Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बगैर समझौते के सेल प्रबंधन ने कर्मचारियों के खाते में जबरन डाला 26500 बोनस, अब होकर रहेगी हड़ताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बगैर समझौते के सेल प्रबंधन ने कर्मचारियों के खाते में जबरन डाला 26500 बोनस, अब होकर रहेगी हड़ताल

05/10/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
SAIL-management-forcibly-deposited-26500-bonus-in-the-accounts-of-employees-angry-unions-said-that-there-will-be-a-definite-strike
  • 14-15 अक्टूबर को धरना और नवंबर में हड़ताल की तैयारी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों (SAIL Employee) के बोनस विवाद (Bonus Issue) को शांत करने के लिए प्रबंधन ने बड़ा दांव खेल दिया है। पिछले साल की तरह इस बार भी बोनस राशि कर्मचारियों के खाते में जबरन भेज दी गई है। पिछले साल 23 हजार रुपए बोनस के रूप में दिया गया था, इस बार 26 हजार 500 रुपए दिया गया है। जबकि ट्रेनी को 21 हजार 200 रुपए दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव से पहले पेंशन 7500 न होने पर लाखों पेंशनभोगी भाजपा के खिलाफ करेंगे मतदान

शनिवार रात करीब पौने 10 बजे कर्मचारियों के खाते में पैसा आना शुरू हुआ। यह खबर लगते ही यूनियनों का तेवर और बढ़ गया। प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बायोमेट्रिक पर ALC Labour Court से बड़ी खबर, स्टैंडिंग ऑर्डर ने फंसाया पेंच

शनिवार को भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) और दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) में प्रदर्शन हुआ। बोकारो और राउरकेला में होने वाला है। इसके बाद 14-15 अक्टूबर को धरना और नवंबर में हड़ताल की तैयारी है। मौजूदा घटना क्रम को देखते हुए रविवार को सभी यूनियन नेता आपस में बात करके आगे की रणनीति तय करेंगे। हो सकता है कि हड़ताल की तारीख में भी बदलाव कर दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में खादी कपड़ा खरीदने पर 25% की बंपर छूट

एसडब्ल्यूएफआई के महासचिव व एनजेसीएस सदस्य ललित मोहन मिश्र ने कहा कि अब हड़ताल के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। प्रबंधन इसी की भाषा समझता है। इसके अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: पुलिस की वर्दी पहनने का ख्वाब अब होगा पूरा, उम्र में 5 साल की छूट

एनजेसीएस (NJCS) सदस्य व एचएमएस के महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि लड़ाई जारी रहेगी। अगर, लड़ाई थम गई तो कर्मचारियों की सीधी हार होगी। साथ ही यूनियन करने का भी कोई मतलब नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, जल संकट होगा दूर

एनजेसीएस (NJCS) वार्ता में शामिल इंटक बोकारो के महासचिव बीएन चौबे ने कहा कि हम सभी यूनियन के नेताओं ने तय किया है कि आंदोलन की धार को तेज करेंगे। बोकारो में प्रदर्शन होने जा रहा है, जो ऐतिहासिक होगी। हड़ताल पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ देगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP News: स्वच्छता का मंत्र, सफाई मित्रों का सम्मान, भिलाई टाउनशिप में ईडी संग अफसरों-कर्मियों ने उठाया झाड़ू

आखिर प्रबंधन ने किया अपनी मनमानी को अंजाम

26500 को सभी ट्रेड यूनियन द्वारा नकारते हुए आज सेल के सभी इकाइयों में ट्रेड यूनियनों द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की गरमाहट को देखते हुए प्रबंधन ने आनन फानन में लगभग रात 10:00 तक कर्मियों के खाते में पैसा डाल दिया, जिसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि प्रबंधन अपनी मनमानी को अंजाम दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का विशेष अभियान, लंबित मामलों पर फोकस

 कर्मी सिखाएंगे प्रबंधन को सबक

सीटू उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्‌डी ने कहा कि प्रबंधन को जो करना था, वह कर चुका। अब कर्मियों की बारी है। प्रबंधन से बार-बार मजदूर विरोधी कदम ना उठाने की बात कहने के बावजूद एक तरफा फैसला लेना एवं मनमानी करना प्रबंधन की आदत में आ गया है। इसीलिए अब कर्मी आने वाले दिनों में प्रबंधन को सबक सिखाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: यूरोकोक ग्लोबल समिट: SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस रहीं आस्ट्रिया में मुख्य वक्ता, जानिए क्या कहा…

 मनोबल तोड़ने का प्रयास

भड़के एचएमएस महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि प्रबंधन ऐसा सोच रहा है कि कर्मियों के खाते में पैसा आते ही कर्मी शांत पड़ जाएंगे। आंदोलन हवा हो जाएगा, इसीलिए कर्मियों का मनोबल तोड़ने के लिए यह प्रयास किया गया है। लेकिन कर्मियों के बीच चल रही बात कहीं से यह बात सामने आ रही है कि वह आर पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। और 14 एवं 15 अक्टूबर को होने वाले धरना एवं नवंबर में होने वाले हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: ESIC, श्रम सुधारों, ई-श्रम-असंगठित श्रमिकों पर सरकार की बड़ी तैयारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोनस पर गुस्साए कर्मी बोले-मैनेजमेंट सेल का मालिक नहीं, हाई पेड कामगार, बोनस फॉर्मूला करे खारिज, फिर होगी बातचीत
Next: Bhilai Steel Plant आ रहे कर्मी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, गाड़ी पलटी, छूकर निकली मौत

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.