Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 हायर पेंशन की फाइल खुली श्रम मंत्रालय में, श्रम एवं रोजगार मंत्री से मिला सांसद को ये आश्वासन
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 हायर पेंशन की फाइल खुली श्रम मंत्रालय में, श्रम एवं रोजगार मंत्री से मिला सांसद को ये आश्वासन

30/11/2024 1 minute read
EPS 95 Higher Pension file opened in Labor Ministry, MP got this assurance from Labor and Employment Minister
  • सांसद विजय बघेल ने श्रम मंत्री से की त्वरित कार्रवाई की मांग। कहा- भेदभाव खत्म किया जाए।
  • सांसद ने मंत्री के आश्वासन के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह कदम भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों के न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ पर एक बार फिर गुस्सा फूंट पड़ा है। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 को लेकर दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने श्रम एवं रोजगार मंत्री से मिलकर शिकायतों का पिटारा खोल दिया है।
भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL) के लगभग 16,000 पूर्व कर्मी, जो EPS-95 योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। लंबे समय से उच्च पेंशन के लाभ से वंचित हैं।
इस गंभीर मुद्दे को लेकर भिलाई के सांसद  विजय बघेल ने श्रम एवं रोजगार मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की और एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
गौरतलब है कि विगत दिनों भारी संख्या में उच्च पेंशन से वंचित भिलाई इस्पात संयंत्र के भूतपूर्व कर्मी सांसद विजय बघेल से मिल कर ईपीएफओ रायपुर के हीलाहवाली रवैये से अवगत कराते हुए हस्तक्षेप का अनुरोध किया था, जिसे बघेल ने गंभीरता से लेते हुए इसे उच्च स्तर तक उठाने का आश्वासन दिया था । सांसद की मंत्री से इस मुलाकात को इसी कड़ी में देखा जा रहा है।
सांसद बघेल ने मंत्री को अवगत कराया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश (दिनांक 4 नवंबर 2022) के बावजूद, EPFO रायपुर कार्यालय की हीलाहवाली के कारण भिलाई इस्पात संयंत्र के पेंशनधारी कर्मियों को उच्च पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में निम्न प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित किया गया:
1. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन:
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अंतिम वास्तविक वेतन को पेंशन गणना का आधार बनाना चाहिए। इसके बावजूद, EPFO रायपुर कार्यालय पुराने प्रावधानों का हवाला देकर उच्च पेंशन से इनकार कर रहा है।
2. पूर्व कर्मियों से ली गई राशि की वापसी:
EPFO रायपुर ने उच्च पेंशन के लिए अंतर राशि (₹15-30 लाख) जमा करवाई और बाद में इसे वापस करते हुए उच्च पेंशन देने से इनकार कर दिया।
3. छूट प्राप्त और गैर-छूट प्राप्त ट्रस्टों में भेदभाव:
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, सभी ट्रस्टों पर एक समान नियम लागू होने चाहिए, लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों को इस लाभ से वंचित रखा गया है।
4. अन्य इकाइयों में उच्च पेंशन का लाभ:
SAIL की अन्य इकाइयों, जैसे IISCO Burnpur (पश्चिम बंगाल), और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मियों को उच्च पेंशन का लाभ मिल रहा है, लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों को यह लाभ नहीं मिल रहा।

सांसद विजय बघेल ने कहा…
“EPS-95 योजना वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। EPFO रायपुर की इस कार्रवाई से भिलाई के हजारों पूर्व कर्मी और उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर न्याय दिलाना चाहिए।”
मुलाकात के दौरान, मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन देते हुए  कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व कर्मियों के मामलों को प्राथमिकता से लिया जाएगा।
सांसद ने मंत्री के आश्वासन के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह कदम भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों के न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बीएसएल के 4 अधिकारी और 30 कर्मचारी सेवानिवृत्त
Next: SAIL BSP: कोक ओवन के जीएम बिरजू पासवान जाते-जाते बोल गए ये…

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.