Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL हाउस लीज: अपनी ढफली, अपना राग, Bhilai Steel Plant पर लगा दाग, स्पष्टीकरण सिर्फ शब्दों का झाग…!
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL हाउस लीज: अपनी ढफली, अपना राग, Bhilai Steel Plant पर लगा दाग, स्पष्टीकरण सिर्फ शब्दों का झाग…!

22/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
House-lease-Apni-Dhafli-Apna-Raag-stain-on-Bhilai-Steel-Plant-only-foam-of-words
  • भिलाई स्टील प्लांट के स्पष्टीकरण को लेकर ही सवाल उठा दिए गए हैं। लीजधारियों की सेहत पर इसका कोई असर नहीं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल हाउस लीज। ऐसा शब्द, हर कोई पूछ रहा कुछ तो बताओ-प्लीज…। शब्द के खेल में लीजधारियों को उलझाया जा रहा है। पक्ष और विपक्ष के बीच मैच चल रहा था अब भिलाई स्टील प्लांट भी कूद पड़ा। बीएसपी ने पहले से स्थापित लीज के नियमों, शर्तों, प्रक्रिया और अधिकार पर ऐसा शब्दों का झाग फैलाया कि लोगों को लगा, बहुत बड़ा उलटफेर हो गया। लेकिन, सच्चाई यह है कि कांग्रेसियों और भाजपाइयों के बीच चल रही अपनी ढफली-अपना राग के चक्कर में बीएसपी पर बड़ा दाग लग गया।

चुनावी मौसम में कीचड़ बीएसपी प्रबंधन पर उछल गया। सियासी गुणा-गणित लगाया जा रहा है। लीज डीड रजिस्टर्ड करने को लेकर अप्रैल से चल रही गहमागहमी पर एक बार भी भिलाई स्टील प्लांट की जुबां नहीं खुली। जिला प्रशासन, भिलाई नगर निगम के अधिकारियों के साथ चाय-पानी के बीच फैसले होते गए। लीजधारियों की डीड रजिस्टर्ड होनी शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़ें:लीजधारियों को Bhilai Steel Plant से NOC लेने की जरूरत नहीं, Bank देंगे लोन, इधर-सुपेला बस्ती के 10  हजार परिवार को मिलेगा रजिस्ट्री का तोहफा

इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से बैंक से लोन लेने का अधिकार के बाबत विज्ञप्ति जारी की गई। ध्यान देने वाली बात यह है कि कांग्रेस की सरकार है, इसलिए कांग्रेसी श्रेय ले रहे थे। भाजपा के नेता प्रेस कांफ्रेंस और फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात रखते रहे। इन बातों का लीजधारियों के लिए हो रही प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा। वहीं, भिलाई स्टील प्लांट केंद्र सरकार के अधीन आता है। यहां भाजपा की सरकार है। अब तो जाहिर है कि बीएसपी की कोई न कोई मजबूरी तो होगी ही…।

इसी बीच शुक्रवार शाम अचानक से भिलाई स्टील प्लांट पुष्पा की तरह प्रकट हुआ और स्पष्टीकरण के शब्दों का जाल बुन दिया। बीएसपी के शब्दों का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा। फिलहाल, हाउस लीज आंदोलन से जुड़े राजेंद्र सिंह परगनिहा की बातों पर ध्यान दें।

ये खबर भी पढ़ें:हाउस लीज पर Bhilai Steel Plant ने तोड़ी चुप्पी, BSP कैंसिल कर सकता है लीज, क्योंकि…

उन्होंने प्रबंधन पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पत्र में कुछ भी नया नहीं है। पुरानी बातों को नए सिरे से परोसा गया है। जो लोग लीज डीड रजिस्टर्ड करा रहे हैं, वे पेपर पढ़ रहे हैं। पढ़े-लिखे लोग हैं। सबको सबकुछ पता है। फिर, इस तरह का स्पष्टीकरण किसको गुमराह करने के लिए दिया गया। पीपी एक्ट की बात की गई है, लेकिन प्रबंधन ने आज तक अमल नहीं किया है। भिलाई में लीज आवास पर पहला अतिक्रमण बीएसपी की वरिष्ठ महिला अधिकारी ने किया। इसके बाद अधिकारियों के अपने-अपने तरीके से निर्माण कराना शुरू किया। देखी-देखा कर्मचारी भी आगे बढ़े।

