Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गणेश शंकर विद्यार्थी याद आए, BMS के प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय बोले-सर्वपंथ समादर समाज की चिर आवश्यकता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

गणेश शंकर विद्यार्थी याद आए, BMS के प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय बोले-सर्वपंथ समादर समाज की चिर आवश्यकता

29/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Ganesh-Shankar-Vidyarthi-remembered-State-General-Secretary-of-BMS-Dinesh-Pandey-said-need-of-sarvapanth-samadar-samaj1
  • भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय ने सर्वपंथ और समादर शब्द के अर्थ पर जोर दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय मजदूर संघ (BMS) स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस को सर्वपंथ समादर दिवस के रूप में प्रतिवर्ष उनके विचारों को, उनके सिद्धांतों को समाज में जीवंत रखने हेतु हर वर्ष मानता है।

ये खबर भी पढ़ें :  South Eastern Coalfields Limited: मेंटर-मेंटी स्कीम से SECL प्रबंधन कर रहा युवा अधिकारियों से सीधा संवाद

इसी उपलक्ष्य में भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग ने महाराष्ट्र मंडल सेक्टर 4 भिलाई में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध यूनियन  आंगनबाड़ी, सफाई कर्मचारी संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, खदान मजदूर संघ, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ, एनएसपीसीएल मजदूर संघ, भिलाई इस्पात  मजदूर संघ, सुरक्षा गार्ड मजदूर संघ सहित अन्य संबद्ध यूनियन के सदस्यों की उपस्थिति में सर्वप्रथम दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया।

ये खबर भी पढ़ें :  मैत्रीबाग की रक्षा अब दहाड़ रही रायपुर जंगल सफारी में, जंगल सफारी की जया को देखिए मैत्रीबाग में

गणेश शंकर विद्यार्थी ने अपना जीवन मूल्यों के लिए जीया

उक्त कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय ने सर्वपंथ और समादर शब्द के अर्थ और उसकी महत्वता को बताते हुए यह बताया कि श्रद्धेय स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने अपना जीवन इन्हीं मूल्यों के लिए जीया।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 Pension News: पेंशनभोगी सरकार से नहीं मांग रहे भीख, कंट्रीब्यूशन का ब्याज ही बनता है 15000

वे निरंतर श्रमिकों के लिए, किसानों के लिए और समाज में सामाजिक सद्भाव बना रहे के साथ ही हम सब एक हैं की भावना से लगातार कार्य करते रहे, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्र प्रथम और हम सब एक की भावना से अपने विचारों को पत्रकारिता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने वाले श्रद्धेय गणेश शंकर विद्यार्थी जी सामाजिक सद्भावना को बचाने के लिए ही 25 मार्च को कानपुर में हुए दंगे को रोकने के लिए सफल प्रयास करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

ये खबर भी पढ़ें :  चन्ना केशवलू गुट ने BMS कार्यकारिणी किया भंग, अरविंद गुट ने खोली पोल, कहा-संविधान में ठेका प्रकोष्ठ का जिक्र नहीं

धर्म शब्द के अर्थ, उसकी उत्पत्ति

इस अवसर पर दिनेश पांडे जी ने धर्म शब्द के अर्थ उसकी उत्पत्ति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी  से आह्वान किया की निरंतर हम सबको “हम एक हैं” और मनखे मनखे एक समान की भावना से कार्य करते हुए, वसुदेव कुटुंबकम को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर जुटे रहना है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 हायर पेंशन पर एक और झटका, पेंशन के हकदार नहीं होने का मैसेज वायरल, EPFO चुप

आर्थिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास जरूरी

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुर्ग के विभाग प्रचारक मान्यवर रोशन साहू ने अपने उदबोधन में कहा कि जिस प्रकार सभी मनुष्यों की संरचना अलग होती है, उनका रंग रूप कद काठी समान नहीं होती है। उसी प्रकार समाज में भी अलग-अलग पंथ को मानने वाले लोग रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा

जैसे विभिन्न संरचना के मनुष्य आपस से मिलकर रहते हैं, उसी प्रकार राष्ट्र के विकास के लिए सभी पंथ के  लोगों को भी स्व गणेश शंकर विद्यार्थी जी के जीवन के मूल्यों को अपनाकर एक स्वस्थ समाज के लिए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए, जिससे राष्ट्र एवं राष्ट्र में रहने वाले लोगों का आर्थिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास हो सके।

ये खबर भी पढ़ें :  Digital Media के लिए बच्चों का पागलपन तबाह कर देगी जिंदगी, ऐसे बचाइए

इन लोगों को सम्मानित किया गया

भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग द्वारा अलग-अलग धर्म के लोगों द्वारा जो सामाजिक सद्भावना के लिए उत्कृष्ट कार्य किए हैं उनका सम्मान प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय, विभाग प्रचारक रोशन साहू के द्वारा किया गया। जिसमें बीडी निजामी पत्रकारिता जगत से, एसपीएस नोटे श्रमिक क्षेत्र से, आचार्य रामानुगानंद सामाजिक क्षेत्र व शिक्षा क्षेत्र से, वीनस साईमन असंगठित श्रम क्षेत्र से, जान आर्थर समाजसेवी, उनके योगदान के लिए सम्मानित किए गए।

ये खबर भी पढ़ें :  Breaking News: Bhilai BMS की ये कार्यकारिणी भंग, मचा हड़कंप

पढ़िए बीएमएस से कौन-कौन लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ श्रमिक नेता रवि शंकर सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों का सम्मान किये, जिला मंत्री हरी शंकर चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

जिलाध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा ने बैठक  की अध्यक्षता की और उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, विभिन्न यूनियन से छत्तीसगढ़ बिजली संघ महासंघ के अध्यक्ष बी एस ठाकुर, आंगनबाड़ी महासंघ की प्रदेश अध्यक्षा गुरमीत कौर, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वायत्तशासी महासंघ के महामंत्री शरद दुबे, खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के प्रदेश महामंत्री राधाकान्त पाण्डेय, सुरक्षा गार्ड कर्मचारी संघ के महामंत्री बाल्मीकि सिंह, भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह, आई पी मिश्रा, दुर्ग जिला बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र दुबे, भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष रवि चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, दीनानाथ जैसवार प्रचार प्रमुख आरडी पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, उप कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, सुरेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :  Crude Steel Production: दुनिया के 71 देशों ने फरवरी में 3.7% अधिक कच्चे इस्पात का किया उत्पादन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bokaro Steel Plant में बायोमेट्रिक पर फिर हंगामा, CGM कार्यालय में बवाल
Next: छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक की कार्यकारिणी बैठक: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की बड़ी तैयारी

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.