Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Higher Pension: श्रम मंत्री जी…! EPS 95 का फॉर्म EPFO पोर्टल पर भरवा रहे, फॉर्मूला नहीं बता रहे, लाखों के मामले में सब नुकसान-परेशान
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

Higher Pension: श्रम मंत्री जी…! EPS 95 का फॉर्म EPFO पोर्टल पर भरवा रहे, फॉर्मूला नहीं बता रहे, लाखों के मामले में सब नुकसान-परेशान

14/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Higher-Pension-Labor-Minister…-EPS-95-form-is-being-filled-on-EPFO-​​portal-formula-is-not-being-told-formula-should-be-issued-soon
  • ईपीएफओ ने अब तक कर्मचारियों को कितनी राशि उच्च पेंशन के रूप में दी जाएगी इस संदर्भ में कोई भी जानकारी नहीं दी है। कर्मचारियों में भारी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देशभर में ईपीएस 95 के लिए ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म ईपीएफओ पोर्टल पर भरा जा रहा है। 26 जून तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा। लेकिन, आज तक इसका फॉर्मूला सामने नहीं आया है। स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) के चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने श्रम मंत्री से मांग किया है कि जल्द फॉर्मला तैयार किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP CISF जवानों पर राजहरा आयरन माइंस में चाकू से वार, हत्या का प्रयास, बाइक आग के हवाले, 5 चोरों पर FIR

ईपीएस 95 के तहत उच्च पेंशन के लिए परेशान वर्तमान व सेवानिवृत्त कार्मिकों के मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए एनके बंछोर ने बताया कि “ईपीएस 95 के तहत उच्च पेंशन हेतु ईपीएफओ द्वारा ज्वांइन्ट आप्शन फार्म भरवाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया, साथ ही इसे भरने की तिथि भी बढ़ाई गई। हाल ही में ईपीएफओ द्वारा राशि जमा करने की प्रक्रिया हेतु आवश्यक परिपत्र जारी किया गया। परंतु ईपीएफओ ने अब तक कर्मचारियों को कितनी राशि उच्च पेंशन के रूप में दी जाएगी इस संदर्भ में कोई भी जानकारी नहीं दी है। अतः कर्मचारियों में भारी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95: EPFO पोर्टल पर नहीं खुल रहा Delete ऑप्शन, फॉर्म भरने वालों की बढ़ी मुसीबत

इस संदर्भ में ईपीएफओ द्वारा 20 फरवरी को जारी परिपत्र के बिन्दु क्रमांक 6 के उप क्रमांक (vi) के तहत कार्मिकों को उच्च पेंशन के रूप में कितनी राशि प्राप्त होगी तथा उच्च पेंशन हेतु जमा की जाने वाली राशि की प्रक्रिया के लिए अलग से परिपत्र जारी करने का उल्लेख किया गया था। इस संदर्भ में ईपीएफओ द्वारा 9 मई 2023 तथा 11 मई 2023 को जारी परिपत्र में भी इस पेंशन फार्मूला हेतु अलग से परिपत्र जारी करने की पुनः जानकारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के सेक्टर 9 हॉस्पिटल को PGI बनाने की आवाज भिलाई विकास मंच ने फिर उठाई, DIC तक बात पहुंचाई

विडम्बना यह है कि ईपीएफओ ने 20 फरवरी 2023 को जारी परिपत्र में भी उच्च पेंशन फार्मूला जारी करने का जिक्र किया था। परंतु चार माह बीत जाने के बाद भी अब तक उच्च पेंशन फार्मूला हेतु कोई परिपत्र जारी नहीं किया गया है। अतः लोगों में इस संदर्भ में भारी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वर्तमान में ईपीएफओ द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप ईपीएस-95 पेंशन के तहत उच्च पेंशन प्राप्त करने हेतु उच्च पेंशन की गणना के फार्मूला की विधिवत घोषणा नहीं होने के कारण लोगों में ज्वाइंट आप्शन फार्म भरने हेतु असंमजस की स्थिति बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 पर बड़ा अपडेट: ये जानकारी बहुत जरूरी,पेंशन में लाखों का फायदा या नुकसान, सबको देना ही पड़ेगा ब्याज

श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर ने वर्तमान तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दुविधा व परेशानी को देखते हुए ईपीएफओ से भी उच्च पेंशन का फार्मूला शीघ्र घोषित करने की पूरजोर मांग की है। जिससे कार्मिकों को निर्णय लेने में आसानी हो। उन्होंने उच्च पेंशन का फार्मूला हेतु आवश्यक परिपत्र शीघ्र जारी करने की मांग की है।

कर्मचारियों व अधिकारियों की बढ़ती परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस संदर्भ में श्री बंछोर ने केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव को पत्र लिखकर लोगों की परेशानियों तथा आशंकाओं से अवगत कराया है।

