Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इंटक प्रदेश कार्यकारिणी: श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा पर फोकस, राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह ने ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक प्रदेश कार्यकारिणी: श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा पर फोकस, राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह ने ये कहा…

06/01/2025 (Last updated: 06/01/2025)
INTUC State Executive Meeting Focus on social security of workers, National General Secretary Sanjay Singh said this…

श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा आवास एवं कल्याण के लिए कार्य करने का दम भरा रहा है। इंटक पदाधिकारियों को मंत्र।

राष्ट्रीय स्तर पर एक नीति बनाकर ठेका श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए रूपरेखा बनाकर सरकार नीति बनवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक की 45वीं कार्यकारिणी की बैठक चांपा में हुई,जिसमें इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं प्रदेश इंटक के महासचिव संजय साहू ने बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एवं निजी क्षेत्र के उपक्रमों में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों के हितों एवं सामाजिक सुरक्षा को बेहतर करने के लिए चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ में कोयला, स्टील, एल्युमिनियम, सीमेंट, पावर प्लांट एवं माइनिंग क्षेत्र में नियमित कर्मचारियों की भर्ती बहुत कम कर दी गई है। और उनके जगह पर आउटसोर्सिंग या ठेका प्रथा के तहत ठेका श्रमिकों की भर्ती की जा रही है। ठेका श्रमिकों से नियमित कर्मचारियों की भांति सभी कार्य कराई जा रही हैं। लेकिन उनको नियमित कर्मचारियों की भांति सुविधा एवं वेतन प्राप्त नहीं हो रही है।

ठेका कंपनी के द्वारा भी उनका शोषण किया जा रहा है और कंपनी अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए उनको सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान नहीं कर रही है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी ठेका श्रमिकों को लिविंग वेज नहीं दिया जा रहा है, जबकि ठेका श्रमिक स्थाई प्रकृति का कार्य कर रहा है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर ठेका श्रमिकों के भविष्य एवं उनके उत्पादन में योगदान को देखते हुए इंटक यूनियन जिस तरीके से 70 साल नियमित कर्मचारियों के लिए संघर्ष करते हुए बहुत सारी सुविधाएं दिलवाई है।

इसी तरह आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर एक नीति बनाकर ठेका श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए रूपरेखा बनाकर सरकार नीति बनवाने के लिए संघर्ष करेगी और श्रमिकों को जीने लायक वेतन का अधिकार दिलाया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय इंटक के महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने देश में एवं प्रदेश में कार्य कर रहे संगठित एवं असंगठित क्षेत्र कार्य कर रहे श्रमिकों के बेहतर भविष्य के लिए रूपरेखा बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किया जाएगा, जिससे श्रमिकों के एवं उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा आवास एवं कल्याण के लिए कार्य किए जाएंगे।

बैठक में भिलाई इंटक व ठेका यूनियन की ओर से संजय साहू, वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, आर दिनेश, एसबी सिंह, सच्चिदानंद पांडेय आदि सम्मिलित हुए थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट हादसे पर बड़ा अपडेट, जांच शुरू
Next: भिलाई स्टील प्लांट: हॉट मेटल से रेल पटरी तक श्रेष्ठ उत्पादन

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026
BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026
BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.