Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन की ताज़ा खबर: ईपीएफओ के खिलाफ कोर्ट जा रहा पीएफ ट्रस्ट, पढ़ें डिटेल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 हायर पेंशन की ताज़ा खबर: ईपीएफओ के खिलाफ कोर्ट जा रहा पीएफ ट्रस्ट, पढ़ें डिटेल

12/05/2025 (Last updated: 12/05/2025) 1 minute read
EPS 95 Higher Pension Latest News PF Trust going to court against EPFO read details
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन हेतु सेफी का प्रयास।
  • न्यायालय से है अंतिम आस, ईपीएफओ से टूटा विश्वास।
  • सेल के विभिन्न इकाइयों के हायर पेंशन से वंचित पीएफ ट्रस्ट करेंगे केस।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organisation (EPFO)) के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोला जा रहा है। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) के तहत ईपीएस 95 हायर पेंशन का मामला कोर्ट जा रहा है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट समेत अन्य इकाइयों में उच्च पेंशन से वंचित पीएफ ट्रस्ट कानूनी लड़ाई की तैयारी में है। स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन आफ इंडिया-सेफी का साथ मिलते ही कहा जा रहा है कि न्यायालय से ही अंतिम आस है, क्योंकि ईपीएफओ से टूट चुका है विश्वास।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों का मोदी से मोहभंग, बोले-इंदिरा गांधी जैसी इच्छाशक्ति से बढ़ेगी पेंशन

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप सेल के विभिन्न इकाइयों में कार्यरत तथा सेवानिवृत कार्मिकों एवं अधिकारियों को ईपीएस-95 के तहत मिलने वाले हायर पेंशन (Higher Pension) की पात्रता हासिल करने हेतु ईपीएफओ के विभिन्न राज्यों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। उनकी इसी समस्या को लेकर सेफी-चेयरमैन तथा ओए के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित ईपीएफओ मुख्यालय को निरंतर पत्र लिखकर इसके समाधान की गुहार लगाई थी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: ईपीएफओ, मोदी सरकार और पेंशनभोगी लाचार, पढ़ें पेंशनर्स का गणित

एनके बंछोर के बारंबार पत्र व्यवहार को संज्ञान में लेते हुए ईपीएफओ मुख्यालय ने 8 मई को नई दिल्ली स्थित ईपीएफओ भवन में एक बैठक आयोजित की थी। जिसमें ईपीएफओ मुख्यालय की ओर से एडिशनल कमिश्नर प्रोविडेंट फंड अपराजिता जग्गी उपस्थित थीं। इस बैठक में सेफी की ओर से सेफी-चेयरमेन तथा ओए के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, सेफी के वाइस चेयरमेन द्वय नरेंद्र सिंह तथा अजय पांडे एवं महासचिव संजय आर्या विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन बिरादरी के गरीब वरिष्ठ नागरिक 7500 पेंशन के लिए तरस रहे, वित्त मंत्री पर गुस्सा

इस बैठक में एनके बंछोर ने सेल के विभिन्न इकाइयों में हायर पेंशन को लेकर उत्पन्न विसंगतियों को विस्तार से बताया। ईपीएफओ मुख्यालय द्वारा इंडिपेंडेंट पीएफ ट्रस्ट के नीति नियमों के भिन्नता का कारण बनाते हुए कहा कि हायर पेंशन देने में अपनी असमर्थता जाहिर की।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: EPS 95 न्यूनतम पेंशन 9000 की मांग और कहां तक उम्मीद

पीएफ ट्रस्टों को हायर पेंशन के दायरे से बाहर रखा

विदित हो कि ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु सेफी 2017 से ही संघर्षरत रहा है। मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक्सजेम्टेड पीएफ ट्रस्टों को हायर पेंशन के दायरे से बाहर रखा था। सेफी ने अपने अपेक्स संगठन, एनसीओए (नेशनल कांर्फडरेशन ऑफ आफिसर्स एसोसिएशन) के बैनर तले सुप्रीम कोर्ट में ईपीएस-95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) हेतु कानूनी लड़ाई लड़ी थी।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनर्स का तंज, मोदी सरकार कर रही बिजनेसमैन जैसा बर्ताव