श्री बंछोर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्मिकों की असुविधा को देखते हुए इससे पूर्व भी ईपीएफओ को उच्च पेंशन के पात्र कार्मिकों के ज्वाइंट आप्शन फार्म को भरने में आ रही मुश्किलों से अवगत कराते हुए इसके तिथि को बढ़ाने तथा ज्वाइंट आप्शन फार्म को सुधारने की व्यवस्था देने की मांग की थी।

इस संदर्भ में ईपीएफओ ने सहृदयता दिखाते हुए ज्वाइंट आप्शन फार्म भरने की तिथि को 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया साथ ही ज्वाइंट आप्शन फार्म को सुधारने हेतु डिलिट आप्शन की व्यवस्था की। परंतु विडम्बना यह है कि कार्मिकों को उच्च पेंशन के रूप में कितनी राशि प्राप्त होगी, इस हेतु अब तक कोई अलग से परिपत्र जारी नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  सूद पर पैसा और बच्चों की पढ़ाई, न-बाबा-न, EPFO दे रहा लाखों रुपए एजुकेशन एडवांस | PF Advance For Higher Education

अतः लोगों में इस संदर्भ में भारी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वर्तमान में ईपीएफओ द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप ईपीएस-95 पेंशन के तहत उच्च पेंशन प्राप्त करने हेतु उच्च पेंशन की गणना के फार्मूला की विधिवत घोषणा नहीं होने के कारण लोगों में ज्वाइंट आप्शन फार्म भरने हेतु असंमजस की स्थिति बनी हुई है।

एनके बंछोर ने अपने पत्र में केन्द्रीय श्रम मंत्री से अनुरोध किया है कि ईपीएस-95 पेंशन के तहत उच्च पेंशन प्राप्त करने हेतु पेंशन की गणना के फार्मूला की शीघ्र घोषणा करवायी जाए। जिससे लोगों को ज्वाइंट आप्शन भरने हेतु निर्णय लेने में आसानी हो। उन्होंने केन्द्रीय श्रम मंत्री से निवेदन किया है कि कार्मिकों के शंकाओं का समाधान करते हुए शीघ्रातिशीघ्र दिशानिर्देश जारी किया जाए जिससे अधिक से अधिक लोग उच्च पेंशन का लाभ ले सकें।

विदित हो कि सेफी (स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया) को इस्पात मंत्रालय द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त अधिकारियों का संगठन है और सेल, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, मेकॉन, एन.एम.डी.सी. और एन.आई.एस.पी. के लगभग 20000 अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष राष्ट्रीय संगठन है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP ठेका मजदूर बीमारियों की चपेट में, मेडिकल के नियमों से हो रहे बेरोजगार
Next: विधायक देवेंद्र यादव ने टाउनशिप में बिछाई बिसात, घर-घर कर रहे बात, मेयर और एमएलए खोए बचपन की यादों में

Related Stories

32,000 SAIL Bonus 5 Questions Raised, Lalit DVS Reddy Say CITU Refused to Sign Agreement in Employees Interest
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: ललित-डीवीएस रेड्डी बोले-कर्मचारियों के हक में CITU ने समझौते पर नहीं किया साइन, उत्पादन-मुनाफा बढ़ा, बोनस ₹32,000 पर क्यों रुका?

Azmat ali 01/10/2026
CITU did not sign the SAIL bonus agreement INTUC, AITUC BMS and HMS will now boycott CITU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस एग्रीमेंट पर CITU ने नहीं किया साइन, इंटक, एटक, BMS, HMS करेगा अब सीटू का Boycott

Azmat ali 01/10/2026
Breaking News SAIL employees bonus fixed at 32,000 25,600 for trainees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

32,000 SAIL Bonus 5 Questions Raised, Lalit DVS Reddy Say CITU Refused to Sign Agreement in Employees Interest
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: ललित-डीवीएस रेड्डी बोले-कर्मचारियों के हक में CITU ने समझौते पर नहीं किया साइन, उत्पादन-मुनाफा बढ़ा, बोनस ₹32,000 पर क्यों रुका?

Azmat ali 01/10/2026
CITU did not sign the SAIL bonus agreement INTUC, AITUC BMS and HMS will now boycott CITU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस एग्रीमेंट पर CITU ने नहीं किया साइन, इंटक, एटक, BMS, HMS करेगा अब सीटू का Boycott

Azmat ali 01/10/2026
Breaking News SAIL employees bonus fixed at 32,000 25,600 for trainees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting 2026 Live Management rejects demand for a 40,500 bonus Director Personnel is in discussions with CMD Dr Ashok Panda
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting 2026 Live: 40 हजार 500 बोनस पर प्रबंधन की न, डायरेक्टर पर्सनल बात कर रहे सीएमडी से

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.