Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO निधि आपके निकट कैंप: Bhilai Steel Plant के HSLT श्रमिकों को पेंशन दिलाने की जंग
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO निधि आपके निकट कैंप: Bhilai Steel Plant के HSLT श्रमिकों को पेंशन दिलाने की जंग

28/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-nidhi-aapke-nikat-camp-Demand-to-provide-pension-to-HSLT-workers-of-Bhilai-Steel-Plant
  • HSLT श्रमिक पिछले 7 सालों से बीएसपी के ठेका प्रकोष्ठ एवं वित्त विभाग में अपनी त्रुटि सुधार करने के उपरांत भी केवाईसी न होने से परेशान। पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) ने निधि आपके निकट कैंप लगाया। भिलाई में कैंप लगा और भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के श्रमिकों की पेंशन का मामला भी उठ गया। करीब 270 एचएसएलटी मजदूरों को पेंशन का लाभ दिलाने की कवायद की जा रही है।

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) के मजदूरों का मामला लेकर इंटक ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू और उपाध्यक्ष सीपी वर्मा कैंप में पहुंचे। दोनों श्रमिक नेताओं ने ईपीएस 95 हायर पेंशन के अलावा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) एचएसएलटी मजदूरों को पेंशन दिलाने पर चर्चा की। केवाईसी न होने की वजह से आ रही दिक्कतों पर मंथन किया गया। बीएसपी प्रबंधन और ईपीएफओ के बीच तालमेल न बैठने और दस्तावेज के अभाव में मजदूरों को लाभ न मिलने पर सवाल-जवाब होता रहा।

केवाईसी अपडेट नहीं होने से पेंशन नहीं मिल पा रही

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के एचएसएलटी ठेका श्रमिक का सीपीएफ भिलाई इस्पात संयंत्र के सीपीएफ विभाग में कटता है। लेकिन एचएसएलटी ठेका श्रमिक 35 वर्ष कार्य करने के उपरांत सेवानिवृत्त होने के पश्चात उनका केवाईसी अपडेट नहीं होने से पेंशन नहीं मिल पा रही है।

पिछले 7 सालों से हो रही कवायद

संजय साहू का कहना है कि ठेका श्रमिकों का पिछले 7 सालों से बीएसपी के ठेका प्रकोष्ठ एवं वित्त विभाग में अपनी त्रुटि सुधार करने के उपरांत भी उनका केवाईसी नहीं हो पा रहा है। एचएसएलटी ठेका श्रमिकों का केवाईसी अपडेट करने के बाद आरपीएफसी रायपुर कार्यालय में उनका पेंशन फंड का ट्रांसफर होना है, लेकिन केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण उनकी राशि बीएसपी प्रबंधन के पास ही जमा है, जिसके कारण उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है।

प्रबंधन तक बात पहुंचा चुकी यूनियन

इस विषय को लेकर पिछले दिनों बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) और यूनियन नेताओं के बीच बातचीत हो चुकी है। बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक रोहित हरित, प्रबंधक निवेश विजयन, एवं इंटक यूनियन से संजय कुमार साहू, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, सुरेश श्याम कुंवर, मनोहर लाल, आर दिनेश, जसवीर सिंह, गुरुदेव साहू उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durgapur Steel Plant इंटक के अध्यक्ष बने डॉ. संजीवा रेड्डी, रजत दीक्षित होंगे Joint Secretary
Next: CITU पहुंचा ASP के पास: भिलाई टाउनशिप में भारी वाहनों की इंट्री पर लगाएं बैन, वरना जाती रहेगी जान…

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.