Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP हादसे पर भड़के CMD डॉ. अशोक पंडा, वर्चुअल इमरजेंसी मीटिंग में जुड़े SAIL के सभी प्लांट, अधिकारियों पर उतरा गुस्सा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP हादसे पर भड़के CMD डॉ. अशोक पंडा, वर्चुअल इमरजेंसी मीटिंग में जुड़े SAIL के सभी प्लांट, अधिकारियों पर उतरा गुस्सा

Azmat ali 10/07/2026 1 minute read
cmd-held-a-virtual-safety-meeting-with-sail-plant-officials-on-the-bsp-accident

सीएमडी ने अधिकारियों से कहा-ऐसी दुर्घटनाएं रोकी जा सकती थीं, खामियों की समय पर पहचान क्यों नहीं हुई? हादसे का जिम्मेदार कहा। 

  • सभी प्लांटों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल सेफ्टी मीटिंग; सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार तड़के हुआ था बड़ा हादसा

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में शुक्रवार तड़के हुए हादसे के बाद स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंडा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। हादसे के बाद सेल कॉर्पोरेट कार्यालय हरकत में आया और शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे सभी प्लांटों के डायरेक्टर-इंचार्ज, कार्यकारी निदेशक (ED), मुख्य महाप्रबंधक (CGM) और महाप्रबंधकों (GM) के साथ वर्चुअल सेफ्टी मीटिंग आयोजित की गई।

गौरतलब है कि सूचनाजी.कॉम ने सबसे पहले “BSP में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, क्रेन ऑपरेटर जख्मी, ICU में भर्ती” शीर्षक से यह खबर प्रसारित की थी। करीब पौने चार बजे शुरू हुई सेफ्टी मीटिंग में सीएमडी ने दुर्घटना के कारणों पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में पूछा कि हादसा क्यों हुआ, किन परिस्थितियों में हुआ और इसे रोकने के लिए क्या-क्या सुरक्षा उपाय किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 4: पुलिस ने Technical Evidence से GM हिमांशु मलिक, कर्मचारी मनोज को किया अरेस्ट, बीएसपी 4 जुलाई को कर चुकी 3 को सस्पेंड

जानकारी सुनने के बाद सीएमडी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते तकनीकी खामियों की बारीकी से पहचान की जाती, तो इस तरह की दुर्घटना टाली जा सकती थी। उनका कहना था कि कोई भी बड़ा हादसा अचानक नहीं होता और न ही किसी क्रेन का केबिन बिना किसी पूर्व संकेत के टूटकर गिर जाता है। उन्होंने पूछा कि संभावित खामियों के संकेतों की समय पर पहचान क्यों नहीं की गई।

ये खबर भी पढ़ें: ‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

बैठक के दौरान सीएमडी ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि सुरक्षा के नाम पर लगातार कवायद किए जाने के बावजूद ऐसी गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।

इस ऑनलाइन बैठक में सेल के विभिन्न संयंत्रों के 160 से अधिक अधिकारी शामिल हुए। विशेष रूप से ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े अधिकारियों से सीएमडी ने सीधे चर्चा की। समाचार लिखे जाने तक किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार तड़के बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस के रॉ-मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन (OBC) नंबर-4 का केबिन अचानक टूटकर करीब 45 से 50 फीट नीचे गिर गया था। हादसे के समय केबिन में मौजूद ठेका मजदूर एवं क्रेन ऑपरेटर रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Save Sector 9 Hospital: बुजुर्गों की सबसे बड़ी सुरक्षा, सेवानिवृत्त कर्मियों की लाइफलाइन बीएसपी हॉस्पिटल, मत बेचो
Next: IISCO Steel Plant: 376 करोड़ का प्रोजेक्ट, उत्पादन क्षमता 2.5 MTPA से बढ़कर होगी 4.08 एमटीपीए, MoU साइन

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.