Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कांग्रेस पार्षदों पर राशन कालाबाजारी का आरोप, मनीष पांडे संग भाजपा ने शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान, CM को भेजेंगे पत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कांग्रेस पार्षदों पर राशन कालाबाजारी का आरोप, मनीष पांडे संग भाजपा ने शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान, CM को भेजेंगे पत्र

22/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Congress-councilors-accused-of-black-marketing-of-ration-BJP-started-postcard-campaign-with-Manish-Pandey-will-send-letter-to-CM
  • दोषी कांग्रेसी पार्षदों का निर्वाचन शून्य करने की मांग
  • कार्रवाई नहीं होने पर किया जाएगा जनआंदोलन

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भाजपा का आरोप है कि खुर्सीपार क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में कांग्रेस पार्षदों द्वारा गरीबों के राशन की कालाबाजारी की जा रही है। इसके विरोध में शनिवार को पोस्टकार्ड अभियान की शुरूआत की गई। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिलाई के वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण नगर में लोगों का समर्थन जुटाया। भारी संख्या में लोगों ने इस अभियान में अपना हस्ताक्षर कर समर्थन देते हुए राशन न मिल पाने की बात को स्वीकारा और राशन चोरों पर आक्रोश जताया।

मनीष पाण्डेय ने बताया कि यह भिलाई का दुर्भाग्य है कि अब कांग्रेसी नेताओं द्वारा यहां पर खुलेआम गरीबों के राशन की चोरी की जा रही है। विधायक के संरक्षण में नगर निगम के निर्वाचित पार्षद नियम विरूद्ध शासकीय राशन दुकान का संचालन भी कर रहे हैं और गरीबों के हक के राशन की कालाबाजारी भी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:अबकी बरस मिलेगा 39 माह का बकाया एरियर या पूरा बोनस…या आधा-आधा

उन्होंने बताया कि गरीबों की हक की लड़ाई के लिए पोस्टकार्ड अभियान की शुरूआत आज लक्ष्मीनारायण नगर वार्ड से की गई। जहां लोगों द्वारा कांग्रेसी पार्षदों की चोरी की हस्ताक्षरयुक्त शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जायेगी। नियम विरूद्ध दुकानों का संचालन कर रहे कांग्रेसी पार्षदों का निर्वाचन शून्य किया जाये और अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाये। दोषियों पर कार्रवाई न होने पर कार्यकर्ताओं के साथ जनआंदोलन किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें:लीजधारियों को Bhilai Steel Plant से NOC लेने की जरूरत नहीं, Bank देंगे लोन, इधर-सुपेला बस्ती के 10  हजार परिवार को मिलेगा रजिस्ट्री का तोहफा

सत्ता का प्रभाव दिखाकर बंद किया लोगों का मुंह
मनीष पाण्डेय ने बताया कि वार्ड में लोगों से मिलने के दौरान यह मालूम हुआ कि कांग्रेसी नेताओं द्वारा उन्हें सत्ता का प्रभाव दिखाकर डराया जाता है, जिसके चलते लोग शिकायत नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि यह गरीब परिवारों के हक की बात है और उसमें कांग्रेसी पार्षदों की यह करतूत निंदनीय है। लोग स्वयं बता रहे हैं कि दुकानें महीनों से नहीं खुली, जबकि ट्रकों में भरकर राशन सामानों को यहां से रात को ले जाया जाता रहा है। गरीबों के हक का राशन ये कांग्रेसी पार्षद डकार रहे हैं, जनता इन्हें बिल्कुल माफ नहीं करेगी।

ये खबर भी पढ़ें:हाउस लीज पर Bhilai Steel Plant ने तोड़ी चुप्पी, BSP कैंसिल कर सकता है लीज, क्योंकि…

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व पार्षद जयशंकर चौधरी, जोगिंदर शर्मा, प्रकाश यादव, अजीत सिंह, सिद्धू मेश्राम, श्रीनिवास सीनू, पवन यादव, सोनू शर्मा, नील मानिकपुरी, बाबू, शैलेश शर्मा, पवन भारद्वाज, प्रहलाद, लोकेश, गोपी, हितेश, नीलू, नवीन, कोटेश्वर राव, नरेश यादव, सुनील गौतम, प्रतीक चौधरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL हाउस लीज: अपनी ढफली, अपना राग, Bhilai Steel Plant पर लगा दाग, स्पष्टीकरण सिर्फ शब्दों का झाग…!
Next: हाउस लीज: भिलाई स्टील प्लांट नियमितीकरण पर उल्टा फंसा, 2017 का पत्र वायरल

Related Stories

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.