Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News: Durg के पुरई में लगा नेशनल कैंप, 9 दिनों तक खो-खो की पाठशाला, अब खेलेंगे नेशनल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: Durg के पुरई में लगा नेशनल कैंप, 9 दिनों तक खो-खो की पाठशाला, अब खेलेंगे नेशनल

Azmat ali 28/01/2026 1 minute read
Good News National camp held in Purai, Durg 9 days of Kho-Kho training

35वीं नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में 31 जनवरी से लेकर चार फरवरी तक किया जाएगा। खिलाड़ी तैयार।

  • खेलगांव में स्पोर्ट्स का बड़ा इवेंट, यहां दम दिखाकर नेशनल के लिए पहुंचे प्लेयर्स।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्पोर्ट्स हब दुर्ग जिले की खेलधानी पुरई में नेशनल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में पूरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में अंडर-14 एज ग्रुप के बॉयज प्लेयर्स ने भाग लिया। अपने-अपने जिले से सलेक्ट होकर पुरई के नेशनल कैंप के लिए पहुंचे प्लेयर्स ने 09 दिनों तक दमखम दिखाया। इस दौरान नेशनल से लेकर इंटरनेशनल प्लेयर्स और खो-खो के नामचीन प्रशिक्षकों के द्वारा प्लेयर्स को ट्रेनिंग दी गई।

छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के तत्वावधान में सब जूनियर अंडर-14 नेशनल कोचिंग कैंप का आयोजन सत्या खो-खो क्लब पुरई के संयोजन और नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह कैंप 21 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

सत्या खो-खो क्लब पुरई के संरक्षक और लीड कोच भुनेश्वर साहू ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है कि नेशनल के लिए कोचिंग कैंप की मेजबानी खेलधानी दुर्ग जिले को मिली है। इसके लिए हम लोगों ने काफी मेहनत की।

अलग-अलग जिलों से सलेक्ट होकर पहुंचे प्लेयर्स को हमारी अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा तराशने और उनके खेल कौशल को निखारने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा है कि अब हम नेशनल कोचिंग कैंप से आगे बढ़ते हुए नेशनल और फिर इंटरनेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी दुर्ग जिले में कराई जा सके। इसलिए हमारी टीम और प्रशिक्षक भरसक प्रयास कर रहे है।

सात जिले के 30 प्लेयर पहुंचे

मुख्य कोच भुनेश्वर साहू ने बताया कि कोचिंग कैंप से पहले हरेक जिले में प्लेयर्स का सलेक्शन किया गया। ताकि हर जिले से बेहतर प्लेयर निकलकर आ पाए। यहां प्रदेश भर के चुनिंदा प्लेयर्स को ही मौका मिल पाया। उन्होंने बताया कि कैंप में नारायणपुर, कांकेर, रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और दुर्ग जिले के सलेक्टेड प्लेयर्स ने कैंप में हिस्सा लिया। कैंप में कुल 30 प्लेयर्स ने हिस्सा लिया।

हरियाणा में होगा नेशनल टूर्नामेंट

भुनेश्वर साहू ने बताया कि कैंप के लिए सलेक्टर्स द्वारा छत्तीसगढ़ की टीम का गठन शीघ्र किया जाएगा। सलेक्टेड टीम नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। 35वीं नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में आगामी 31 जनवरी से लेकर चार फरवरी तक किया जाएगा।

इनकी रही महती भूमिका

इस नेशनल कैंप में पुरई के सरपंच डोमार सिंह साहू, उप सरपंच शीतला ठाकुर, सत्या खो-खो क्लब के अध्यक्ष गुलाब साहू, सत्या खो-खो क्लब के उपाध्यक्ष शिवकुमार साहू और साहू समाज के अध्यक्ष दीनानाथ साहू, सुखित राम यादव, क्लब के संरक्षक और ग्राम के पंच छबिलाल साहू, बिसौहा राम पटेल, बलदाऊ राम साहू, खो-खो नेशनल-इंटरनेशनल प्लेयर्स, निर्णायक, प्रशिक्षक और पुरई सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

खो-खो की बारीकी से कराया अवगत, डेली हुए मैच

जनरल सर्किट ट्रेनिंग, स्पेसिफिक सर्किट ट्रेनिंग, ऑन बॉडी स्ट्रैंथ एक्सरसाइज, लैडर एक्सरसाइज, एजिलिटी एक्सरसाइज, स्टेयर रनिंग, वेट ट्रेनिंग जैसी अति महत्तवपूर्ण ट्रेनिंग दी गई। साथ ही रोजाना कम से कम दो-दो मैच कराए गए। इसमें क्लब के सीनियर प्लेयर और कोच थालेश्वर साहू, मोरध्वज पटेल, गजेन्द्र साहू और ठाकुर राम साहू की अहम भूमिका रही।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CBI ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल DRM आफिस के 2 अफसरों को रंगेहाथ रिश्वत लेते दबोचा, पेंशन केस
Next: Durgapur Steel Plant: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बकाया एरियर, पेंशन की बात, Nitin Nabin बुलाएंगे इस्पात मंत्री को

Related Stories

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.