Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के टीएंडडी में सुरक्षा सप्ताह खत्म, हादसे से बचाव पर सख्ती शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के टीएंडडी में सुरक्षा सप्ताह खत्म, हादसे से बचाव पर सख्ती शुरू

19/01/2025 1 minute read
Safety week ends in T&D of Bhilai Steel Plant, order to implement safety methods

किसी भी कार्य को करने से पहले उस कार्य में निहित खतरों पर विचार कर चर्चा किये जाने से कार्य को सुरक्षित किया जा सकता है।

सुरक्षा गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के परिवहन एवं डीजल संगठन में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह वर्क्स बिल्डिंग-14 के कांफ्रेंस हॉल में किया गया। एसके महतो-महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) के मुख्य आतिथ्य एवं गोपीनाथ मलिक-महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी) के अध्यक्षता में किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। तदुपरांत विभागीय सुरक्षा अधिकारी (टी एण्ड डी) विजय कुमार द्वारा सभी को सुरक्षा शपथ दिलाते हुए आयोजन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

रिनोज कुमार सिंह-महाप्रबंधक (प्रचालन) के स्वागत भाषण के पश्चात गोपीनाथ मलिक-महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी) द्वारा सुरक्षा प्रतिवेदन के माध्यम से विभाग में सम्पूर्ण वर्ष में होने वाली सुरक्षा गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।

सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के दौरान विभाग में आयोजित गृह व्यवस्था प्रतियोगिता, सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा कर्मी, नारा व कविता, तात्कालिक भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।
गृह व्यवस्था प्रतियोगिता में विभाग के ऑपरेशन विंग में रा मटेरियल स्टेशन को एवं अनुरक्षण विंग में लोको रिपेयर शाप को प्रथम पुरस्कार तथा ओवर आल बेस्ट गृह व्यवस्था में रा मटेरियल स्टेशन को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

परिवहन एवं डीजल संगठन के ओवर आल बेस्ट सेफ्टी मैन के लिए चित्रगुप्त काप्से को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

गोपीनाथ मलिक-महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी) ने अपने उदबोधन में कहा कि सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवहन एवं डीजल संगठन में सुरक्षा के प्रति किये जा रहे है प्रयासों की सराहना की एवं कार्यस्थल की हाउस कीपिंग को ठीक कर व सुरक्षित कार्य प्रणाली को सुनिश्चित कर अपने एवं अपने साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा।

महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) एसके महतो ने व्यवहारिक सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले उस कार्य में निहित खतरों पर विचार कर चर्चा किये जाने से कार्य को सुरक्षित किया जा सकता है।

समारोह के अंत में मनोज कुमार प्रसाद-महाप्रबंधक (लोको रिपेयर शॉप एवं वैगन रिपेयर शॉप) ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी गण, अनुभाग/स्टेशन प्रभारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। समापन समारोह का संचालन रितेश कुमार तिवारी एवं नरेंद्र कुमार रैदास द्वारा किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Workers Union: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी दिल से जुड़े कार्यक्रम में बोले-NJCS करें भंग, दें वेतन आयोग
Next: EPS 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति का बड़ा दावा: बजट में होगी न्यूनतम पेंशन 7500 की घोषणा, लेकिन…

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.