Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News: नामचीन कॉलेजों को पछाड़कर कल्याण कॉलेज के 24 स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, यूनिवर्सिटी टॉप 10 में भी जगह
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: नामचीन कॉलेजों को पछाड़कर कल्याण कॉलेज के 24 स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, यूनिवर्सिटी टॉप 10 में भी जगह

19/02/2025 1 minute read
Good News: 24 students of Kalyan College defeated renowned colleges and got place in the university top 10

टॉपर्स को मैनेजमेंट ने बुलाया कॉलेज, सम्मानित कर फ्यूचर और कैरियर के लिए किया प्रॉपर गाइडेंस। टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

  • नामचीन कॉलेजों को पछाड़ा, हर संकाय और विभाग में कल्याण कॉलेज का दबदबा

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एजुकेशन हब भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने एक बार फिर कमाल कर दिया। कॉलेज के दो दर्जन छात्र और छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाया। कॉलेज के कई विभाग और संकाय के छात्र और छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाया। ऐसे होनहार बच्चों को मैनेजमेंट ने कॉलेज बुलाकर सम्मानित किया गया। आगामी शैक्षिक गतिविधियों और पेशेवर कैरियर के लिए उचित मार्गदर्शन किया गया।

भिलाई के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 24 स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाया। शासकीय हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कई पाठयक्रम के परीक्षा परिणामों को घोषित किया गया। इसमें कई नामचीन महाविद्यालयों को पछाड़ते हुए कल्याण कॉलेज के 24 स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की टॉप-टेन लिस्ट में शामिल हुए।

कॉलेज ने कहा हमारी उपलब्धि हैं आप

यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में शामिल हुए सभी 24 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बाकायदा कॉलेज प्रबंधन द्वारा एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप हरेक टॉपर को बुके भेंट किया गया। मुंह मीठा कराया गया।

साथ ही कहा गया कि आप लोगों का कल्याण कॉलेज में होना महाविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सभी टॉपर्स विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रेरित किया गया। बाकायदा प्राचार्य, उप प्राचार्य, सभी संकाय प्रभारी और अनेक विभागों के मुखिया, अध्यक्षों, सहायक प्राध्यापकों ने स्नातक के होनहारों को स्नातकोत्तर के लिए प्रेरित किया।

स्नातकोत्तर में शीर्ष स्थान पर रहे प्रवीण्य विद्यार्थियों को आगे अकादमिक क्षेत्र में बढ़ने पीएचडी, नेट, सेट, जे.आर.एफ, पी.एस.सी यू.पी.एस.सी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए उचित मार्गदर्शन किया गया।

इस दौरान प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा, उप प्राचार्य डॉ.लखन चौधरी, समाजशास्त्र के अध्यक्ष डॉ.के.एन.दिनेश, हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ.सुधीर शर्मा, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ.सलीम अकील, केमेस्ट्री के हेड डॉ.नरेश देशमुख, बॉयोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ.सौम्या खरे, एजुकेशन डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कविता वर्मा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक अंशुल तिवारी सहित अन्य प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक मौजूद रहे।

टॉपर स्टूडेंट्स की लिस्ट यहां देखिए…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: DelhiCM: दिल्ली की सत्ता फिर महिला के हाथ, रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम
Next: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर भड़के पेंशनर, नहीं चाहिए पेंशन, EPFO वापस करे पैसा

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.