Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Femina-2023: उद्यमी नारी शक्तियों ने अनेकता में एकता का दिया संदेश, बिजनेस संग महिला उत्पीड़न पर बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Femina-2023: उद्यमी नारी शक्तियों ने अनेकता में एकता का दिया संदेश, बिजनेस संग महिला उत्पीड़न पर बात

16/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Femina-2023-Entrepreneurial-women-powers-gave-the-message-of-unity-in-diversity-talk-on-business-with-women-harassment
  • छावनी थाना प्रभारी मोनिका पांडेय द्वारा नारी उत्पीड़न पर बेहद रोचक व ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन इंडस्ट्रीज महिला चेंबर भिलाई एवं एमएसएमई डीएफओ रायपुर की ओर से फेमिना-2023 में नारी शक्ति व उद्यमी नारियों के लिए एक कार्यशाला हुआ। महिला दिवस के उपलक्ष्य में इसका आयोजन सीए बिल्डिंग सिविक सेंटर में किया गया।

नारी शक्ति पर आयोजित इस कार्यक्रम में पद्मश्री उषा बारले, शताब्दी सुबोध पांडेय, मोनिका पांडेय थाना प्रभारी छावनी का सम्मान किया गया। महिला चेम्बर भिलाई अध्यक्ष सरोजनी पाणिग्रही ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला उद्यमियों के लिए जीएसटी एवं जेम पोर्टल पर कार्यशाला की गई। जो महिलाओं के लिये उपयोगी रही।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP के BRM, URM और SMS-3 में नई इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी, GM दफ्तर से सर्कुलर लीक करने वाले अफसर पर होगा एक्शन

छावनी थाना प्रभारी मोनिका पांडेय द्वारा नारी उत्पीड़न पर बेहद रोचक व ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। मोनिका पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी ही है जिसकी वजह से सारा संसार गतिमान है। वो हैं तो मां का आंचल है। नारी वो रानी लक्ष्मी बाई है जो अपने हक के लिए लड़ना जानती है, नारी वो मदर टेरेसा है, जो सहायता करना जानती है। नारी वास्तव में ईश्वर की बनाई गई सबसे अद्भूत रचना है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बीएसपी के URM, BRM और SMS-3 का अब अलग से बनेगा इंसेंटिव स्कीम, अप्रैल से होगा लागू, वायरल सर्कुलर पर उठा सवाल?

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने चेम्बर में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। समाज मे महत्वपूर्ण योगदान हेतु विशिष्ट महिला संगठनों का भी सम्मान किया गया।

महिला चेम्बर महासचिव सुमन कनोजे ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न जाति वेशभूषा में महिलओं ने अनेकता में एकता का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि उन महिलाओं का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने स्वयं तो रोजगार से धन कमाया साथ ही अन्य महिलाओं को भी उन्होंने रोजगार दिया।

ये खबर भी पढ़ें: तो क्या SAIL कर्मचारियों को 5000 नहीं 20 हजार मिलेगा फेस्टिवल एडवांस…!

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महिला चेम्बर अध्यक्ष मधु अरोरा,कार्यकारी अध्यक्ष गीता वर्मा, वैशाली नगर पार्षद स्मिता दौड़के, एमएसएमई के डायरेक्टर राजीव नायर, महिला चेम्बर सलाहकार कश्वी मध्यानी, दुर्ग महिला चेंबर अध्यक्ष पायल जैन ,उद्योग चेंबर अध्यक्ष जे पी गुप्ता ,सुषमा जेठानी, पुष्पलता कर, सविता शर्मा, रश्मि वर्मा, उर्वशी दास, हरप्रीत बग्गा ,कुलदीप कौर, आर शेखरन, विजयलक्ष्मी साह,आरती जय कुमार, राधिका, टीना, माधुरी, दमयंती सोनी आदि उपस्थित रही।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के BRM, URM और SMS-3 में नई इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी, GM दफ्तर से सर्कुलर लीक करने वाले अफसर पर होगा एक्शन
Next: SAIL स्टॉक यार्ड के श्रमिकों को 5 हजार तक नुकसान, नहीं मिल रहा केंद्रीय वेतन

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.