Skip to content
21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO एक्सेस से लगती है झंझट, पर आपका पैसा सिक्योर, असंभव है फ्रॉड
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO एक्सेस से लगती है झंझट, पर आपका पैसा सिक्योर, असंभव है फ्रॉड

16/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-access-seems-troublesome-but-your-money-is-secure-1
  • EPFO में एक्सेस प्रोसेस क्यों है इतना पेचीदा, किस लिए कई लेयर में कराए जाते है फॉर्मेलिटीज, जानें बड़ी बात।
  • EFPO चाहता है कि पूरी तरह से सिक्योरिटी रहे। कोई भी किसी भी तरह से आपका पैसा न निकाल ले। किसी भी तरह से आपके साथ फ्रॉड न हो।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। EPFO के मेंबर्स, पेंशनर्स और भावी शामिल होने वाले सदस्यों के लिए कई स्कीम चलाई जाती है। इसमें हरेक पहलुओं को बराबर ध्यान रखकर इसे लागू किया गया है। लेकिन इसमें कई प्रक्रिया काफी पेचीदा है, जिससे सदस्यों को इसमें लॉगिन करने से लेकर एक्सेस करने में खासी दिक्कतें होती है। आइए इस लंबे-चौड़े प्रोसेस लेवल और एक्सेस प्रोसेस के बारे में @Suchnaji.com News आपको बताने जा रहा है।

EPFO के लाइव सेशन में आरके.याज्ञ्येक ने सुझाव देते हुए कहा कि नियोक्ता कई बार त्रुटिवश EPF को गलत जानकारी देता है। लेकिन इसको कर्मचारी को ही भोगना पड़ता है। ऐसे असहनीय और पीड़ादायक प्रकरणों के संबंध में कर्मचारी को डिटेल सुधारने की पूरी सुविधा होनी चाहिए।

इसका जवाब PF के रीजनल कमिश्नर-1 (WPS) रामन धनशेखर ने दिया। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक कंपनी ने शायद दो या तीन कंपनी का एक ही कंसल्टेंट द्वारा, एक ही कंसल्टेंट को हायर किया गया। कंसल्टेंट ने एक कंपनी के कर्मचारी को दूसरे कंपनी में जोड़ दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: NDA सरकार, 7500 रुपये मासिक पेंशन, डीए, चिकित्सा लाभ पर बड़ी खबर

‘डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट’

इसे करेक्ट करना मतलब आपकी पर्सनल जानकारी में छेड़छाड़ होता है। उन्होंने आगे कहा कि यह पूरी तरह से आपका पर्सनल डेटा है। यह बड़ा संवेदनशील होता है। इसके लिए ही भारत सरकार ने बीते दिनों ‘डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट’ को नोटिफाई किया है।

आपका डेटा बहुत महत्वपूर्ण है। काफी सेंसिटिव है। आपको इसे एकदम सिक्योर रखना चाहिए। मान लीजिए आपके डेटा को एकत्रित कर आपके बिहाफ में कोई ऑनलाइन अप्लाई करता है तो यह गलत है लेकिन भारी रिस्क भी रहता है इसमें। EFPO चाहता है कि पूरी तरह से सिक्योरिटी रहे। कोई भी किसी भी तरह से आपका पैसा न निकाल ले। किसी भी तरह से आपके साथ फ्रॉड न हो।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO: विदेश में नौकरी करने से पहले ये जान लें, नहीं तो होगा लंबा चौड़ा नुकसान और पड़ सकते है मुसीबतों में

कांट्रीब्यूशन भी एक एंप्लॉयर के माध्यम से ही आता है

यह आपकी मेहनत और आपकी जमापूंजी है। कुल मिलाकर कर्मचारी को यह संशोधन करने का अधिकार दे दिया जाएगा तो कर्मचारी से कोई भी बैंक आदि डिटेल लेकर उसका पैसा निकाल सकता है। इसलिए हमने वेरिफिकेशन का एक लेवल रखा है। हमारे लेवल में एंप्लॉयर है, क्योंकि हम आपको एंप्लॉयर के माध्यम से ही जानते है। आपका कांट्रीब्यूशन भी एक एंप्लॉयर के माध्यम से ही आता है।

जैसे किसी ज्वेलरी शॉप में कम से कम चार लॉक या फिर चार लेयर में लॉक्स होते है। क्योंकि ज्वेलरी शॉप में रखा माल काफी मूल्यवान होता है। इसलिए हमारे लिए आपकी डिटेल, आपका डेटा और आपकी गोपनीयता काफी जरूरी है। बहुत मूल्यवान है।

ये खबर भी पढ़ें :EPFO BIG NEWS: रिटायरमेंट के दिन ही आपको मिल सकती है पेंशन, जानें आपके काम की खबर

इसी वजह से हम कई लेवल पर प्रोसेस एक्सेस करवाते है। ताकि आपका हर आंकड़ा, आपकी हरेक जानकारी सिक्योर रखी जाए। उसे पूरी तरह से हम सिक्योरिटी प्रदान कर सकें। इसमें कोई अनौचित ढंग से सेंधमारी बिल्कुल भी न कर पाएं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO BIG NEWS: ‘डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट’ क्या है, क्यों हो रही इसकी खूब चर्चा
Next: SAIL ISP: DIC ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, अब दूधिया रोशनी में होंगे मैच

Related Stories

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.