Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 पेंशन: SAIL के ये कर्मचारी-अधिकारी 20 दिन में कमाएंगे 8-9 लाख से ज्यादा
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 पेंशन: SAIL के ये कर्मचारी-अधिकारी 20 दिन में कमाएंगे 8-9 लाख से ज्यादा

10/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Pension-These-SAIL-employees-and-officers-will-earn-more-than-Rs-8-9-lakh-in-20-days-e1694419336981

-कइयों को विश्वास तक नहीं हो रहा है कि वास्तव में 8 से 9 लाख रुपए से ज्यादा का प्रॉफिट होने जा रहा है।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 (EPS) कइयों की किस्मत खोलने जा रहा है। कमाई का बेहतरीन जरिया बन रहा है। लंबी सेवा के बाद अब मेवा खाने का मौका मिलने जा रहा है। महज 20 दिन के भीतर 8-9 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई होगी। ऐसा इंवेस्टमेंट और प्रॉफिट कहीं और ही शायद आपको मिले।

ये खबर भी पढ़ें : मवेशियों की टैगिंग शुरू, सड़क पर दिखे जानवर तो पशु पालक खाएंगे जेल की हवा

मामला यह है कि हायर पेंशन (Higher Pension) के लिए जो डिफ्रेंस एमाउंट जमा किया जाएगा, उससे ज्यादा एरियर की राशि कार्मिकों के खाते में आएगी। यह सब पेंशन गणना के दौरान सामने आ रहा है। खासतौर से सेल (SAIL) कार्मिकों के चेहरे खिल उठे। कइयों को विश्वास तक नहीं हो रहा है कि वास्तव में 8 से 9 लाख रुपए से ज्यादा का प्रॉफिट होने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: नगर निगम के टैंकरों में पानी भरने से BSP फायर ब्रिगेड ने किया मना, अधिकारियों में विवाद, सेक्टर-4 के नागरिक तिलमिलाए

पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के महासचिव जेपी त्रिवेदी के मुताबिक कार्मिकों की पेंशन गणना करने पर कई रोचक केस सामने आ रहे हैं। बीएसपी (BSP) कार्मिकों को एरियर के मद में लाखों रुपए मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : साफ पानी पिलाने का झांसा दे रहे विधायक, BSP के 336 करोड़ के प्रोजेक्ट को बता रहे अपना, पानी जाएगा प्लांट में, घरों में नहीं

जून 2016 में 58 साल पूरा होने पर एक कर्मचारी को 6 लाख 76976 रुपया ईपीएफओ (EPFO) के पास जमा करना होगा। जमा करने की राशि जून 2023 में 11 लाख तक पहुंच जाती है। जो पहले पेंशन 3900 रुपए मिल रही थी, वह अब रिवाइज होकर 21639 रुपए हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: नगर निगम के टैंकरों में पानी भरने से BSP फायर ब्रिगेड ने किया मना, अधिकारियों में विवाद, सेक्टर-4 के नागरिक तिलमिलाए

इसके साथ ही जून 2016 से दिसंबर 2023 तक का एरियर की गणना करते हैं तो 17 लाख रुपए आ रहा है। आज की तारीख में इन्हें 11 लाख रुपए जमा करना है, जबकि 17 लाख रुपए एरियर मद में मिलेगा। इस तरह 6 लाख रुपए का सीधा मुनाफा हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA Election Result: राजहरा से नितेश व अमित, नंदिनी से ओमेन टेटे, कोटेश्वर माइंस से आनंद मुकुल बने ZR

इसी तरह फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड से रिटायर एक कर्मचारी को 8 लाख रुपए जमा करना होगा। 2019 में 58 साल पूरा हुआ है। इनकी रिवाइज पेंशन करीब साढ़े 17 हजार रुपए बनेगी।

बता दें कि 2015 में जो रिटायर हुए हैं। उनको करीब 8 लाख रुपए एरियर के रूप में शुद्ध मुनाफा हो रहा है। गणना के बाद अंतर की राशि फायदा करा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : सेक्टर-1, 2 और सेक्टर-5 में पानी सप्लाई होने जा रही सामान्य, सेक्टर-4 में संडे को आ सकता है पानी

जुलाई 2023 में जिस कर्मचारी का 58 साल पूरा हो रहा है, उनको करीब 17 लाख रुपए जमा करना है। 30 हजार 824 रुपए पेंशन मिलेगी। खास यह है कि जुलाई में ही पेंशन शुरू हो रही है, इसलिए रिवाइज पेंशन का लाभ मिलेगा। एरियर का फायदा इन्हें नहीं मिलेगा।

इसी तरह भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर एक एजीएम को 25 लाख रुपए जमा करना होगा। जबकि एरियर मद में इन्हें 34 लाख रुपए मिल रहा है। यहां सीधेतौर पर 9 लाख रुपए की बचत हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL कोलियरी डिवीजन के तसरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट पर बड़ी खबर, MOU साइन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bokaro Steel Plant: रेगुलर को 81 हजार और ठेका मजदूरों को चाहिए 31 हजार बोनस
Next: हुडको में खिलाड़ियों को क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, पुलिस भी रहेगी साथ

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.