Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रांसजेडरों का ये रूप देख हर कोई दंग, रायपुरियंस का जीता दिल
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

ट्रांसजेडरों का ये रूप देख हर कोई दंग, रायपुरियंस का जीता दिल

26/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Everyone-was-stunned-to-see-this-form-of-transgenders-won-hearts-of-Raipurians
  • कार्य़क्रम सांझ-5 में तृतीय लिंग समुदाय के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। पहली प्रस्तुति जांजगीर चांपा से आए प्रतिमा ग्रुप के कलाकारों ने किया।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। संस्कृति व पुरातत्व विभाग तथा छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के संयुक्त तत्वाधान में मुक्ताकाश, घड़ी चौक में शनिवार शाम एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम  का आयोजन किया गया था। इस कायर्क्रम की मुख्य अतिथि मधु बाई किन्नर-पूर्व महापौर रायगढ़ छत्तीसगढ़ थीं।  

ये खबर भी पढ़ें : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेटल्स Bhilai चैप्टर के मंच पर बच्चों की दिखी प्रतिभा, अब इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च सेंटर पहुंचने का मौका

इसके अलावा कायर्क्रम में विशेष अतिथि के रुप में संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, उपसंचालक-उमेश मिश्रा तथा समाज कल्याण के संयुक्त संचालक नदीम काजी उपस्थित थे। कार्य़क्रम सांझ-5 में तृतीय लिंग समुदाय के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। पहली  प्रस्तुति जांजगीर चांपा से आए प्रतिमा ग्रुप के कलाकारों ने किया।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Elections: 80 साल से अधिक और दिव्यांगों का वोट लेने घर आएगी टीम, मुख्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कांफ्रेंस, पढ़िए खबर

प्रतिमा ग्रुप द्वारा मां काली  वंदना तथा नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद स्वरागिनी ग्रुप के कलाकारों ने सुआगीत, कर्मा गीत, ददरिया व होली के गीतों में अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने में मजबूर कर दिया। तीसरी प्रस्तुति के रुप में रायपुर के श्री युवराज बाध एवम साथी द्वारा कत्थक में शिव वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ -साथ उन्होंने कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी में अपने अंदाज से लोगों को दिल जीत लिया।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election: छत्तीसगढ़ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जलाया चुनावी दीया, अब मोर भइया वोट देवइया

उल्लेखनीय है कि युवराज बाध जी कत्थक नृत्य के क्षेत्र में गुररत्न अवार्ड, मधुपुरम अवार्ड, मधुपुरम सम्मान, गुरू बह्म अवार्ड तथा नृत्य माया अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं।  

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA Election: अध्यक्ष पर दो नरेंद्र कुमार, महासचिव पर परविंदर के खिलाफ एम श्रीनिवास और अंकुर के विरुद्ध सत्यप्रकाश शर्मा, 11 जेडआर निर्विरोध

इसके बाद दुर्ग के कांता ने सेमिक्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार रायपुर के ही ट्रांसजेंडर समुदाय के कलाकार एली महानंद ने  फिल्मी क्लासिकल नृत्य में अपनी प्रस्तुति दी।  प्रतिमा डांस ग्रुप द्वारा किन्नर की जीवन पर एक संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जो बहुत की आकषर्क ढंग से प्रस्तुत किया गया। समुदाय के कई कलाकारों द्वारा एकल विधा में  उपशास्त्रीय नृत्य में प्रस्तुति दी गई।  

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: आपके घर में तो नहीं पनप रहा डेंगू का लार्वा, जरा चेक कीजिए

नृत्य के दौरान दर्शको ने समुदाय के व्यक्तियों का उत्साहत वर्धन किया तथा कार्यक्रम समुदाय के वरिष्ट लोगों के द्वारा  सभी कलाकारों का श्रीफल, साल तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम  में संगठन की बोर्ड मेंबर विद्या राजपूत ने संस्कृति विभाग के मंत्री अमरजीत भगत व सचिव अनबालगन पीजी को धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हो सका। इसके साथ-साथ ही साथ सभी कार्यकताओं, कलाकारों, विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारियों तथा दर्शकों का भी आभार व्यक्त किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम-3 को मिली एक और सौगात
Next: Bokaro Steel Plant के ब्लास्ट फर्नेस-1 में धमाका, लगी आग

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.