Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, टॉप 6 में बोकारो शामिल, जामताड़ा भी चर्चा में
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, टॉप 6 में बोकारो शामिल, जामताड़ा भी चर्चा में

04/06/2025 1 minute read
JAC 10th board exam result released, Bokaro included in top 6, Jamtara in headlines

छात्रों, शिक्षकों, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अभिभावकों को दी बधाई, आगे भी इस क्रम को जारी रखते हुए और बेहतर करने की कहीं बात।

  • प्री-बोर्ड टेस्ट का सरकारी विद्यालयों में आयोजन से छात्रों की बढ़ी शैक्षणिक दक्षता।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। झारखंड अद्यिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आहूत 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा परिणाम मंगलवार सुबह जारी किया गया। परीक्षा से पूर्व जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में प्री बोर्ड टेस्ट का आयोजन किया गया था। जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षणिक क्षमता में बढ़ोतरी हुई। इससे जिले के छात्रों ने पूरे राज्य में टॉप 6 में अपना स्थान काबिज किया है।

उपायुक्त ने जिले के छात्रों,शिक्षकों, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अभिभावकों को इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी है एवं आगे भी इस क्रम को जारी रखते हुए और बेहतर करने की बात कहीं है।

बोकारो जिला पूरे राज्य में 95.78 प्रतिशत अंक लाकर छठा स्थान प्राप्त किया है।  जिसका आज सुबह परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें बोकारो जिले से कुल 23,591 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 22,596 बच्चे प्रमोटेड किये गये हैं।

बता दें कि, 10 वीं बोर्ड की परीक्षा मेंकोडरमा जिला 97.831 प्रतिशत रिजल्ट के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा। जबकि 96.830 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पाकुड़ दूसरे स्थान पर, 96.337 प्रतिशत लाकर जामताड़ा तीसरे स्थान पर, 96.268 प्रतिशत के साथ लातेहार चौथे स्थान पर, 96.236 प्रतिशत के साथ साहिबगंज पांचवें स्थान पर, 95.782 प्रतिशत के साथ बोकारो छठे स्थान पर रहा है।

जानकारी हो कि, उपायुक्त के पहल पर पहली बार प्रदर्शन को *बेहतर करने एवं जिले की रैंकिंग* में सुधार को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर कार्य किया गया। सरकारी विद्यालयों में प्री बोर्ड टेस्ट का आयोजन किया गया था।

उल्लेखनीय हो कि, मैट्रिक परीक्षा 2024 में जिले का रैंकिंग 19 वां. था, उस समय जिले का प्रमोटेड प्रतिशत 88.03 फीसदी था, जो इस बार 95.782 रहा है। जिले की रैंकिंग में भी काफी सुधार हुआ है।* इस प्रदर्शन को लेकर चारों ओर खुशी का मौहाल है।

कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं ने भी किया बेहतर प्रदर्शन

जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित *कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने 10 वी. (मैट्रिक) की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन* किया है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चास में कुल 75 छात्राओं में से 74 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में एवं एक छात्रा ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण किया है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जारीडीह में शत प्रतिशत परिणाम हुआ है। इसमें 65 छात्राओं में से 57 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में एवं आठ छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण किया है।

*कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पेटरवार* में शत प्रतिशत परिणाम हुआ है। 64 छात्राओं में से 41 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी एवं 22 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी एवं एक छात्रा ने तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण किया है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नावाडीह में भी शत प्रतिशत परिणाम हुआ। कुल 50 छात्राओं में से 48 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी एवं दो छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण किया है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेरमो एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय चंद्रपुरा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चंदनकियारी* में भी शत-प्रतिशत परिणाम आया है।

वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोमिया में कुल 67 छात्राओं में से सिर्फ एक बच्ची मार्जिनल है, शेष सभी छात्राएं उत्तीर्ण है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो एयरपोर्ट, 39 माह के बकाया एरियर, टाउनशिप की समसयाओं पर विधायक श्वेता की इस्पात मंत्री से सीधी बात, जल्द मिलेगी अच्छी खबर
Next: Bokaro के 35वें उपायुक्त अजय नाथ झा ने संभाला पदभार, विजया जाधव की विदाई

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.