धधक रहा Durgapur Steel Plant, ED वर्क्स को दे डाली धमकी…

सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक के सिविक सेंटर शाखा गए। वहां से मेन ब्रांच सेक्टर 1 गए। पैसे को रोकने के लिए बैंक में कार्रवाई की गई। साथ ही बताया गया कि आप साइबर सेल में रिपोर्ट लिखवाकर रिपोर्ट को बैंक में जमा करें। पाकिस्तान के नंबर से आया कॉल किसी शौकत का बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : मजदूर के बच्चे भी अब बनेंगे अफसर, Chhattisgarh के 10 जिलों में PSC, Vyapam, Banking की फ्री कोचिंग जुलाई से

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 पेंशन: मोदी-EPFO से एलर्जी पर करारा जवाब, पढ़िए रिपोर्ट
Next: Job Update: इस State में 2610 Post पर Vacancy, मिलेगी तगड़ी Salary

Related Stories

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.