Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Pension: बारिश के बीच पेंशनरों ने चेन्नई EPFO कार्यालय घेरा, भारी हंगामा
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Pension: बारिश के बीच पेंशनरों ने चेन्नई EPFO कार्यालय घेरा, भारी हंगामा

21/12/2024 1 minute read
EPS 95 pension: Pensioners surround Chennai EPFO ​​office amid rain

ईपीएस 95 हायर पेंशन और न्यूनतम पेंशन का मामला इतना गरमाया हुआ है कि इसकी झलक नारेबाजी में भी दिखी।

  • ईपीएफओ को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उच्च पेंशन पाने के लिए ईपीएफओ में कितनी राशि जमा करनी होगी?

सूचनाजी न्यूज, चेन्नई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization (EPFO)) के खिलाफ पेंशनभोगियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। केंद्र सरकार से लगातार गुहार लगाने के बाद भी ईपीएफओ की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इससे आक्रोशित पेंशनभोगी देशभर में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी तरह का प्रदर्शन चेन्नई में भी किया गया। खास बात यह है कि बारिश और ठंड के बावजूद पेंशनरों ने ईपीएफओ कार्यालय का घेराव किया। ईपीएस 95 हायर पेंशन और न्यूनतम पेंशन का मामला इतना गरमाया हुआ है कि इसकी झलक नारेबाजी में भी दिखी। कर्मचारियों का हक देना होगा, हायर पेंशन देना होगा आदि नारे लगाए गए। ईपीएफओ और केंद्र सरकार होश में आओ के नारे गूंजते रहे।

वहीं, पेंशनभोगी हनुमंत राव ने कहा-सभी राज्यों में सभी वरिष्ठ नागरिक आंदोलन के लिए आगे आएं तभी सरकार उच्च पेंशन लागू करेगी। पेंशन आंदोलन में मुखर होकर बोलने वाले सनत रावल का कहना है कि चेन्नई में ईपीएस 95 पेंशनभोगियों/वरिष्ठ नागरिकों द्वारा ईपीएफओ कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन, विरोध किया गया। शुभकामनाएं। एनएसी जिंदाबाद।

उन्होंने कहा कि देखें कि कैसे ईपीएफओ विभिन्न प्रकार के फर्जी और जटिल वर्गों को लागू करके उच्च पेंशन देने से इनकार करता है। ईपीएफओ बहुत ही चतुर संगठन है। शर्म करो ईपीएफओ। सरकार भी ईपीएफओ को पूरा समर्थन देती है।

ईपीएस-95 पेंशनभोगियों/वरिष्ठ नागरिकों (EPS-95 Pensioners/Senior Citizens) की ओर से सांसद एनके. प्रेमचंद्रन को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये+महंगाई भत्ता+चिकित्सा बढ़ाने का मुद्दा उठाया।

ईपीएफओ को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उच्च पेंशन पाने के लिए ईपीएफओ में कितनी राशि जमा करनी होगी? और 2014 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का स्पष्टीकरण उच्च पेंशन के लिए पात्र है?

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में 25,202 और छत्तीसगढ़ में 271 इलेक्ट्रिक वाहन सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन, पढ़िए डिटेल
Next: अडानी ACC सीमेंट में मजदूरों का हंगामा, सामने आए शंकर गुहा नियोगी के सिपाही

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.