जिसके फलस्वरूप 4 नवम्बर 2022 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक्सजेम्टेड पीएफ ट्रस्टों को हायर पेंशन हेतु पात्रता प्रदान की गयी। इससे पहले सेफी ने झारखंड हाईकोर्ट रांची में भी अपनी अपील ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु दायर की थी एवं वर्ष 2020 में माननीय न्यायालय ने सेफी के पक्ष में फैसला लिया था।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: ईपीएफओ के उमंग ऐप, आधार चेहरा प्रमाणीकरण, यूएएन, डिजिटल सेवा, जीवन प्रमाण पत्र पर गुड न्यूज

ईपीएफओ ने गलत तरीके से व्याख्या की

एके बंछोर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 4 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था। ईपीएफओ द्वारा जारी मनमाने परिपत्रों में गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों को हायर पेंशन से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, जो कि न्यायसंगत नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन: भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार का चेन्नई ट्रांसफर, BSP, NMDC, FCI के उच्च पेंशन पर EPFO का ये जवाब

ईपीएफओ, सेल और बीएसपी से सीधा संवाद

सेफी चेयरमेन बंछोर ने जानकारी दी कि कार्मिकों को हायर पेंशन दिलाने हेतु प्रत्येक स्तर पर प्रयास किया गया है, जिसमें संबंधित मंत्री, ईपीएफओ के केन्द्रीय अधिकारी, ईपीएफओ के क्षेत्रीय अधिकारी तथा सेल व बीएसपी प्रबंधन से निरंतर पत्र व्यवहार व संवाद किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएफओ, EPS 95 पेंशन और मोदी सरकार, आगे क्या?

पंरतु ईपीएफओ के अड़ियल रवैये ने हायर पेंशन के इस मुद्दे को जटिल बना दिया है। एक्सजेम्टेड पीएफ ट्रस्ट के हायर पेंशन से संबंधित नियमों की जानकारी आम कार्मिकों को नहीं होती है। अतः इस हेतु आवश्यक नियम अनुपालन की जिम्मेदारी उस इकाई के ट्रस्ट की होती है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: मोदी सरकार टस से मस नहीं, पेंशनभोगी कलेक्टर को थमा रहे मांग पत्र, जाएगा PMO

पीएफ ट्रस्ट वर्तमान, सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस दायर करेगा

-इसको ध्यान में रखते हुए सेफी चेयरमेन ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी।

-श्री बंछोर का मानना है कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market: मझगांव डॉक 3 रुपए प्रति शेयर का देगा लाभांश, शेयर बाजार की खास खबर

-अतः इसके तहत सेल के जिन इकाइयों के कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा गया है उन इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट को ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया है।

-हमने सभी प्रकार के प्रयास किए ईपीएफओ की हठधर्मिता ने हमें हायर पेंशन हेतु न्यायालय की शरण में जाने के लिए मजबूर किया है।

ये खबर भी पढ़ें: बाल विवाह करने, कराने वाले और बाराती जाएंगे 2 साल के लिए जेल, टीम गठित, हेल्पलाइन नंबर जारी

-अतः जिन इकाइयों में हायर पेंशन की पात्रता प्रदान नहीं की गई है वे सभी पीएफ ट्रस्ट न्यायालय में केस दायर करेंगे। पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस दायर किया जाएगा।

-सेफी चेयरमेन ने यह उम्मीद जताई है कि सेल के सभी इकाईयों के पीएफ ट्रस्ट ईपीएस-95 हायर पेंशन के संदर्भ में अपने सदस्यों को न्याय दिलाने हेतु शीघ्रातिशीघ्र माननीय न्यायालय के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: पॉवर ऑफ अटॉर्नी से फर्जीवाड़ा, मुख्तारनामा का गलत इस्तेमाल, एडवाइजरी जारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: तालपुरी इंटरनेशनल बी ब्लॉक कॉलोनी: कार्यकारिणी निरस्त, नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश
Next: बोकारो स्टील प्लांट के 39 कर्मचारी-अधिकारी हो रहे रिटायर, कार्मिक नए सफर पर

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.