Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IIM: Bhilai Steel Plant की टीम के Research Paper ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जीता पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM: Bhilai Steel Plant की टीम के Research Paper ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जीता पुरस्कार

16/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
IIM-Bhilai-Steel-Plant-teams-research-paper-wins-award-in-international-conference
  • डीकार्बोनाइजेशन इन स्टील इंडस्ट्री थ्रू प्रोसेस इम्प्रूवमेंट विषय पर प्रस्तुत तकनीकी पेपर की सराहना की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (आईआईएम) की 77वीं वार्षिक तकनीकी बैठक और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केआईआईटी भुवनेश्वर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की टीम तथा आईआईएम भिलाई चैप्टर के सदस्यों द्वारा डीकार्बोनाइजेशन इन स्टील इंडस्ट्री थ्रू प्रोसेस इम्प्रूवमेंट (Decarbonization in Steel Industry through Process Improvement) विषय पर प्रस्तुत तकनीकी पेपर की सराहना की गई।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस, एरियर पर  Bhilai के मुर्गा चौक पर 16 को बड़ा प्रदर्शन, BSP संयुक्त यूनियन उतरेगा सड़क पर

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार और महाप्रबंधक (आरसीएल) आईआईएम, भिलाई चैप्टर के अध्यक्ष केवी शंकर के मार्गदर्शन में आईआईएम भिलाई चैप्टर के सचिव, बीएसपी और आईआईएम भिलाई चैप्टर के अधिकारियों की टीम ने केआईआईटी, भुवनेश्वर में आयोजित मेगा इवेंट में भाग लेकर अपने तकनीकी पेपर और पोस्टर प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: ईपीएस 95 पेंशन बढ़वाने के लिए ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का साथ, आमरण अनशन रुका, पढ़िए रिपोर्ट

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की टीम ने डीकार्बोनाइजेशन इन स्टील इडस्ट्री थ्रू प्रोसेस इम्प्रूवमेंट विषय पर तकनीकी पेपर प्रस्तुत किया। महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोज और सहायक महाप्रबंधक (एसएमएस-3) रजत कुमार सरकार की टीम ने डीकार्बोनाइजेशन और ग्रीन टेक्नोलॉजीस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार जीता। इस सम्मेलन में जेएसडब्ल्यू, टाटा स्टील, आदित्य बिड़ला हिंडाल्को आदि धातु उद्योगों की टीमों ने भी भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP Accident: मजदूर की मौत पर बवाल, जूनियर आफिसर-BMS नेता में हाथापाई, पहुंची पुलिस

इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक (एसएमएस-3) पुष्पा एम्ब्रोज, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) आर आनंद, सहायक महाप्रबंधक (एसएमएस-3) रजत कुमार सरकार, प्रबंधक (आरसीएल) सोनल श्रीवास्तव, सीनियर टीए (एम एंड यू) और आईआईएम, भिलाई चैप्टर के संयुक्त सचिव उदय भानु तिवारी आईआईएम, भिलाई चैप्टर कोषाध्यक्ष एसएसआरसी मूर्ति की टीम ने भाग लिया और तकनीकी पेपर प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister: मंत्रालय में पूजा-अर्चना के साथ ही विष्णु देव साय का मीटर चालू

सेमिनार में भाग लेने वाले धातुविदों और सामग्री वैज्ञानिकों, इंजीनियरों ने ज्ञानवर्धक जानकारी व अपने समृद्ध अनुभव साझा किए तथा नए विचारों का आदान-प्रदान किया। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आईआईएम-एटीए के दौरान हरित विनिर्माण, रणनीतिक और दुर्लभ धातुओं, एडिटिव विनिर्माण और सामग्रियों के त्वरित विकास जैसे प्रासंगिक समसामयिक विषयों पर प्रकाश डाला। इस सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण विषय शामिल थे जिनसे औद्योगिक समुदाय को लाभ प्राप्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister Oath Ceremony Live: मैं विष्णु देव साय-शपथ लेता हूं कि…और 2 डिप्टी सीएम ने लिया शपथ

भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) व आईआईएम, भिलाई चैप्टर के उपाध्यक्ष सौम्य तोकदार तथा महाप्रबंधक (एसएमएस-3) व आईआईएम, भिलाई चैप्टर के उपाध्यक्ष एबी श्रीनिवास सहित आईआईएम, भिलाई चैप्टर ने टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें :  संसद भवन में घुसपैठ, BJP सांसद के नाम पर गेट पास लेकर लोकसभा में घुसे 2 युवक, मचा कोहराम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कब्जेदारों के खिलाफ BSP का तोड़ू दस्ता पहुंचा मरौदा, अवैध निर्माण ध्वस्त
Next: Artificial Intelligence पर SAIL, TATA, IIT के एक्सपर्ट जुटे, इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही बड़ी बात

Related Stories

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026

You May Have Missed

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026
BSP Retirement Retirement at Bhilai Steel Plant is no Longer Just a Farewell it has become a Tradition of Honoring Employees at the Gate 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Retirement: भिलाई स्टील प्लांट में रिटायरमेंट अब सिर्फ विदाई नहीं, गेट पर सम्मान, घर तक साथ की बन रही परंपरा

Azmat ali 29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.