Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Steel Plant: 376 करोड़ का प्रोजेक्ट, उत्पादन क्षमता 2.5 MTPA से बढ़कर होगी 4.08 एमटीपीए, MoU साइन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: 376 करोड़ का प्रोजेक्ट, उत्पादन क्षमता 2.5 MTPA से बढ़कर होगी 4.08 एमटीपीए, MoU साइन

Azmat ali 10/07/2026 1 minute read
IISCO Steel Plant Project Cost 376 Crore Production Cpacity to Increase

IISCO Steel Plant: सेल आईएसपी की 4.08 एमटीपीए विस्तार परियोजना के तहत सिंटर प्लांट बीओपी पैकेज का अनुबंध संपन्न।

  • रॉ मैटेरियल हैंडलिंग सिस्टम, कोक ओवन, सिंटर प्लांट, पेलेट प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, स्टील मेल्ट शॉप, हॉट स्ट्रिप मिल, कैप्टिव पावर प्लांट पर फोकस।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी), बर्नपुर ने अपनी 4.08 एमटीपीए ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना के तहत सिंटर प्लांट बैलेंस ऑफ प्लांट (बीओपी) पैकेज (सिविल एवं स्ट्रक्चरल कार्यों सहित) के लिए अनुबंध पर 10 जुलाई 2026 को हस्ताक्षर किए।

यह अनुबंध लगभग ₹376 करोड़ की लागत पर मैसर्स एसईपीसी लिमिटेड को दिया गया है। आईएसपी की वर्तमान क्रूड स्टील (कच्चा इस्पात) उत्पादन क्षमता 2.5 एमटीपीए है। इस विस्तार परियोजना के पूर्ण होने पर संयंत्र की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और देश की बढ़ती इस्पात मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विस्तार परियोजना के अंतर्गत रॉ मैटेरियल हैंडलिंग सिस्टम, कोक ओवन, सिंटर प्लांट, पेलेट प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, स्टील मेल्ट शॉप, हॉट स्ट्रिप मिल, कैप्टिव पावर प्लांट और अन्य सहायक सुविधाओं का स्थापना व विकास किया जा रहा है।

नवस्वीकृत सिंटर प्लांट बीओपी पैकेज प्रस्तावित सिंटर प्लांट–3 (एसपी-3) का हिस्सा है। इसमें 1×256 वर्गमीटर की आधुनिक सिंटर मशीन स्थापित की जाएगी, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 26.73 लाख टन होगी। यह संयंत्र नए ब्लास्ट फर्नेस की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

अनुबंध के तहत विस्तृत अभियांत्रिकी, खरीद, निर्माण, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग का कार्य टर्नकी आधार पर किया जाएगा। यह अनुबंध आईएसपी की विस्तार परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उत्पादन क्षमता, परिचालन दक्षता और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP हादसे पर भड़के CMD डॉ. अशोक पंडा, वर्चुअल इमरजेंसी मीटिंग में जुड़े SAIL के सभी प्लांट, अधिकारियों पर उतरा गुस्सा
Next: भिलाई क्लब और स्टील क्लब चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, जल्द आएगी तारीख, अध्यक्ष हैं BSP DIC

Related Stories

BSL Employees Displayed black Flags to SAIL Management and NJCS Leaders during a Silent Procession (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल कर्मियों ने सेल प्रबंधन और NJCS नेताओं को मौन जुलूस में दिखाए काले झंडे

Azmat ali 06/10/2026
Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

BSL Employees Displayed black Flags to SAIL Management and NJCS Leaders during a Silent Procession (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल कर्मियों ने सेल प्रबंधन और NJCS नेताओं को मौन जुलूस में दिखाए काले झंडे

Azmat ali 06/10/2026
Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.