Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों की समस्याओं का खुला पिटारा, हो रहे लाखों नुकसान, 5 जुलाई को Bhilai में प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों की समस्याओं का खुला पिटारा, हो रहे लाखों नुकसान, 5 जुलाई को Bhilai में प्रदर्शन

02/07/2023 (Last updated: 09/10/2024)
Open-box-of-problems-of-SAIL-employees-millions-of-losses-Protest-in-Bhilai-on-5th-July

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर 3 स्थित कार्यालय में हुई, जिसमें एनजेसीएस मीटिंग जल्द बुलाने सहित कर्मियों के विभिन्न मांगों को लेकर 5 जुलाई को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक बोरिया गेट पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने हॉस्पिटल एवं टाउनशिप की लचर व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की।

कार्यकारिणी की बैठक में यूनियन महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि सेल प्रबंधन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बहुत अधिक भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है। एमओयू के 20 महीने बाद भी अभी तक वेज रिवीजन फाइनल नहीं हुआ है। 39 महीने के एरियर का कर्मियों को इंतजार है।

कर्मियों को हाउस रेंट एलाउंस एंड नाइट शिफ्ट एलाउंस का लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। युवा कर्मचारी एक इकाई से दूसरे इकाई में ट्रांसफर के लिए बनी सीटीसी कमेटी की बैठक का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि सेल प्रबंधन को कर्मियों की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि भिलाई में इंसेंटिव स्कीम लंबे समय से रिवाइज नहीं हुई है। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि इन सभी मांगों को लेकर 5 जुलाई को बोरिया गेट पर सुबह 8 से 9 तक प्रदर्शन कर सेल चेयरमैन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि प्रबंधन जल्द एनजेसीएस मीटिंग नहीं बुलाया तो आगे कड़े कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में सचिव गोविंद राठौर ने कहा कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल के आईसीयू में भरी भर्ती मरीज के परिजनों को काउंसलिंग की सूचना देने के लिए कोई उचित सिस्टम नहीं है। वहां पर एक माइक सिस्टम लगाने की जरूरत है, ताकि मरीज के परिजन से संपर्क स्थापित किया जा सके। उन्होंने टाउनशिप में मकानों के छज्जे गिरने की भी शिकायत की। कहा कि लगातार छज्जे गिरते रहने के बावजूद टाउनशिप प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

उप महासचिव रमाशंकर सिंह ने कहा कि 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर को लाइसेंस पर देने की मांग इंटक यूनियन लगातार उठा रहा है। जल्द से जल्द 650 स्क्वायर फिट तक के लाइसेंस स्कीम को लाया जाए, ताकि हम टाउनशिप में हो रहे अवैध कब्जे से कंपनी के क्वार्टर को बचाया जा सके।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष एसके बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार किचलू, चंद्रशेखर सिंह, एस रवि, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे, अजय कुमार मार्टिन, मदनलाल सिन्हा, उप महासचिव धनेश प्रसाद, रमाशंकर सिंह, विपिन बिहारी मिश्रा, सीपी वर्मा, शिव शंकर सिंह, वरिष्ठ सचिव रेशम राठौर, के रमन मूर्ति, जीके अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष जीआर सुमन, सचिव डी शंकर, आरिफ मंजर, एसपी सिंह, प्रकाश माहले, राकेश कुमार तिवारी, एम सुंदर मूर्ति, रमाकांत निषाद, ताम्रध्वज सिन्हा, मदन मोहन सोनी, कार्यालय प्रभारी जितेंद्र अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP की गैस पाइपलाइन में धमाका, आग की लपटों ने मचाया कोहराम, रास्ता जाम
Next: BSP ठेका श्रमिकों को चाहिए जीने लायक वेतन, जल्द सामूहिक दुर्घटना बीमा, और ये भी फैसले

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.