Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में होली का जश्न शुरू, 11 मार्च को कवि सम्मेलन, पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे संग इन्हें सुनने आइए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में होली का जश्न शुरू, 11 मार्च को कवि सम्मेलन, पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे संग इन्हें सुनने आइए

08/03/2025 1 minute read
Holi celebrations begin at Bhilai Steel Plant, kavi sammelan on March 11, come and listen to them with Padma Shri Surendra Dubey

महात्मा गांधी कला मंदिर में अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन। शाम 7:30 बजे से कवि सम्मेलन शुरू होगा।

  • कवि प्रेम, भाईचारे तथा मानवीय संबंधों पर अपनी पैनी शैली का परिचय देंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) की ओर से महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में 11 मार्च 2025 (मंगलवार) को अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन होगा। क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं तथा राजभाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होली के अवसर पर शाम 7:30 बजे से कवि सम्मेलन शुरू होगा।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक, CBI ने किया 1.17 करोड़ बरामद, 26 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित और चर्चित कविगण होली के रंग में अपनी हास्य-व्यंग्य की छटा बिखेरेंगे। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा नगर के सुधि श्रोताओं के लिए इस आयोजन में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में बड़ा हादसा टला, हेल्पलाइन सेवा पर उठी अंगुली

इस कवि सम्मेलन में रायपुर के ख्याति प्राप्त कवि, पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे अपनी रचनाओं से हास्य के नए आयाम और व्यंग्य के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। अपनी मुखर गीतों और हास्य की बानगी के लिए प्रसिद्ध कवियत्री श्वेता सिंह बड़ोदरा से इस काव्य संध्या का विशेष आकर्षण रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: Earthquake in India: असम, मणिपुर, नागालैंड में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

काव्य को नई दिशा और दशा प्रदान करने के लिए प्रयागराज के बहुचर्चित हास्य व्यंग्य कवि, श्लेष गौतम समकालीन परिदृश्यों पर अपने तीखे और धारदार व्यंग्य तथा गुदगुदाते हास्य से संध्या को सराबोर करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें

इस आयोजन को नए आयाम प्रदान करने के लिए मुंबई के हास्य व्यंग्य कवि रोहित शर्मा अपने निराले अंदाज और आवाज से जीवन मूल्यों पर आधारित व्यंग्य के गुलाल बिखेरेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

देश के ये नामचीन कविगण इस काव्य संध्या में तत्कालीन घटनाओं का सूक्ष्म आकलन, भावप्रवणता, संवेदनशीलता, शब्दों का चयन और तथ्यों की मार्मिकता को अपनी विशेष शैली में प्रस्तुत करेंगे। इसके माध्यम से वे प्रेम, भाईचारे तथा मानवीय संबंधों पर अपनी पैनी शैली का परिचय देते हुए वातावरण को सरस बनाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: International Women’s Day: बीएसपी महिला कर्मचारियों-अधिकारियों ने दिया तात्कालिक भाषण, DGM अमृता गंगराडे के सिर आया ताज
Next: EPS 95 न्यूनतम पेंशन का दर्द PM, MP, MLA और मंत्री को बताया, हाथ क्या आया, किसान जैसे ताकतवर भी नहीं…

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.