Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के आवास में बड़ा हादसा टला, हेल्पलाइन सेवा पर उठी अंगुली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के आवास में बड़ा हादसा टला, हेल्पलाइन सेवा पर उठी अंगुली

05/03/2025 1 minute read
Fire in the electrical board of Bokaro Steel Plant house, finger raised on helpline service

लोग जा रहे थे, आग को फैलने से रोक दिया, अन्यथा अनहोनी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था।

  • बीएसएल के इलेक्ट्रिकल हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल मदद के बजाय दे दिया टाइम।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। भारतीय इस्पात प्राधिकरण-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) के आवास में एक बड़ा हादसा टल गया। आवास के मीटर बोर्ड में आग लगी। स्पार्किंग की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकले और समीप में रखे बालू डालकर आग को बुझाया। हैरान करने वाली बात यह है कि हेल्पलाइन नंबर पर भोर में कॉल किया गया। जवाब आया कि साढ़े 8 बजे तक टीम आएगी। लेकिन, टीम पहुंची साढ़े 9 बजे के बाद।

ये खबर भी पढ़ें: NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा

मरम्मत कार्य का आलम यह था कि मीटर का कनेकशन काटकर डायरेक्ट सप्लाई कर दी गई। कई वायर को खुला ही छोड़ दिया गया है। इस तरह की लापरवाही को लेकर कर्मचारी सवाल उठा रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी मिलने के बाद तत्काल सेवा देने के बजाय समय तय करना कितना उचित है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: म्युचुअल ट्रांसफर को मंजूरी देने में भेदभाव, कंपनी का नहीं, कुछ अधिकारियों का चल रहा सिक्का-BAKS

हादसे के वक्त इलेक्ट्रिकल टीम की जरूरत थी। समय पर पहुंचने के बजाय 3 घंटे बाद पहुंचने का क्या तर्क है। बीएसएल प्रबंधन पर कर्मचारियों का विश्वास इससे बढ़ेगा नहीं, बल्कि घटेगा ही…।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी और टाउनशिप के मुद्दे पर बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर

बताया जा रहा है कि बोकारो जनरल हॉस्पिटल के कर्मचारी मुजाहिर का परिवार रोजा रखने के लिए सहरी करने उठा था। कई बार बिजली ट्रिप हुई। लाइट बंद होती रही। कोई कुछ समझ नहीं पाया। सुबह साढ़े 6 बजे के बाद तेज आवाज हुई। लाइट बंद हो गई। घर वाले दरवाजा खोलकर बाहर आए तो देखे मीटर बोर्ड से धुआं निकल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: अवकाश नकदीकरण पर SAIL कर्मचारियों को 20 हजार तक नुकसान, CITU ने BSP प्रबंधन को सौंपा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला       

आग लगी थी। शोर-शराबा होने लगा। ब्लॉक में मौजूद अन्य लोग भी बाहर निकल आए। लोगों के जेहन में पिछले दिनों सेक्टर 12 स्थित घर में लगी आग याद आ गई। इसी तरह बोर्ड के जरिए आग फैलते हुए घर के अंदर तक पहुंची थी। गनीमत था कि लोग जा रहे थे, आग को फैलने से रोक दिया, अन्यथा अनहोनी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था।

ये खबर भी पढ़ें: क्रूड स्टील प्रोडक्शन: चीन, जापान, कोरिया का प्रोडक्शन घटा, भारत का बढ़ा, पढ़िए World Steel रिपोर्ट

सेक्टर 3ई के ब्लॉक 433-438 की सीढ़ी के पास इलेक्ट्रिक बोर्ड में आग की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 06542-286111 पर सुबह 6.50 बजे दी गई थी। 6 आवासों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही पोल से ब्लॉक तक का केबिल बदला गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhaava Movie: छत्तीसगढ़ में विक्की कौशल की फिल्म छावा टैक्स फ्री, सीएम विष्णु देव साय की घोषणा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक, CBI ने किया 1.17 करोड़ बरामद, 26 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार
Next: Earthquake in India: असम, मणिपुर, नागालैंड में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.