Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हाउस लीज: भिलाई स्टील प्लांट नियमितीकरण पर उल्टा फंसा, 2017 का पत्र वायरल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

हाउस लीज: भिलाई स्टील प्लांट नियमितीकरण पर उल्टा फंसा, 2017 का पत्र वायरल

22/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-does-not-have-the-right-to-regularize-lease-old-letter-goes-viral
  • हाउस लीज संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परगनिहा ने कहा कि तत्कालीन डीजीएम राधिका श्रीनिवासन ने खुद पत्र लिखकर नियमितीकरण को बीएसपी के अधिकार क्षेत्र के बाहर का बताया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल हाउस लीज मामले को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही बयानबाजी में भिलाई स्टील प्लांट भी कूद पड़ा है। लेकिन, बीएसपी प्रबंधन का यह दांव उल्टा पड़ गया है। भिलाई स्टील प्लांट ने शुक्रवार को पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्टीकरण दिया।

लंबा-चौड़ा बयान प्रेस विपत्ति के माध्यम से मीडिया को जारी किया गया। किसी अधिकारी की तरफ से बयान जारी नहीं हुआ, वरना आज वह भी ट्रोल हो गए होते। बीएसपी प्रबंधन ने स्पष्टीकरण में साफ-साफ शब्दों में लिखा कि नियमितीकरण पर 4 बातें लिखी। लेकिन यह बात ही अब झूठी साबित हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: कांग्रेस-भाजपा में नूरा कुश्ती: लीज धारक पूछ रहे रजिस्ट्री कराना उचित है या नहीं, याद आए रामविलास पासवान

बीएसपी प्रबंधन का पुराना पत्र वायरल हो रहा है। नगर सेवाएं विभाग की ओर से दुर्ग जिला प्रशासन को पत्र लिखकर 2017 में जानकारी दी गई थी कि नियमितीकरण पर बीएसपी का स्वतंत्र अधिकार नहीं है। जिस बात को लिखित में बीएसपी प्रबंधन ने सबको बताया। अब उसी के खिलाफ जाकर शुक्रवार को स्पष्टीकरण दिया।

हाउस लीज संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परगनिहा ने कहा कि तत्कालीन डीजीएम राधिका श्रीनिवासन ने खुद पत्र लिखकर नियमितीकरण को बीएसपी के अधिकार क्षेत्र के बाहर का बताया है। अब इस पर प्रबंधन कैसे दावा कर रहा है। निश्चित रूप से भिलाई नगर निगम का दावा प्रबल है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL हाउस लीज: अब HDFC बैंक या किसी भी वित्तीय संस्थान से मिलेगा लोन, विधायक देवेंद्र यादव खेमा खुशी से उछला, Suchnaji.com की खबर पर लगी मुहर

शुक्रवार को जारी बीएसपी के स्पष्टीकरण के शब्द

  • बीएसपी की सहमति के बिना लीजधारक नियमितीकरण के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
  • लीज, लाइसेंस, आवंटन के नियमों के अनुसार सेल-बीएसपी ऐसे सभी आवंटियों, लाइसेंसियों, लीजधारकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।
  • प्रबंधन की सहमति के बिना किया गया कोई भी नियमितीकरण आवंटी,लीजधारक के जोखिम और लागत पर होगा।
  • आवंटित के द्वारा किया गया कोई भी नियमितीकरण कार्य सेल-बीएसपी पर बाध्यकारी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें:Bhilai में बगैर अनुमति मकान बनाने वालों के घरों पर चल रहा बुलडोजर, सरिया, सीमेंट, ईंट, बालू जब्त

2017 के बीएसपी के जवाबी पत्र का ये है मजमून…

लोक परिसर अधिनियम 1971 के तहत पक्षपात कार्यवाही रोकने, नियमितीकरण, हाउसलीज लागू करने एवं 64 गुणा दांडिक किराया अधिरोपण बंद करने बाबत। उपर्युक्त विषयानुसार, संदर्भित पत्र के साथ संलग्न आरपी. राठौर के पत्र के अवलोकन पश्चात कार्यालय में उपलब्ध जानकारी/अभिमत निम्नलिखित है।

बिंदु (2) उपरोक्त से यह आशय लिया गया है कि आवास लीज का अगला चरण लागू करने एवं लीज आवासों में किये गये अवैध निर्माण के नियमितिकरण की कार्यवाही को एक सुनिश्चित समय सीमा में कार्यान्वित करने की बात कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें:Breaking News : मास्टर ऑपरेटर की भिलाई स्टील प्लांट में मिली लाश, मचा हड़कंप

इस सम्बन्ध में कथन है कि आवास लीज का अगला चरण लागू करना स्थानीय (भिलाई इस्पात संयंत्र) प्रबंधन के निर्णय क्षेत्राधिकार से बाहर है। इसी प्रकार नियमितिकरण के मामले में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन अपने स्वयं के स्तर पर अंतिम रूप से निर्णय ले पाने में स्वंतंत्र नहीं है।

बिंदु (3) उपरोक्त सम्बन्ध में अवगत किया जाता है कि कार्मिको एवं भूतपूर्व कार्मिको द्वारा कंपनी आवास को अनाधिकृत/स्वीकार्य अवधि से अधिक रखने पर दांडिक किराया कि वृद्धि सामान्य से 64 गुणा कि दर पर सम्बन्धी परिपत्र दिनांक 13/05/2017 को प्रबंधन के अनुमोदन के उपरांत लागू किया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस पार्षदों पर राशन कालाबाजारी का आरोप, मनीष पांडे संग भाजपा ने शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान, CM को भेजेंगे पत्र
Next: BSP कोक ओवन के अधिकारी को पाली और कर्मचारी को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड

Related Stories

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.