Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant के ब्लास्ट फर्नेस-1 में धमाका, लगी आग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant के ब्लास्ट फर्नेस-1 में धमाका, लगी आग

27/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Blast-in-Blast-Furnace-1-of-Bokaro-Steel-Plant-fire-broke-out-1

ब्लास्ट फर्नेस का Tuyer फट गया है। टूयर फटने की वजह से फर्नेस में आग लग गई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। ब्लास्ट फर्नेस-1 में रविवार को आग लग गई। अफरा-तफरी मच गया। मौजूद कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए कोशिश करते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी देर तक मशक्कत के बाद आग को दोपहर साढ़े 12 बजे तक नियंत्रित कर लिया गया है। फिलहाल, हॉट मेटल का उत्पादन ठप है।

बीएसएल के प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारियों के मुताबिक ब्लास्ट फर्नेस का Tuyer फट गया है। टूयर फटने की वजह से फर्नेस में आग लग गई। आग की लपटें निकलने से आसपास के सामान भी जल गए। इलेक्ट्रिक केबल आदि भी चपेट में आ गई। Tuyer के जरिए ही ब्लास्ट फर्नेस में प्रेशर के साथ गर्म हवा भेजते हैं।

हॉट मेटल मेकिंग प्रॉसेस में यह अहम रोल अदा करता है। टूयर फटने से उत्पादन प्रक्रिया ठप हो जाती है। टूयर फटने की वजह से कामकाज ठप हो गया है। नया टूयर लगाने के बाद उत्पादन को बहाल किया जाता है। फिलहाल, बीएसएल प्रबंधन नया टूयर लगाने की प्रक्रिया में जुट गया है, ताकि जल्द से जल्द उत्पादन को बहाल किया जा सके। आग की वजह से नुकसान हुए सामान को बदलने के बाद ही उत्पादन दोबारा शुरू हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त टूयर फटा, उस समय मौके पर कोई कर्मचारी नहीं था। तेज आवाज के साथ टूयर फटा। दूर तक आवाज सुनी गई। हवा का प्रेशर होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। फर्नेस के अंदर हॉट मेटल होता है, जिससे आग को काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रांसजेडरों का ये रूप देख हर कोई दंग, रायपुरियंस का जीता दिल
Next: भिलाई स्टील प्लांट में भ्रष्टाचार का आरोप: ठेका बदलते ही अति कुशल श्रमिक का बन गया अकुशल गेट पास

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.