Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Imported Coal की खपत में भारी गिरावट, कोल इंडिया में वृद्धि दर 10% से अधिक
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Imported Coal की खपत में भारी गिरावट, कोल इंडिया में वृद्धि दर 10% से अधिक

29/02/2024 1 minute read
  • पिछले एक दशक में कोयला उत्पादन बढ़ाने के ठोस प्रयासों ने सकारात्मक रुझान दिखाया है। वर्ष 2004 से 2014 के दौरान कुल खपत बास्केट में आयातित कोयले की हिस्सेदारी 13.71 प्रतिशत रही।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारत विश्व स्तर पर पांचवें सबसे बड़े कोयला भंडार से संपन्न होने के साथ कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता हो गया है। ऐसा तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें :  Coal India News: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के 2 प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

अकेले विद्युत क्षेत्र वित्त वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक लगभग 7.5 प्रतिशत की चक्रीय वार्षिक विकास दर (सीएजीआर) से चल रहा है, जबकि अन्य क्षेत्र इसी तरह की गति दिखा रहे हैं, जिससे कोयले की मांग बढ़ रही है।

समग्र कोयला खपत स्पेक्ट्रम में हमारे भंडारों में कोकिंग कोल और उच्च ग्रेड थर्मल कोयले की अनुपलब्धता के कारण इस्पात आदि जैसे उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आयात आवश्यक हो जाता है।

यद्यपि घरेलू रूप से मध्यम और निम्न-श्रेणी के थर्मल कोयले प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसीलिए देश की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त उत्पादन करना अनिवार्य हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  NMDC के किरंदुल आयरन ओर खदान में एक्सीडेंट, 4 मजदूरों की मौत, 2 जख्मी

जानिए कोल के नए आंकड़े

पिछले एक दशक में कोयला उत्पादन बढ़ाने के ठोस प्रयासों ने सकारात्मक रुझान दिखाया है। वर्ष 2004 से 2014 के दौरान कुल खपत बास्केट में आयातित कोयले की हिस्सेदारी 13.71 प्रतिशत रही।

इसके विपरीत, 2014 से 2024 तक यह आंकड़ा लगभग-2.7 प्रतिशत तक गिर गया। पिछले पांच वर्षों में कोयले के आयात की प्रवृत्ति (आयातित कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांटों के लिए आयात को छोड़कर) कुल खपत में आयातित कोयले की हिस्सेदारी में गिरावट दिखाती है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP में लीज संस्कृति शुरू करने वाले पूर्व CGM अजय बेदी ने दिया वर्क लाइफ बैलेंस का मंत्र

विदेशी मुद्रा की बचत हुई

यह हिस्सेदारी पिछले वित्त वर्ष (अप्रैल-दिसंबर) में 21.05 प्रतिशत से घटकर चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 19.38 प्रतिशत हो गयी है। यह कमी से लगभग 82,264 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।

ये खबर भी पढ़ें :  बोकारो स्टील प्लांट में 1 मार्च से Facial Recognition Biometric Attendance System

कोल इंडिया लिमिटेड में वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मानित विजन के अनुरूप उन्नत प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों की उत्पादन क्षमता में सराहनीय वृद्धि हुई है। विशेष रूप से, कोल इंडिया लिमिटेड में वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  पेंशन, पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ताज़ा खबर, पढ़िए डिटेल

राज्य सरकारों की सहायक भूमिका

इसके अतिरिक्त, कोयला ब्लॉकों के लिए पारदर्शी नीलामी व्यवस्था, जिसमें अंतिम उपयोग प्रतिबंध नहीं हैं, के अपेक्षित परिणाम आने लगे हैं। पिछले पांच वर्षों में कैप्टिव और वाणिज्यिक स्रोतों से कोयला उत्पादन का लगातार बढ़ना लगभग 22.50 प्रतिशत के प्रभावशाली सीएजीआर को रेखांकित करता है, जो राज्य सरकारों द्वारा प्रदान की गई सहायक भूमिका की पुष्टि करता है।

ये खबर भी पढ़ें :  International Women’s Day 2024: बीएसपी की महिलाएं किसी से नहीं कम, भाषण में दिखाया दम

घरेलू कोयला उत्पादन

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए घरेलू कोयला उत्पादन 1,111 मीट्रिक टन तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि घरेलू मांग 1,290 मीट्रिक टन अनुमानित है। परिणास्वरूप आयातित कोयले का हिस्सा 15 प्रतिशत से कम होने का अनुमान है, जिससे पर्याप्त विदेशी मुद्रा बचत हो सकती है।

स्वदेशी कोयला संसाधनों का अधिकतम करके तथा नवीन तकनीकी सॉल्यूशनों का लाभ उठाने पर रणनीतिक फोकस के साथ भारत राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में आत्मनिर्भरता या आत्मनिर्भर की दिशा में अपनी यात्रा जारी रखे हुए है।

ये खबर भी पढ़ें :  International Women’s Day 2024: बीएसपी की महिलाएं किसी से नहीं कम, भाषण में दिखाया दम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL DSP Accident: पांचों जख्मी अधिकारी-कर्मचारी Mission Hospital रेफर, दुर्गापुर स्टील प्लांट में प्रोडक्शन ठप, देखिए वीडियो
Next: Bhilai Steel Plant से 13 अधिकारी और 62 कर्मचारी रिटायर, CGM मुकेश गुप्ता पर कर्मियों ने लुटाया प्यार

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.