Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में नवप्रवेशी छात्रों का इंडक्शन, भव्य स्वागत
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में नवप्रवेशी छात्रों का इंडक्शन, भव्य स्वागत

Azmat ali 18/06/2025 1 minute read
Induction of newly admitted students in Bhilai Vidyalaya Sector-2, grand welcome

कक्षा 9वीं एवं 11वीं के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन समारोह (शाला प्रवेशोत्सव) का आयोजन किया गया।

  • विभिन्न कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) द्वारा संचालित भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में 18 जून 2025 को कक्षा 9वीं एवं 11वीं के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन समारोह (शाला प्रवेशोत्सव) का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सीवर लाइन निर्माण देखने पहुंचे आयुक्त, चोर ले जा रहे ढक्कन, कबाड़ियों पर भी हो  FIR

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (शिक्षा) शिखा दुबे थीं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से उप-प्रबंधक (टीएसडी-शिक्षा) विभा रानी कटियार एवं अशोक सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों की सहभागिता रही।

ये खबर भी पढ़ें: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान

मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा दुबे ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “अपने आपको किसी से कम न समझें, अपनी क्षमताओं का विकास करें, तो सफलता अवश्य आपके कदम चूमेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि छात्र आज से ही अपने लक्ष्य को स्पष्ट कर लेंगे, तो उसे पाने की दिशा में उनकी यात्रा और भी सशक्त होगी। शिक्षकों से अधिकतम ज्ञान अर्जित करने का आग्रह करते हुए उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भिलाई विद्यालय में प्रवेश के लिए शुभकामनाएँ दीं।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

इस अवसर पर भिलाई विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह पवार ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय की गत वर्ष की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों का विस्तारपूर्वक परिचय कराया। साथ ही अभिभावकों और छात्रों को विद्यालय के नियमों एवं अनुशासन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “एक छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक और शिक्षक दोनों की सजग भागीदारी आवश्यक है।”

ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी

कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष विभिन्न कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों का परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वंदना सोनवाने ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो: मैत्री बाग में जल्द आएगा तेंदुआ और भालू का जोड़ा, जाएगा 24 सांभर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट की 46 टीमों का सेफ्टी पर प्रेजेंटेशन, 20 टीमों को दोबारा मिलेगा मौका
Next: सेल राउरकेला इस्पात सयंत्र के 300 कर्मचारियों को मिला इनर इंजीनियरिंग का मंत्र

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.