Suchnaji

SAIL स्टॉक यार्ड के श्रमिकों को 5 हजार तक नुकसान, नहीं मिल रहा केंद्रीय वेतन

SAIL स्टॉक यार्ड के श्रमिकों को 5 हजार तक नुकसान, नहीं मिल रहा केंद्रीय वेतन
  • श्रमिकों ने कहा कि सेल स्टॉक यार्ड भिलाई केंद्रीय पब्लिक सेक्टर सेल के अधीन हैं और इनका लेबर लाइसेंस भी केंद्रीय श्रम आयुक्त से जारी होता है, तो यहां के कर्मचारियों को केंद्रीय वेतन मिलना चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक की सेल स्टॉक यार्ड भिलाई के 90 श्रमिकों ने सदस्यता ग्रहण की है। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। श्रमिकों को संगठित करने एवं सदस्यता अभियान के तहत नए श्रमिक यूनियन से जुड़े।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें:  BSP के BRM, URM और SMS-3 में नई इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी, GM दफ्तर से सर्कुलर लीक करने वाले अफसर पर होगा एक्शन

श्रमिकों ने कहा कि सेल स्टॉक यार्ड भिलाई केंद्रीय पब्लिक सेक्टर सेल के अधीन हैं और इनका लेबर लाइसेंस भी केंद्रीय श्रम आयुक्त से जारी होता है, तो यहां के कर्मचारियों को केंद्रीय वेतन मिलना चाहिए। हर 5 साल में कार्य कर रहे श्रमिकों को उपकृत किया जाए एवं क्रेन और छोटी क्रेन एवं ट्रक चलाने वाले श्रमिकों को अति कुशल श्रमिकों की श्रेणी में रखा जाए। साल में एक साथ 7 सीएल छुट्टी दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बीएसपी के URM, BRM और SMS-3 का अब अलग से बनेगा इंसेंटिव स्कीम, अप्रैल से होगा लागू, वायरल सर्कुलर पर उठा सवाल?

सेल स्टॉक यार्ड में मटेरियल नहीं आने से मिल रहा है कम वेतन

श्रमिकों का मांग है कि सेल स्टॉक यार्ड में सेल का बिक्री योग्य उत्पाद कम आने के कारण उन्हें इंसेंटिव एवं ओवरटाइम नहीं मिल रहा है, जिससे उनको प्रति महीना 3 से 5 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। उत्पाद लोडिंग-अनलोडिंग में कार्यरत कंपनी, काम नहीं होने के कारण श्रमिक कम करने एवं सुविधाओं में कटौती करने के लिए प्रयासरत है, जिसका यूनियन ने विरोध दर्ज कराया एवं प्रबंधन को अवगत कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें:   Bhilai Steel Plant: 95 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य, 88 करोड़ का आंकड़ा पार, रिकॉर्ड टूटेगा अबकी बार

इन सभी विषयों पर स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बीटी राव-वेयरहाउस मैनेजर सेल स्टॉक यार्ड भिलाई एवं एसआरएम तुषार कांत एवं बीएसओ, हरीश पांडे से चर्चा किया। इस पर प्रबंधन ने समस्याओं पर जल्द निदान करने की आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में एके विश्वास, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, गुलाब दास, सुरेश कुमार, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, जसवीर सिंह, जयकुमार, इंद्रमणि, लोकनाथ, नवीन कुमार, लोकनाथ, सेल स्टॉक यार्ड के श्रमिक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: तो क्या SAIL कर्मचारियों को 5000 नहीं 20 हजार मिलेगा फेस्टिवल एडवांस…!