Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP की गैस पाइपलाइन में धमाका, आग की लपटों ने मचाया कोहराम, रास्ता जाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP की गैस पाइपलाइन में धमाका, आग की लपटों ने मचाया कोहराम, रास्ता जाम

02/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Explosion-in-SAIL-ISP-gas-pipeline-flames-created-furore

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। गैस पाइपलाइन में धमाका हो गया है। लोहे का स्ट्रक्चर गैस पाइपलाइन पर गिरा, जिससे पाइप फट गई। चिंगारी निकलने की वजह से ज्वलनशील पदार्थ में आग लगी। सड़क पर स्ट्रक्चर गिरने की वजह से रास्ता जाम है।

देखते ही देखते लौ ही ऊंची लपटें निकलने लगी। गनीमत यह रहा कि रविवार की छुट्‌टी और शिफ्ट बदलने से पहले हादसा हुआ, वरना कइयों की जान खतरे में पड़ना तय था। इसी रास्ते से ठेका मजदूरों को परमिट किया जाता है। सैकड़ों मजदूर इसी मार्ग से ड्यूटी जाते हैं।

हादसे के वक्त वहां कोई नहीं था, वरना अनहोनी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल, गैस पाइपलाइन को दोबारा चालू करने में काफी समय लगेगा। उत्पादन पर भी आंशिक असर पड़ना तय है।

सेल (SAIL) आइएसएपी (ISP) के पॉवर एंड ब्लोइंग स्टेशन-1 के सामने कोक ओवन गैस पाइपलाइन में धमाका हुआ है। पुराने प्लांट कोक ओवन बैटरी-10 का उत्पादन जारी है। इसकी गैस ब्लास्ट फर्नेस, मिल एरिया को ईंधन के रूप में भेजी जाती है। इधर-ब्लास्ट फर्नेस, एमएसएस को डिस्मेंटल किया जा चुका है। लेकिन, कुछ कन्वेयर बचा हुआ है। कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा था।

रविवार दोपहर करीब पौने एक बजे इसका स्ट्रक्चर कोक ओवन गैस पाइपलाइन पर गिर गया। पाइप फट गई। चिंगारी निकली, जिससे आग फैल गई। स्ट्रक्चर गिरने की वजह से वाटर पाइपलाइन भी फट गई है।

ओल्ड ब्लास्ट फर्नेस साइड गैस लाइन में धमाका हुआ है। तेज आवाज दूर तक सुनी गई है। पाइपलाइन से आग की लपटें निकलती देख अफरा-तफरी का माहौल रहा। काफी देर तक रास्ता जाम रहा। फोर्स ने आवागमन रोक दिया था, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

सड़क पर हादसा हुआ है। इसी मार्ग से अधिकारी, कर्मचारी और ठेका मजदूर ड्यूटी जाते हैं। ठेका मजदूरों का यही रास्ता है, इसी मार्ग से परमिट किया जाता है। रविवार होने की वजह से वे बच गए। पाइपलाइन के जरिए गैस होल्डर में गैस जाती है, जहां से डिस्ट्रीब्यूशन होता है। आंशिक रूप से उत्पादन पर असर पड़ रहा है। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में सिर्फ Durgapur Steel Plant के कर्मचारी ही अक्सर घेरते हैं ईडी वर्क्स और ईडी पीएंडए कार्यालय
Next: SAIL कर्मचारियों की समस्याओं का खुला पिटारा, हो रहे लाखों नुकसान, 5 जुलाई को Bhilai में प्रदर्शन

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.