Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Steel Plant Burnpur: धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक गूंजी, फोटो युद्ध के मैदान जैसी, इधर-USM में हादसा, कर्मी जख्मी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur: धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक गूंजी, फोटो युद्ध के मैदान जैसी, इधर-USM में हादसा, कर्मी जख्मी

Azmat ali 07/05/2026 1 minute read
IISCO Steel Plant Burnpur Sound of Explosion Photo Like a Battlefield Accident at USM Worker Injured

सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के यूएसएम में हादसा, कर्मचारी की आंखों की रोशनी शून्य (Zero Vision) हो गई है। कोलकाता रेफर किया गया।

प्लांट से लेकर टाउनशिप तक की बिल्डिंग के दरवाजे-खिड़की तक हिल गए।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। पश्चिम बंगाल स्थित Steel Authority of India Limited के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में दो घटना हुई। बुधवार को पहली घटना स्लैग डंपिंग यार्ड की रही, जहां धमाके की आवाज ने सबको दहला दिया। दहकता हुआ स्लैग डंप करते समय पानी के संपर्क में आया। भयानक रिएक्शन हुआ जिससे ज्वालामुखी की तरह आसमान में धुआं दिखाई दिखा।

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि प्लांट से लेकर टाउनशिप तक की बिल्डिंग के दरवाजे-खिड़की तक हिल गए। लोगों को भूकंप जैसा कंपन महसूस हुआ। आवाज ने सबको झकझोर दिया। कुछ पल में ही मौके की फोटो सामने आई और प्रबंधन की तरफ से स्पष्ट किया गया कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

बारिश की वजह से पानी ज्यादा जमा हो गया था। इस पर दहकता हुआ स्लैग गिरने से रिएक्शन हुआ और धमाके की आवाज सुनी गई। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। टाउनशिप में रहने वालों ने बताया कि करीब दो किलोमीटर तक तेज आवाज सुनी गई थी।

इधर-यूएसएम में कार्य के दौरान नियमित कर्मचारी राजेश कुमार चपेट में आ गए। कार्य के दौरान हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 37 वर्षीय कर्मचारी यूएसएम ईसीआर-03 (USM ECR-03) में काम कर रहा था, तभी अचानक ड्राइव फ्लैश आउट होने की घटना हुई।

घटना के कारण कर्मचारी की आंखों पर गंभीर असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उसकी आंखों की रोशनी शून्य (Zero Vision) हो गई है। इसके अलावा उसका चेहरा भी झुलस गया है और आंखों में काफी सूजन आ गई है।

घायल कर्मचारी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए Disha Eye Hospital कोलकाता रेफर किया गया है।

घटना के बाद प्लांट कर्मियों में चिंता का माहौल है। कर्मचारियों ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं प्रबंधन की ओर से मामले की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro BAKS: कर्मचारियों के मुद्दे पर अब आर या पार की लड़ाई के लिए तैयार रहे प्रबंधन, 8 को पदयात्रा, आक्रोश प्रदर्शन
Next: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 की फर्जी खबर से भड़के पेंशनभोगी, भ्रामक समाचारों से सावधान रहें

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.