Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Production-Productivity Meeting की खास बातें, 25 हजार करोड़ का कर्ज, नया यूनिवर्सल रेल मिल, बढ़ा वेज कास्ट, हेड हार्डेन रेल प्रोडक्शन, पढ़िए स्टोरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Production-Productivity Meeting की खास बातें, 25 हजार करोड़ का कर्ज, नया यूनिवर्सल रेल मिल, बढ़ा वेज कास्ट, हेड हार्डेन रेल प्रोडक्शन, पढ़िए स्टोरी

05/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Highlights-of-SAIL-Production-Productivity-Meeting-loan-of-Rs-25-thousand-crore-new-universal-rail-mill-increased-wage-cast-head-hardened-rail-production-read-story
  • सेल प्रबंधन ने कहा-15 हजार करोड़ का कर्ज अब बढ़कर 25 हजार करोड़ तक पहुंच गया है।

अज़मत अली, भिलाई। सेल की प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी की मीटिंग (Production-Productivity Meeting) में एक बात साफ हो गई है कि कंपनी उत्पादन लागत को कम करने के लिए कठोर कदम उठाएगी। किसी हद तक जाना हुआ तो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election-2023: दुर्ग जिले में बढ़े 39 हजार 364 वोटर, पढ़िए किस सीट पर कितने मतदाता

गुरुवार को दिल्ली में प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी की मीटिंग में सेल प्रबंधन ने बताया कि पहले 15 हजार करोड़ का कर्ज था, जो अब बढ़कर 25 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। हर कोई मेहनत कर रहा है, लेकिन मुनाफा नहीं बढ़ पा रहा है। इसके लिए उत्पादन लागत को कम करने की संभावनाओं को तलाशे पर जोर है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Vidhan Sabha Chunav 2023: लगने जा रही आचार संहिता, वेबसाइट से नेताजी की फोटो हटाने का आदेश

कई तरीके भी बताए गए हैं। अधिक मुनाफे वाले प्रोडक्ट रेल पटरी के उत्पादन पर भी बात की गई। भिलाई से प्रतिनिधित्व करने वाले एनजेसीएस नेता डीवीएस रेड्डी व वंश बहादुर सिंह ने हेड हार्डेन रेल के उत्पादन का मुद्दा उठाया। चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने बीएसपी के डीआइसी अनिर्बान दासगुप्ता से वर्चुली इस बारे में जवाब मांगा। डीआइसी की तरफ से बताया गया कि इसी महीने से इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  Financial year 2023-24: बोकारो स्टील प्लांट ने प्रथम छमाही और सितंबर में बनाया नया रिकॉर्ड

भारतीय रेलवे के ऑर्डर को पूरा करने के लिए नया यूनिवर्सल रेल मिल लाने की दिशा में काम चल रहा है। प्लानिंग की जा रही है। दुनिया की सबसे लंबी 130 मीटर की सिंगल रेल पटरी उत्पादन के लिए नए यूनिवर्सल रेल मिल की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL दूसरी तिमाही में 600 करोड़ के मुनाफे में, प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी नहीं, बोनस पर हो NJCS मीटिंग

प्रोडक्शन, प्रोडक्टविटी की मीटिंग में इन बिंदुओं पर भी चर्चा…

-5 ब्लास्ट फर्नेस जितना उत्पादन करते हैं, उतना ही अगर हम 4 ब्लास्ट फर्नेस से करते हैं तो कास्ट कम हो जाएगी। हर माह करोड़ों का मुनाफा होगा।

-कोल की खपत कम करते हैं तो मुनाफा बढ़ेगा। प्रति टन 50 किलो खपत कम करने से 800 करोड़ से ज्यादा बचा लेंगे।

-आयरन ओर का बेहतर तरीके से इस्तेमाल। रावघाट से आयरन ओर लाने से फायदा होगा। नियमित उत्पादन को जल्द से जल्द शुरू करना है।

ये खबर भी पढ़ें :  बोकारो स्टील प्लांट ने मनाया ब्लास्ट फर्नेस 1 का 50वां बर्थ डे, कटा केक

-मिल और फर्नेस की छोटी-छोटी कमियों को दूर करने से उत्पादन बढ़ेगा और लागत कम होगी। मुनाफा बढ़ेगा।

-मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर बना है। कंपनी का उत्पादन तो बढ़ गया, लेकिन पैसा कम आ रहा है।

-वंश बहादुर सिंह ने कर्मचारियों के बहन की मेडिकल सुविधा काटने पर सवाल उठाया। प्रबंधन की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Railway News: लोकल और एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेनें 14 अक्टूबर तक कैंसिल

-अंतरराष्ट्रीय कोयले का दाम बढ़ रहा है। 1 डालर कीमत बढ़ने से यहां करोड़ का असर पड़ रहा है। छह माह से 5 साल के बीच पहले दाम बढ़ते थे। अब हफ्तों में बढ़ रहा है। इससे संकट पैदा हो रही है। प्लानिंग पर असर पड़ रहा है।

-सेल प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि लेबर वेज कास्ट बढ़ रहा है।

-सीटू से तपन सेन ने कहा-कर्मचारी घट रहे हैं, प्रति व्यक्ति उत्पादन बढ़ रहा है। कितने स्थायी मजदूर रहेंगे, यह बेंच मार्क तय किया जाए। ठेका मजदूरों से रिप्लेस किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Production-Productivity Meeting 2023: संजीवा रेड्‌डी, रमेंद्र कुमार के बगैर 23 NJCS नेता भिड़ेंगे बोनस-एरियर पर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai के 1 लाख मकानों पर लगेगा डिजिटल डोर नंबर, QR कोड में मकान मालिक की होगी कुंडली, एमओयू साइन
Next: SAIL Production-Productivity Meeting के बाद पहला आधिकारिक बयान, SAIL का Danger Game

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.