Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News: Bhilai में गौ विज्ञान परीक्षा, Kalyan College पहुंचे प्रतिभागी, स्टेट लेवल पर दिखाएंगे दम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: Bhilai में गौ विज्ञान परीक्षा, Kalyan College पहुंचे प्रतिभागी, स्टेट लेवल पर दिखाएंगे दम

Azmat ali 29/01/2026 1 minute read
Good News Gau Vigyan Exam in Bhilai, Participants Reach Kalyan College Will show their Strength at the State Level

गौवंश से ही होगा पंच परिवर्तन जैसे अहम विषय पर डाला प्रकाश, बताई गौमाता की उपयोगिता और महत्ता। अध्ययन के लिए गौ विज्ञान ग्रन्थ।

  • विद्यार्थियों को बंटेगी हजारों रुपए की इनामी राशि।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ की शिक्षाधानी भिलाई स्थित सेक्टर-7 के कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति रायपुर के द्वारा गौ विज्ञान परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया।

समिति के द्वारा प्रदेश भर में तीन श्रेणियों में परीक्षाएं आयोजित की गई। इसमें श्रेणी ए में मीडिल स्कूल, श्रेणी बी में हाई स्कूल लेवल और श्रेणी सी में महाविद्यालयीन स्तर पर आयोजन किया गया। सी श्रेणी के अंतर्गत कल्याण महाविद्यालय में परीक्षा आयोजित की गई।

इसमें अध्ययन के लिए गौ विज्ञान ग्रन्थ प्रदान किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पंचगव्य उत्पाद के कीट से पुरस्कृत किया गया। परीक्षा में 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता आरंभ होने से पहले गौमंत्र का उच्चारण किया गया। इस प्रतियोगिता में गोपेन्द्र कुमार प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर गरिमा चुरेन्द्र रहीं। जबकि तृतीय स्थान पर भूमिका चुनी गई। प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

गौ विज्ञान परीक्षा की नोडल अधिकारी डॉ.मणि मेखला शुक्ला ने बताया कि यह प्रतियोगिता महाविद्यालयीन स्तर के बाद जिला और फिर राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम विजेता प्रतिभागियों को 31 सौ रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 सौ रुपए और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 11 सौ रुपए प्रदान किया जाएगा। जबकि राज्य स्तर पर प्रथम विजेता को 51 हजार, द्वितीय विजेता को 31 हजार और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।

डॉ.मणि मेखला शुक्ला ने बताया कि परीक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा के निर्देशन में संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान सहायक प्राध्यापक अंजू देवी और रविकांत वीक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका में तैनात रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई बिरादरी 2 फरवरी को मिलजुलकर बोलेगी ‘थैंक्यू भिलाई’, होगी सद्भावना दौड़, सम्मानित होंगी 9 हस्तियां
Next: Bokaro Steel Plant: बीएसएल की महिला अधिकारियों को बहीखाता की ट्रेनिंग

Related Stories

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.