Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News: बोकारो स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों को रिलायंस स्मार्ट बाजार गिफ्ट कार्ड, घरों में आ रहे सामान
  • ताज़ा ख़बरें

Good News: बोकारो स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों को रिलायंस स्मार्ट बाजार गिफ्ट कार्ड, घरों में आ रहे सामान

Azmat ali 22/06/2026 1 minute read
Good News Contract Workers at Bokaro Steel Plant Receive Reliance Smart Bazaar Gift Cards

बीएसएल प्रबंधन पिछले वित्तीय वर्ष में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के रिकॉर्ड उत्पादन पर उपहार दे रहा।

सभी पात्र ठेका मजदूरों को यह लाभ मिलेगा। करीब 12 हजार संविदा कर्मियों को इस योजना के तहत गिफ्ट कार्ड दिए जाने हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के हजारों ठेका मजदूरों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी की ओर से उन्हें रिलायंस स्मार्ट बाजार गिफ्ट कार्ड भेंट किया जा रहा है। यह कार्ड 526 रुपए मूल्य का है, जिसमें राशि प्रीलोडेड है।

बीएसएल प्रबंधन ने पिछले वित्तीय वर्ष में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के रिकॉर्ड उत्पादन प्रदर्शन के उपलक्ष्य में यह विशेष उपहार देने का निर्णय लिया है। इसके तहत 1 अप्रैल 2026 को रोल पर मौजूद संविदा (ठेका) कर्मियों को रिलायंस स्मार्ट बाजार गिफ्ट कार्ड प्रदान किया जा रहा है।

बीएसएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार गिफ्ट कार्ड वितरण अभियान शनिवार से शुरू हो चुका है। विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेका मजदूरों को उनके संबंधित विभागों के माध्यम से कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। शनिवार से शुरू हुए इस अभियान का असर भी दिखने लगा है और बड़ी संख्या में मजदूर अपना-अपना गिफ्ट कार्ड प्राप्त कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कार्ड वितरण की प्रक्रिया विभागवार संचालित की जा रही है। आने वाले दिनों में सभी पात्र ठेका मजदूरों को यह लाभ मिल जाएगा। करीब 12 हजार संविदा कर्मियों को इस योजना के तहत गिफ्ट कार्ड दिए जाने हैं।
कंपनी के इस कदम को ठेका मजदूरों के लिए प्रोत्साहन और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। रिकॉर्ड उत्पादन में योगदान देने वाले संविदा कर्मियों को पहली बार इस तरह का उपहार मिलने से उनमें उत्साह का माहौल है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Employee News: श्रम मंत्रालय की खास पहल, जानिए किन 178 मामलों की एक दिन में होगी सुनवाई
Next: सेक्टर 6 जगन्नाथ मंदिर में अरुण स्तंभ की स्थापना, पढ़िए क्या है महत्व

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.