बोकारो स्टील प्लांट में S6 ग्रेड तक के कर्मचारियों को ले जानें दीजिए कार

Issue gate pass for four wheelers for employees up to S6 grade in Bokaro Steel Plant
  • 2010 में बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों की कुल संख्या 17856 थी।
  • वर्ष 2025 में कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 9000 के आस पास है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में कार्यरत S6 ग्रेड तक के कर्मचारियों के लिए चार पहिया वाहन का गेट पास जारी करने की मांग की जा रही है। बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन (बीडू) का प्रतिनिधिमंडल औद्योगिक संबंध विभाग के महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार से मिला।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

Vansh Bahadur

मुख्य महाप्रबंधक, मानव संसाधन के नाम मांग पत्र देते हुए इस गंभीर विषय पर जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की। यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकारियों और नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों में केवल S-9 ग्रेड या उससे ऊपर ग्रेड के कर्मचारियों को ही प्लांट के अंदर चार पहिया वाहन ले जाने की अनुमति मिलती है।

Rajat Dikshit

ये खबर भी पढ़ें: सबसे अधिक उत्पादन लागत दुर्गापुर और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

Janta Mazdoor Sangh Bokaro

इस समय बहुत से कर्मचारियों के पास चार पहिया वाहन होते हुए भी भारी बारिश, गर्मी एवं ठंड में भी दो पहिया वाहन से प्लांट के अंदर जाने को मजबूर हैं। कभी-कभी अत्यधिक बारिश के समय रेनकोट के बावजूद जूते भीग जाते हैं और भीगे हुए जूते को पहनकर काम करना बहुत कठिन होता है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

इसलिए बहुत से कर्मचारी वैसे दिनों में घर पर ही रुक जाना ज्यादा उचित समझते हैं। अगर कोई S-9 ग्रेड से नीचे के कर्मचारी अपना चार पहिया वाहन लेकर प्लांट जाने की कोशिश भी करते हैं तो उन्हें प्लांट गेट से वापस कर दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

यूनियन के अध्यक्ष रविशंकर ने कहा कि प्लांट में आवश्यकता के अनुसार जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को कभी-कभी किसी भी समय आना या फिर रात में देर से निकलना पड़ता है, उस परिस्थिति में कुत्तों, एवम असामाजिक तत्वों से सुरक्षा के लिहाज से भी चार पहिया वाहन की अनुमति अति आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

एक ओर जहां वर्ष 2010 में बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों की कुल संख्या 17856 थी। वहीं अभी वर्ष 2025 में कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 9000 के आस पास है। वर्ष 2010 से अभी तक जितने लोग रिटायर हुए उन सबको चार पहिया वाहन की अनुमति प्राप्त थी। इसका मतलब है कि प्लांट के अंदर ट्रैफिक में चार पहिया वाहनों में काफी कमी आई है।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

साथ ही कार पार्किंग के लिए जगह भी खाली हुई है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रविशंकर महामंत्री संदीप कुमार, सोनू शाह, अमन बास्की,विकास कुमार, चंदन कुमार, राजीव उरांव उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल