Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट की 46 टीमों का सेफ्टी पर प्रेजेंटेशन, 20 टीमों को दोबारा मिलेगा मौका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की 46 टीमों का सेफ्टी पर प्रेजेंटेशन, 20 टीमों को दोबारा मिलेगा मौका

Azmat ali 18/06/2025 1 minute read
Presentation on safety by 46 teams of Bhilai Steel Plant

शीर्ष 20 टीमों को दोबारा प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ तीन टीमों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘सुरक्षा 2025’ सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता का दूसरा दिन सम्पन्न
  • 46 टीमों ने दी सेफ्टी सर्कल प्रस्तुति, सुरक्षा संस्कृति को सशक्त करने का संकल्प।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai STeel plant) के एचआर-लर्निंग एंड डेवलपमेंट केन्द्र (HR-Learning and Development Center) के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-विभागीय ‘सुरक्षा 2025’ सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 18 जून 2025 को संयंत्र के विभिन्न विभागों से आई 46 टीमों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने कार्यस्थलों पर असुरक्षित स्थितियों की पहचान, संभावित जोखिमों का विश्लेषण एवं उनके समाधान हेतु किए गए नवाचारों को साझा किया।

ये खबर भी पढ़ें: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान

उल्लखनीय है कि 17 जून 2025 को संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) देबदत्त सथपति, महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) एस. के. अग्रवाल, संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, निर्णायक मंडल सदस्य, सुरक्षा विभाग के प्रतिनिधि, तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी टीमों के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने अपने उद्घाटन भाषण में ‘360 डिग्री सुरक्षा’ की संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरक्षा न तो किसी एक विभाग की जिम्मेदारी है और न ही किसी एक व्यक्ति की।

ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी

यह प्रत्येक कर्मचारी की साझा जवाबदेही है। उन्होंने प्रतिभागियों की ऊर्जा, प्रस्तुति की गुणवत्ता और आयोजन की व्यापकता की सराहना की तथा इस तरह की गतिविधियों को वर्ष भर सतत रूप से आयोजित करने पर बल दिया।

महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा) एसके अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में संयंत्र के विभिन्न विभागों की कुल 83 टीमों ने पंजीकरण कराया है, जिनकी प्रस्तुतियाँ संयंत्र के मानव संसाधन सभागार के चार अलग-अलग कक्षों में आयोजित की जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो: मैत्री बाग में जल्द आएगा तेंदुआ और भालू का जोड़ा, जाएगा 24 सांभर

उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के श्री सूरज वर्मा द्वारा किया गया, व महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) एस. के. महतो ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागी टीमों की सराहना की और संयंत्र में सुरक्षा को एक सशक्त सांस्कृतिक आधार बनाने की दिशा में सभी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में संयंत्र के हर विभाग से सेफ्टी सर्कल टीमों का गठन किया जाएगा ताकि सुरक्षा को व्यवहार और सोच का अभिन्न हिस्सा बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: सीवर लाइन निर्माण देखने पहुंचे आयुक्त, चोर ले जा रहे ढक्कन, कबाड़ियों पर भी हो  FIR

प्रत्येक टीम को 15 मिनट में अपनी केस स्टडी प्रस्तुत करनी होती है, जिसमें उन्हें निर्णायकों के प्रश्नों का उत्तर भी देना होता है। चयनित टीमों को आगे चलकर सेल सेफ्टी चैप्टर तथा राष्ट्रीय स्तर की सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिताओं में भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bharat Coking Coal Limited के नए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, PESB ने किया चयन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन 19 जून 2025 को सफल रही शीर्ष 20 टीमों को दोबारा प्रस्तुति का अवसर मिलेगा, जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ तीन टीमों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को  मिले 57 अफसर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दल्ली राजहरा आयरन ओर माइंस में बीएसपी का ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर, बच्चों को मिला ये गिफ्ट
Next: भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में नवप्रवेशी छात्रों का इंडक्शन, भव्य स्वागत

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.