Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दीवार फांदकर भिलाई इस्पात संयंत्र में घुसे 4 चोर, कॉपर केबल संग 1 को दबोचा, 3 फरार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दीवार फांदकर भिलाई इस्पात संयंत्र में घुसे 4 चोर, कॉपर केबल संग 1 को दबोचा, 3 फरार

Azmat ali 07/06/2026 1 minute read
Four Thieves Entered the Bhilai Steel Plant by Scaling the wall CISF Arrested one with Copper Cable Three Absconded

भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक (ईआरएस) पीके पाढ़ी ने बरामद सामग्री को बीएसपी की संपत्ति के रूप में पहचान की।

  • बरामद सामग्री का मूल्य 97,500 रुपये आंका गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे चार युवकों में से एक को सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। आरोपी के कब्जे से लगभग 130 किलोग्राम कॉपर केबल तार बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 97,500 रुपये बताई गई है।

6 जून की तड़के लगभग 3:30 बजे इकाई नियंत्रण कक्ष (ICCC) से प्रोजेक्ट स्टोर के पीछे स्थित क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल की एम्बुश पार्टी एवं क्विक रिएक्शन टीम (QRT) मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान लगभग 4:55 बजे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील कुमार (20 वर्ष), पिता कांडेरपु कुमार, निवासी डाक बंगला, उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई, जिला दुर्ग बताया।

ये खबर भी पढ़ें: ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट: दुर्ग, पाटन और भिलाई 3 के 25 गांवों में जमीन खरीद-बिक्री पर बैन

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने तीन साथियों अमन, उमेश और संदीप के साथ दीवार फांदकर भिलाई इस्पात संयंत्र में घुसा था। चारों ने प्रोजेक्ट स्टोर के पीछे से दो बंडल कॉपर केबल (प्रत्येक लगभग 65 किलोग्राम) चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया। सुरक्षा बल की कार्रवाई के दौरान सुनील कुमार पकड़ा गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।

बरामद 130 किलोग्राम कॉपर केबल को भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक (ईआरएस) पी.के. पाढ़ी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बरामद सामग्री को बीएसपी की संपत्ति के रूप में पहचानते हुए संपत्ति प्रमाण पत्र जारी किया। बरामद सामग्री का मूल्य 97,500 रुपये आंका गया है।

ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant में हंगामा, CISF के खिलाफ मजदूरों ने किया गेट जाम

भिलाई इस्पात संयंत्र एक प्रतिबंधित एवं संरक्षित क्षेत्र है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा अनधिकृत रूप से संयंत्र में प्रवेश कर चोरी की नीयत से सरकारी संपत्ति ले जाने का प्रयास किया गया, जो गंभीर संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट: दुर्ग, पाटन और भिलाई 3 के 25 गांवों में जमीन खरीद-बिक्री पर बैन
Next: BSP अधिकारियों की परिवार संग सेहत जांच, कॉर्डियो, गैस्ट्रो, आर्थो, मेडिसिन, कैंसर से बचाव का टिप्स

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.