Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BMS की मान्यता काल खत्म होगी नवंबर में, इससे पहले ही सिर फुटव्वल, स्टे की कॉपी मिली BSP GM IR को
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BMS की मान्यता काल खत्म होगी नवंबर में, इससे पहले ही सिर फुटव्वल, स्टे की कॉपी मिली BSP GM IR को

10/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Factionalism-in-BMS-and-stay-copy-received-by-BSP-GM-IR
  • अरविंद पांडेय गुट के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आदेश की सत्यापित काप आईआर विभाग में भी एक ज्ञापन के रूप में सौंप दिया।
  • यूनियन 5 हजार से ज्यादा खर्च नहीं कर सकती। हिसाब न्यायालय को प्रत्येक 2 महीने में प्रस्तुत करना होगा तथा उनका अनुमोदन लेना होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस (BMS) में गुटबाजी का दायरा अब और बढ़ गया है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ से राम जी गुट के महामंत्री अरविंद पांडे ने इंडस्ट्रियल कोर्ट के पेपर को सार्वजनिक कर दिया है। मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। इस संबंध में प्रतिनिधि मंडल द्वारा आदेश की सत्यापित काप आईआर विभाग में भी एक ज्ञापन के रूप में सौंप दिया।

अरविंद पांडेय ने जानकारी दी कि यूनियन में 3अक्टूबर 2023 को चुनाव हुआ, जिसमें राम जी सिंह को अध्यक्ष तथा महामंत्री अरविंद सिंह बनाए गए। उसके बाद दूसरे गुट 10 अक्टूबर 2023 को आचार संहिता के दौरान फर्जी तरीके से चुनाव करवाया। जिसके अध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल तथा महामंत्री चन्ना केशवलू रहे।

इस प्रकार दो ई फॉर्म रजिस्टर के पास भेजे गए, जिसमें अनैतिक तरीके से राधेश्याम जयसवाल गुट को रजिस्टार ने मान्यता दी थी। इसके विरुद्ध राम जी सिंह एवं अरविंद पांडे की ओर से औद्योगिक न्यायालय में परिवाद डाला गया था, जो धारा 28 जे के अंतर्गत पंजीयक रायपुर द्वारा एक तरफा फैसला लिया जाना संविधान सम्मत नही है के फलस्वरुप 8 मई 2024 को औद्योगिक न्यायालय रायपुर ने अरविंद पांडे गुट को राहत देते हुए आदेश पारित किया है।

जानिए न्यायालय के आदेश में क्या-क्या लिखा है…

1. उनके द्वारा किसी भी प्रकार की नई नियुक्ति ना की जा सकती है न ही पुरानी नियुक्तियों को रद्द किया जा सकता है।
2. प्रबंधन के साथ किसी भी प्रकार का नीतिगत समझौता नहीं किया जा सकता।
3. यूनियन गतिविधियों को चलाने के लिए 5 हजार से ज्यादा खर्च नहीं किया जा सकता, उसका भी हिसाब न्यायालय को प्रत्येक 2 महीने में प्रस्तुत करना होगा तथा उनका अनुमोदन लेना होगा।

अरविंद पांडेय गुट में जश्न का माहौल

न्यायालय के आदेश पर अरविंद पांडे ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारीयों एवं भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कर्मठ एवं इमानदार कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने बीआईएमएस का अगुवा बनकर सिर्फ दलाली की और यूनियन कार्यालय को किराये पर देकर अनैतिक कार्य किया है।

भारतीय मजदूर संघ जैसे राष्ट्रीय संगठन को बदनाम किया है। यह निर्णय उनके मुंह पर तमाचे जैसा है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कर्मठ कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ के विचारधारा पर चलते हुए कर्मचारियों के हितों की लड़ाई के लिए संघर्ष करता रहेगा।

कुछ अनैतिक लोगों ने भारतीय मजदूर संघ को बदनाम करने की जो साजिश रखी है उनको बेनकाब किया जाएगा। राधेश्याम जायसवाल एवं चन्ना केशवलू अपनी मनमानी कर बीएमएस जैसे संगठन को खत्म कर देना चाहते हैं, जिसे हम हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रदेश भारतीय मजदूर संघ से एवं भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन से अपील है कि अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाते हुए उचित कार्रवाई करें।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल जूनियर आफिसर परीक्षा: कर्मचारी से अधिकारी बनने कंप्यूटर आधारित परीक्षा 29 मई को
Next: भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव: अपनी मां की क्यों हत्या की थी परशुराम ने, पढ़िए प्रेम प्रकाश पांडेय ने क्या कहा…

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.