Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एसआरयू के नियमित कर्मचारियों का 20 लाख, ठेका मजदूरों का 10 लाख का बीमा, सीजीएम से ये भी मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एसआरयू के नियमित कर्मचारियों का 20 लाख, ठेका मजदूरों का 10 लाख का बीमा, सीजीएम से ये भी मांग

28/02/2025 (Last updated: 28/02/2025) 1 minute read
Insurance of 20 lakhs for regular employees of SRU, 10 lakhs for contract laborers
  • भांति सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट भिलाई के ठेका श्रमिकों का भी स्वयं बिना अंशदान के दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपए का होना चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल रिफेक्ट्री यूनिट के नियमित कर्मचारियों का 20 लाख और ठेका मजदूरों का 10 लाख का रुपए का दुर्घटना बीमा किया गया है। करीब तीन ठेकेदारों ने बीमा करा दिया है। कुछ ठेकेदारों का ठेका समाप्त हो रहा है, जिसकी वजह से बीमा नहीं हो सका है।

नया ठेका होते ही सभी ठेका मजदूरों का 10 लाख रुपए का बीमा कराया जाएगा। एसआरयू के सीजीएम विशाल शुक्ला के प्रयास से यह संभव हो सका है। पिछले साल पार्टी से लौटते समय एक कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे को संज्ञान में लेकर सभी का बीमा कराने की शुरुआत की गई थी।

इस मुद्दे को लेकर बीएसपी वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधि मंडल सीजीएम से मुलाकात करने पहुंचे।  भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) का कहना है कि सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट (SRU) भिलाई में सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट वर्कर्स यूनियन लगभग 600 ठेका श्रमिकों का प्रतिनिधित्व एवं नेतृत्व करती है।

सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट के समस्त ठेका श्रमिकों की मांग थी कि भिलाई इस्पात संयंत्र एवं एचएससीएल के ठेका श्रमिकों की भांति सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट भिलाई के ठेका श्रमिकों का भी स्वयं बिना अंशदान के दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपए का होना चाहिए।

इस बाबत सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट के समस्त ठेका श्रमिक विगत दिनों बीएसपी वर्कर यूनियन के केंद्रीय कार्यालय सेक्टर 7 भिलाई पहुंचकर अपनी समस्या अपने यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के समक्ष रखा।

इसके तहत अध्यक्ष  उज्जवल दत्ता के नेतृत्व में सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट वर्क्स यूनियन के पदाधिकारीयों की एक अधिकृत बैठक सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट के चीफ जनरल मैनेजर विशाल शुक्ला एवं यूनिट के प्रबंधक के साथ हुई।

बैठक में उज्जवल दत्ता ने प्रबंधन से कहा कि भिलाई स्टील प्लांट के हर ठेका श्रमिकों का स्वयं बिना योगदान दिए 10 लाख का दुर्घटना बीमा है। जिसे हमने लंबे संघर्ष से पाया है। चूंकि रिफ्रैक्ट्री यूनिट भिलाई भी एक सेल का ही एक अभिन्न अंग है। इसलिए यहां के सभी ठेका श्रमिकों को इसका लाभ मिलना चाहिए।

ठेका श्रमिकों के दुर्घटना मृत्यु पीड़ित परिवारों को निश्चित एक बड़ा लाभ प्राप्त होता है। इस बैठक में सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट के चीफ जनरल मैनेजर विशाल शुक्ला के साथ महाप्रबंधक कार्मिक होमन कुमार साहू, ‌मधुसूदन राव एवं अन्य अधिकारीगण एवं सेल रिफेक्ट्री यूनिट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, बीएसपी वर्कर्स यूनियन के उप महासचिव विमल कांत पांडे, सेल रिफेक्टरी यूनिट वर्कर्स यूनियन के महासचिव इवराज डहरिया, उपाध्यक्ष अलकेश्वर राव, उपाध्यक्ष लोकेश निषाद, उपाध्यक्ष भागीरथी देशमुख, कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू, सचिव दिलीप साहू, सचिव टिकेंद्र साहू, सह सचिव तुलाराम देवांगन, सह‌ सचिव गौतम साहू थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएस 95 पेंशनभोगी कहां खड़े हैं, सुप्रीम कोर्ट, ईपीएफओ और सरकार…
Next: Chhattisgarh Big News: सड़क पर बर्थडे मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा और सार्वजनिक यातायात बाधित करने पर फंसेंगे पुलिस अधिकारी

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.