Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: हॉट मेटल से रेल पटरी तक श्रेष्ठ उत्पादन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: हॉट मेटल से रेल पटरी तक श्रेष्ठ उत्पादन

06/01/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant recorded best ever production in the month of December

बीएसपी ओर हैंडलिंग विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में कुल 17,410,773 टन दर्ज किया गया है।

बीआरएम, ओएचपी सहित विभिन्न विभागों ने अब तक का श्रेष्ठ मासिक उत्पादन कीर्तिमान रचा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, अपने निरंतर प्रयासों से अब तक का श्रेष्ठ निष्पादन दर्ज किया है।

कीर्तिमानों की इस श्रृंखला में, श्रेष्ठ डिस्पैच का भी रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। संयंत्र के सभी मॉडेक्स इकाइयों- ब्लास्ट फर्नेस-8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3, यूनिवर्सल रेल मिल, बार एंड रॉड मिल तथा रिफ्रैक्टरी मैटेरियल्स प्लांट-3 ने श्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया।

तकनीकी आर्थिक सूचकांकों के क्षेत्र में, संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेसों द्वारा दिसम्बर माह के लिए अब तक का श्रेष्ठ कोक दर दर्ज किया गया। कार्यक्षेत्र में संसाधनों के बेहतर उपयोग व सुरक्षा मानकों के अनुपालन से ही यह उपलब्धियां संभव हो पाई है। संयंत्र के बीआरएम, ओएचपी सहित विभिन्न विभागों ने अब तक का श्रेष्ठ मासिक उत्पादन कीर्तिमान रचा है।

साथ ही संयंत्र के आरएमपी-3 से लाइम उत्पादन, एसएमएस-3 से कास्ट स्टील व बिलेट उत्पादन, हॉट मेटल, क्रूड स्टील उत्पादन, फिनिश्ड स्टील उत्पादन, सेलेबल स्टील के उत्पादन के साथ रेल मिल से लॉन्ग रेलों के उत्पादन व डिस्पैच में श्रेष्ठ दिसम्बर माह का कीर्तिमान दर्ज किया है।

संयंत्र के ओर हैंडलिंग विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में कुल 17,410,773 टन दर्ज किया गया है, जोकि दिसम्बर 2023-24 में 16,292,772 टन दर्ज किया गया था। आरएमपी–3 द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में लाइम+सीडी का कुल उत्पादन 4,79,883 टन दर्ज किया गया, जोकि दिसम्बर 2023-24 में बनाये गए अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 4,53,141 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

ब्लास्ट फर्नेस-8 ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में 20,81,657 टन हॉट मेटल का उत्पादन दर्ज किया है, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ दिसम्बर 2023-24 में बनाये गए 19,84,346 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। 2024-25 के दिसम्बर में कुल क्रूड स्टील उत्पादन 41,91,668 दर्ज किया है, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ दिसम्बर 2023-24 में बनाये गए 41,48,951 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में 26,42,663 टन कास्ट स्टील का उत्पादन कर, दिसम्बर 2023-24 में 25,16,781 टन के अपने ही बनाये रिकॉर्ड को पार कर गया है।

बिलेट उत्पादन 17,76,159 टन दर्ज किया है, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ दिसम्बर 2023-24 में बनाये गए 17,22,832 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। ब्लूम उत्पादन 866,504 टन दर्ज किया है, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ दिसम्बर 2022-2023 में बनाये गए 8,47,525 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन करते हुए 7,44,224 टन उत्पादन किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 7,37,502 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में कुल फिनिश्ड रेल उत्पादन 6,51,362 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 6,47,652 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में दर्ज सर्वश्रेष्ठ कुल प्राइम रेल उत्पादन 6,16,516 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 6,11,864 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में दर्ज सर्वश्रेष्ठ लॉन्ग रेल उत्पादन 5,95,343 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 5,87,961 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। संयंत्र के रेल स्ट्रक्चरल मिल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में दर्ज सर्वश्रेष्ठ लॉन्ग रेल उत्पादन 1,37,472 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 1,20,345 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल और रेल स्ट्रक्चरल मिल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में दर्ज सर्वश्रेष्ठ कुल लॉन्ग रेल उत्पादन 7,32,815 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 7,08,306 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में कुल फिनिश्ड स्टील उत्पादन 35,19,010 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 35,17,681 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में संयंत्र के रेल स्ट्रक्चरल मिल में लॉन्ग रेल लोडिंग 1,35,043 टन की गई है, जो कि दिसम्बर 2023-24 में की गई 1,20,103 टन लोडिंग की तुलना में कहीं अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में लॉन्ग रेल लोडिंग 6,05,820 टन की गई है, जो कि दिसम्बर 2023-24 में की गई 6,02,880 टन लोडिंग की तुलना में कहीं अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में संयंत्र के संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल और रेल स्ट्रक्चरल मिल में कुल लॉन्ग रेल लोडिंग 7,40,863 टन की गई है, जो कि दिसम्बर 2023-24 में की गई 7,22,983 टन लोडिंग की तुलना में कहीं अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में 20,98,382 टन डायरेक्ट डिस्पैच लोडिंग दर्ज की गई, जो कि दिसम्बर 2023-24 में दर्ज 20,68,828 टन डायरेक्ट डिस्पैच लोडिंग से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में कुल 38,65,923 टन सेलेबल स्टील लोडिंग दर्ज किया गया, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ दिसम्बर 2023 में बनाये गए 37,56,051 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

तकनीकी आर्थिक सूचकांकों के क्षेत्र में, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह के लिए संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेसों ने 432 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल (किलोग्राम/टीएचएम) की सर्वश्रेष्ठ कोक दर दर्ज की है, जो कि दिसम्बर 2020-2021 में 446 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल दर्ज की गई थी।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह के लिए संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेसों ने 139 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल (किलोग्राम/टीएचएम) की सर्वश्रेष्ठ सीडीआई दर दर्ज की है, जो कि दिसम्बर 2023-2024 में 118 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल दर्ज की गई थी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटक प्रदेश कार्यकारिणी: श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा पर फोकस, राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह ने ये कहा…
Next: ED Works कार्यालय में यूनियन नेताओं से कहासुनी पर साहब खफा, प्रमोशन मीटिंग छोड़िए-ये बताइए Suchnaji.com में खबर कैसे चली

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.