Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कॅरियर ग्रोथ के लिए E-O प्रमोशन पॉलिसी बदलना जरूरी, बोकारो के डिप्लोमा कर्मचारियों ने पदनाम पर SAIL-NJCS को झकझोरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कॅरियर ग्रोथ के लिए E-O प्रमोशन पॉलिसी बदलना जरूरी, बोकारो के डिप्लोमा कर्मचारियों ने पदनाम पर SAIL-NJCS को झकझोरा

11/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
It-is-necessary-to-change-E-O-promotion-policy-for-career-growth-diploma-employees-of-Bokaro-raised-the-issue-of-designation-demanded-from-SAIL-NJCS
  • सम्मानजनक पदनाम एवं ई-जीरो प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव को लेकर आगे की रणनिति पर चर्चा की गई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) के डिप्लोमा होल्डर कर्मचारियों (Diploma Holder Employees) के लिए बड़ी बैठक हुई। बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन बीडू के सभी विभागीय प्रतिनिधियों की बैठक सेक्टर 4G स्थित यूनियन कार्यालय में हुई।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट को मिला कलिंगा पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार, डीआइसी को सौंपा

बैठक के दौरान सम्मानजनक पदनाम एवं ई-जीरो प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव को लेकर आगे की रणनिति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि वर्षों से पूरे प्लांट में डिप्लोमा इंजीनियर्स सहित सभी कर्मचारी अपना शत प्रतिशत योगदान दे रहे हैं, जिससे कि हर वर्ष सेल में नए-नए कीर्तिमान बनाए जा रहे हैं। लेकिन इसके विपरीत डिप्लोमा इंजीनियर्स का सम्मानजनक पदनाम का मामला अभी तक लंबित है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL समझौते पर राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ भी भड़का, साढ़े 7 साल बीता, ढाई साल बचा, कोर्ट से ही न्याय की उम्मीद

इसका अभी तक समाधान नहीं हो सका है। इसके साथ ही कर्मचारियों के करियर ग्रोथ के लिए वर्तमान के ई-जीरो प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव की भी आवश्यकता है, क्योंकि वर्तमान नियम के अनुसार डिप्लोमा इंजिनीर्स को ई-जीरो परीक्षा की पात्रता के लिए S6 ग्रेड के साथ पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें : विधायक देवेंद्र यादव फिर एक्टिव, NEET पेपर लीक मामले पर CBI जांच की मांग, राज्यपाल से मिलने का मांगा समय

ई-0 पॉलिसी को बदला इसलिए जरूरी

डिप्लोमा कोर्स के साथ डिग्री किये हुए कर्मचारियों के लिए ई-जीरो परीक्षा की पात्रता के लिए S6 ग्रेड के साथ दो वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। इस प्रकार से S3 ग्रेड में जॉइन करने वाले डिप्लोमा इंजिनीर्स को ई-जीरो परीक्षा के पात्रता होने में सोलह वर्ष का समय लग जाता है जो की बहुत ही लंबी अवधि है। इसीलिए हम लोग ये मांग करते हैं कि वर्तमान के नियम नियम में बदलाव करते हुए डिप्लोमा इंजीनियर को केवल S6 ग्रेड में जाने के बाद ही ई-जीरो परीक्षा की पात्रता दी जाए। जिससे कि प्लांट में अनुभवी और युवा इंजीनियर्स की कमी को भी दूर किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें : BSP DIC क्रिकेट टूर्नामेंट: IIM ने RGPV पर दर्ज की शानदार जीत, IMA ने VRCE को 24 रनों से हराया

यूनियन के अध्यक्ष रवि शंकर ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स लंबे समय से अपने सम्मानजनक पदनाम के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यह संघर्ष आगे भी समाधान मिलने तक जारी रहेगा, क्योंकि यह मुद्दा सीधे तौर पर हम सब के स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। इसलिए डिप्लोमा इंजीनियर इस मुद्दे पर कभी भी हार नहीं मानेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant के मजदूर उतरे सड़क पर, प्रबंधन को ललकारा, अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी

डायरेक्टर पर्सनल और एनजेसीएस नेताओं से ये मांग

सम्मानजनक पदनाम तथा ई-जीरो प्रोमोशन पॉलिसी में बदलाव को लेकर बीडू की तरफ से सेल डायरेक्टर पर्सनल को एक पत्र भेजा जाएगा। साथ ही हम लोग एनजेसीएस यूनियन के सभी नेताओं से भी यह आग्रह करते हैं कि इस बार डिप्लोमा इंजीनियर्स के भावनाओं को समझते हुए डिप्लोमा इंजिनीर्स के स्वाभिमान से जुड़े इस मुद्दे पर सभी लोग सकारात्मक रवैया अपनाते हुए अपना संपूर्ण सहयोग करें। जल्द से जल्द इसके समाधान के लिए प्रयास करें। सभा का संचालन कोषाध्यक्ष सोनू शाह ने किया। सभा में उपाध्यक्ष रितेश कुमार, संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ राम, अमन बास्की, चंदन कुमार, अमरजीत पासवान,नबा हेम्ब्रम, निरंजन कुमार सहित सभी प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें : 3 मौत ने सबको झकझोरा, बीएसपी लगाए मरौदा और हुडको में हाइट बैरियर, CITU ने खटखटाया DIC का दरवाजा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CICA के कपिल नायडू ने 82 और हर्षित गुप्ता ने जड़े 39 रन, ICDAI को 109 रनों से रौंदा
Next: CIL NEWS: कोल इंडिया के अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 2022-23 का मिलेगा PRP, DA का आदेश भी जारी

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.