Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Lease Deed Registry शुरू होने से टाउनशिप वासियों में खुशी की लहर: संजय साहू
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL Lease Deed Registry शुरू होने से टाउनशिप वासियों में खुशी की लहर: संजय साहू

12/07/2023 (Last updated: 09/10/2024)
There-is-a-wave-of-happiness-among-the-township-residents-due-to-the-commencement-of-SAIL-Lease-Deed-Registry-Sanjay-Sahu

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि सेल लीज डीड रजिस्ट्री प्रारंभ होने से भिलाई बिरादरी में खुशी का माहौल है। सेल के आवासों को 2002 में सेल के आर्थिक संकट की वजह से 5 चरणों में बीएसपी कर्मचारियों को बीएसपी आवासों को लीज में दिया गया था, लेकिन उस समय सेल लीज डीड की रजिस्ट्री नहीं की गई थी। सेल लीज को लेकर, लीज लेने वाले कर्मचारियों में हमेशा संशय की स्थिति रहती थी।

भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई आगमन पर इस विषय को संज्ञान में लाया गया था। भिलाई बिरादरी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशन में सेल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सेल लीज डीड रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ हो गई। इससे लीज धारियों में खुशी का माहौल है। सभी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बीएसपी एवं जिला प्रशासन के माध्यम से लीज पर दी गई जमीन का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। 8 अप्रैल 2023 को भिलाई नगर एवं वैशाली नगर में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीएसपी की जमीन जो कि लीज पर थी, उसका पंजीयन कराने निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के अनुरूप दुर्ग के रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए बीएसपी अधिकारी श्रीराम जसपाल के नाम पर प्रथम पंजीयन किया गया। श्रीराम जसपाल बीएसपी में अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उन्हें सेक्टर 10, सड़क क्रमांक 4 के मकान नंबर 5ए बीएसपी के माध्यम से लीज पर दी गई थी। आज उन्हें विधायक देवेंद्र यादव व महापौर नीरज पॉल के द्वारा पंजीकरण कर रजिस्ट्री की प्रति सौंपी गई।

भिलाई स्टील प्लांट के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बताया कि 2001 से 2003 के मध्य बीएसपी के पूर्व कर्मचारी व अधिकारी को आवंटित निवास लीज दर एवं प्रीमियम को देखते हुए आज यहां पंजीयन कराया गया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार पुष्पलता ध्रुव मौजूद थी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL लीज रजिस्ट्री: पेपर के नाम पर वसूली और दलालों से बचें, सेक्टर-5 डोमशेड में फ्री में होगा सारा काम, रजिस्ट्री आफिस तक पहुंचाने का इंतजाम
Next: SAIL, CRPF और भिलाई निगम में बढ़ी दरार: नेहरूनगर जमीन पर अवैध कॉलोनी के खिलाफ फंसा मामला, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल करेगा कोर्ट केस…!

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.