Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो को धनबाद से जोड़ने वाली सेक्टर 11 की सड़क का उद्घाटन, सेक्टर-4 में जल्द शुरू होगा काम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो को धनबाद से जोड़ने वाली सेक्टर 11 की सड़क का उद्घाटन, सेक्टर-4 में जल्द शुरू होगा काम

08/10/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Inauguration-of-Sector-11-road-connecting-Bokaro-to-Dhanbad-work-will-start-soon-in-Sector-4
  • सीईडी विभाग में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए  टी-शर्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन।
  • बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिकों और शहर वालों को बड़ी सुविधा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेक्टर 11 में शिव मंदिर से रेलवे क्रॉसिंग (Railway Crossing) तक जाने वाले मार्ग में बीएसएल (BSL) द्वारा नवनिर्मित आरसीसी सड़क का उद्घाटन ईडी (मानव संसाधन एवं संकार्य-अतिरिक्त प्रभार) राजन प्रसाद द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का भ्रष्टाचार, ईपीएस 95 पेंशन पर मोदी सरकार लाचार, कौन जिम्मेदार…

ज्ञातव्य हो कि यह सड़क बोकारो से धनबाद को जोड़ने वाले मार्ग में पड़ती है। ऐसे में इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी, जिससे आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी। इसी तरह सेक्टर 5 में भी बोकारो निवास से चीरा चास की ओर जाने रास्ते में आरसीसी सड़क का  निर्माण कार्य किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: मेरे वोट से मेरी पेंशन नहीं, मेरे वोट से तुम्हारी पेंशन क्यों…अब इससे आगे क्या?

इस सड़क निर्माण से भी आम जनता को लंबे समय से हो रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। आगे इसी तर्ज पर सेक्टर 4 से कालीबाड़ी जाने वाली वाली सड़क का निर्माण कार्य भी पूजा के बाद शीघ्र ही आरंभ करने की योजना है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500: लाख टके का सवाल क्या India गठबंधन मांग करेगा स्वीकार

इधर-सफाई मित्रों के लिए टी -शर्ट वितरण

बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) के सीईडी विभाग (CED Department) में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए  टी-शर्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन एवं अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद , मुख्य महा प्रबंधक (सी ई डी) शालिग्राम सिंह के साथ वरीय अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: बगैर समझौते के सेल प्रबंधन ने कर्मचारियों के खाते में जबरन डाला 26500 बोनस, अब होकर रहेगी  हड़ताल

कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य महाप्रबंधक (सी ई डी) शालिग्राम सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई मित्रों के लिए आयोजित हेल्थ चेक-अप कैंप में 170  सफाई मित्रों का हेल्थ चेक-अप किया गया।

इसी क्रम में मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा) के कॉन्फ्रेंस रूम में भी सफाई मित्रो के सम्मान में टी-शर्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: Jitpur Colliery, गुहा माइंस में कर्मी दहाड़े, किरीबुरू माइंस में 19 को काला बिल्ला लगाएंगे, पर हड़ताल नहीं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट में आए 15 नए Management Trainees
Next: Breaking News: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में धांधली, प्राइवेट अस्पताल पर 31 लाख का जुर्माना

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.