Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के Rail Mill में पहले 2 मजदूरों की पिटाई, नौकरी से निकालने अब चिट्‌ठी थमाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के Rail Mill में पहले 2 मजदूरों की पिटाई, नौकरी से निकालने अब चिट्‌ठी थमाई

30/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
First-2-laborers-were-beaten-up-in-BSP-Rail-Mill-now-they-have-been-given-a-letter-to-remove-them-from-the-job
  • भट्‌ठी थाना के टीआई केके कुशवाहा ने Suchnaji.com को बताया कि जख्मी हालत में मजदूर थाने आए थे। पुलिस कार्रवाई शुरू हो चुकी थी। ठेका कंपनी के लोग आए और फिर दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद सभी लोग वापस चले गए थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल में दो दिन पहले दो ठेका मजदूरों की पिटाई का मामला तूल पकड़ रहा है। सुपरवाइजर ने पहले मजदूरों की धुनाई की। मामला भट्‌ठी थाने पहुंचा तो वहां ठेकेदार की तरफ से माफी-तलाफी करके मामले को शांत किया गया। सुपरवाइजर को काम से निकालने की बात बोली गई। अगले दिन सुबह होते ही उल्टे मजदूरों को काम से निकालने की चिट्ठी थमा दी गई है। इसे नोटिस की तरह सर्व किया गया है। सादे पेपर पर सगे भाइयों को काम से निकालने की बात लिखी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: BAKS ने BSP कर्मचरियों को दिया शिकायती फॉर्मेट, प्रबंधन पर दबाव बनाने का रास्ता

पीड़ित मजदूरों ने इसकी शिकायत यूनियन से की है। बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता का कहना है कि ठेकेदार ने पहले गलती स्वीकारी थी, अब काम से ही निकालने के लिए चिट्‌ठी थमाया है। अगर, ऐसी हरकत होती है तो एफआइआर दर्ज कराया जाएगा। वहीं, भट्‌ठी थाना के टीआई केके कुशवाहा ने Suchnaji.com को बताया कि जख्मी हालत में मजदूर थाने आए थे। पुलिस कार्रवाई शुरू हो चुकी थी। ठेका कंपनी के लोग आए और फिर दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद सभी लोग वापस चले गए थे।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 के पेंशनर्स का टेंशन दूर करने आया “निधि आपके निकट 2.0”

पीड़ित मजदूर अजय कुमार गोयल और डोमन गोयल को दी गई चिट्‌ठी में लिखा है कि आपके द्वारा कि गई बीती रात गाली गलौज और मारपीट किया गया है। कार्यस्थल का वातावरण खराब किया गया है। आपके खिलाफ उचित कारवाही कंपनी द्वारा की जाएगी। आपको क्यूं ना कार्य से हटा दिया जाए कि आगे से कोई घटना वर्तमान में कार्य स्थान में ना हो पाए। दो दिन के अंदर आप अपना नोटिस का जवाब साइट ऑफिस में दें।

ये खबर भी पढ़ें:  Chhattisgarh के एक लाख 5 हजार 395 युवाओं को 31 मई को CM Bhupesh Baghel देंगे बेरोजगारी भत्ता

बता दें कि रेल मिल में अहिवारा के दो भाई अजय गोयल और डोमन कार्य करते हैं। डोमन ने बुधवार को छुट्‌टी ले लिया था। मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। रविवार को नाइट शिफ्ट वह ड्यूटी पहुंचा तो सुपरवाइजर शार्ट मिल एरिया के रूम में आया और डोमन से विवाद कर बैठा।

इसी बीच ठेका कंपनी के सुपरवाइजर ने किसी चीज से हमला कर दिया। चेहरे पर जख्म हो गया है। खून बहने लगा। इसकी शिकायत डोमन ने अपने भाई अजय गोयल से की। खबर सुनते ही भाई पहुंचा तो सुपरवाइजर से हाथापाई हो गई। कैंटीन के पास मारपीट से हंगामा हो गई। सुपरवाइजर जगदीश पर पिटाई का आरोप लगाया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: प्रबंधन ठेके की राशि में जोड़े रात्रि भत्ता, जल्द हो सामूहिक दुर्घटना बीमा
Next: Steel Market की बिगड़ी सेहत, NMDC ने Iron Ore Lump का दाम 300 और Fines का 450 रुपए घटाया

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.