बीएसपी की टीम ने किस पर क्या कार्रवाई की, इस पर भी स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। राजेंद्र सिंह परगनिहा का कहना है कि हॉस्पिटल सेक्टर में दो ब्लॉक को बीएसपी ने तोड़ा था। 480 लोगों ने केस लगाया था। हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से बीएसपी को बोला कि कार्रवाई से पहले से निगम की अनुमति लिया था, जिस पर कोई जवाब नहीं दिया जा सका। राज्य सरकार और निगम को नजर अंदाज किया ही नहीं जा सकता है। लीजधारियों के लिए अच्छी बात यह है कि उनकी डीड रजिस्टर्ड हो रही है। नियम व शर्तों के तहत कानूनी अधिकारी मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने दो जन सूचना अधिकारियों पर ठोका 25-25 हजार का जुर्माना

बीएसपी के शब्दों का जाल, पढ़िए क्या लगे आरोप

भिलाई स्टील प्लांट के स्पष्टीकरण में लिखा है-बीएसपी की सहमति के बिना लीजधारक नियमितीकरण के लिए आवेदन नहीं कर सकता है। इस पर लीजधारियों की तरफ से ही सवाल उठा दिया गया है। कहा जा रहा है कि राज्य सरकार के आदेश पर बीएसपी, जिला प्रशासन और भिलाई नगर निगम के बीच सहमति बनी। इसके बाद लीज डीड रजिस्टर्ड होनी शुरू हुई। तीनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद ही प्रक्रिया शुरू हुई। आगे जो प्रक्रिया होगी, वह इसी फॉर्मेट पर होगी।

ऐसे में, बीएसपी क्या साबित करना चाह रहा है। क्या लीजधारियों को यह चीज पता नहीं है कि 30 साल की अवधि के लिए सेल प्रबंधन ने आवास दिया है। इसको दो बार यानी 30-30 साल के लिए रिनुअल किया जाएगा। इसका मतलब नियम-शर्तों का पालन करते रहे तो 90 साल तक आवास में रहने का अधिकार लीजधारी के पास होगा। स्पष्ट है कि मालिकाना हक भिलाई स्टील प्लांट के पास ही है। इस बात को कोई इन्कार कर ही नहीं रहा।

ये खबर भी पढ़ें:Railway News: छत्तीसगढ़ से गोंदिया, इतवारी जाने वाली ट्रेनें कैंसिल, बालाघाट-इतवारी भी नहीं चलेगी, पढ़िए पूरी लिस्ट

नियमितीकरण पर बीएसपी नहीं निगम में कार्रवाई होनी है। इस पर भी बीएसपी, निगम और जिला प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद ही बात आगे बढ़ेगी। इस सच्चाई को भी कोई झुठला नहीं सकता। लीजधारियों का आरोप है कि लोगों को परेशान करने के मकसद से बीएसपी ने एक पार्टी की तरफ से बैटिंग शुरू की है।

टाइमिंग को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। फिलहाल, लीजधारियों की चित भी अपनी और पट भी अपनी है…। पहली 30 साल की मियाद पूरी होने में 7-8 साल बाकी है। घर में निर्माण कराकर रह ही रहे हैं। कोई निकाल नहीं सकता। डीड रजिस्टर्ड होने से कई और सुविधाओं का लाभ भी मिलने लगेगा। सियासी नफा-नुकसान और स्पष्टीकरण पर आप लोग सोचिए…।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhupesh Baghel सरकार गिराने की कोशिश, छत्तीसगढ़ विधानसभा में गिरा अविश्वास प्रस्ताव
Next: कांग्रेस पार्षदों पर राशन कालाबाजारी का आरोप, मनीष पांडे संग भाजपा ने शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान, CM को भेजेंगे पत्र

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.